बैंकिंग सेक्टर में हाहाकार! निफ्टी बैंक धड़ाम, HDFC Bank और Axis Bank में 5% तक की गिरावट
Axis Bank के शेयर में भी करीब 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. बैंक ने जून तिमाही में उम्मीद से बेहतर मुनाफा दर्ज किया, लेकिन ब्रोकरेज का कहना है कि मार्जिन पर दबाव और कॉरपोरेट लोन का बढ़ता हिस्सा निकट अवधि में शेयर के लिए चुनौती बना रह सकता है.
Banking Stocks Crashed: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली. जून तिमाही के नतीजों के बाद सोमवार को बैंकिंग शेयरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिली. बड़े प्राइवेट बैंकों के मिले-जुले नतीजों के चलते Bank Nifty करीब 1.6 प्रतिशत टूट गया. सुबह करीब 9:45 बजे Bank Nifty 1.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,578.25 पर कारोबार कर रहा था. मजे की बात ये है कि ये बिकवाली तब आई जब बैंकों के तिमाही नतीजे अच्छे रहे. अब सवाल ये है कि फिर बिकवाली का दबाव क्यों बढ़ा?
HDFC Bank के शेयर में 5 फीसदी तक गिरावट
HDFC Bank के शेयर में सोमवार को 5 प्रतिशत तक की गिरावट आई. बैंक ने जून तिमाही में नेट प्रॉफिट में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की, लेकिन बाजार को कंपनी के नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) में उम्मीद से ज्यादा गिरावट पसंद नहीं आई. सुबह कारोबार के दौरान शेयर 784.45 रुपये तक फिसल गया. शुक्रवार को नतीजों से पहले यह 819.60 रुपये पर बंद हुआ था.
Axis Bank भी 5 फीसदी तक टूटा
Axis Bank के शेयर में भी करीब 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. बैंक ने जून तिमाही में उम्मीद से बेहतर मुनाफा दर्ज किया, लेकिन ब्रोकरेज का कहना है कि मार्जिन पर दबाव और कॉरपोरेट लोन का बढ़ता हिस्सा निकट अवधि में शेयर के लिए चुनौती बना रह सकता है. कारोबार के दौरान शेयर 1,262.10 रुपये तक गिर गया. हालांकि शुक्रवार को नतीजों से पहले इसमें 1.6 प्रतिशत की तेजी आई थी.
ICICI Bank और Kotak Mahindra Bank के नतीजे बेहतर
ICICI Bank ने जून तिमाही में बाजार के अनुमान से बेहतर नतीजे पेश किए. मजबूत लोन ग्रोथ और खराब कर्ज के लिए कम प्रावधान का कंपनी के मुनाफे पर पॉजिटिव असर पड़ा. वहीं, Kotak Mahindra Bank और Axis Bank के नतीजे भी अनुमान से बेहतर रहे. हालांकि HDFC Bank के नतीजे बाजार के अनुमान के मुताबिक रहे, लेकिन मार्जिन में गिरावट के कारण निवेशकों ने मुनाफावसूली की.
क्यों आई बैंकिंग शेयरों में गिरावट?
जानकारों का मानना है कि बैंकों के मुनाफे में बढ़ोतरी के बावजूद मार्जिन पर दबाव, बढ़ते फंडिंग खर्च और भविष्य की कमाई को लेकर सतर्क रुख की वजह से निवेशकों ने बैंकिंग शेयरों में बिकवाली की. इसी कारण HDFC Bank और Axis Bank जैसे दिग्गज शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली, जिसका असर पूरे Bank Nifty पर पड़ा.
इसे भी पढ़ें- क्रूड 90 डॉलर पार, टूटा बाजार: सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा लुढ़का, निफ्टी 24200 के नीचे, RIL में तेजी
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
FIIs की पसंद बने ड्रोन और एंटी-ड्रोन स्टॉक्स, Q1 में इन 3 कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी; रखें नजर
SEBI ने CDSL पर 1 करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना, साइबर सुरक्षा में चूक के चलते हुआ एक्शन
टेक्निकल चार्ट दे रहे हैं बड़ा इशारा! अगले एक सप्ताह में ये 3 शेयर दिखाएंगे दम; ब्रोकरेज ने दिया टारगेट
