कम चर्चा में रहने वाला यह स्टॉक बना सकता है बड़ा पैसा! ट्रांसफॉर्मर ऑयल बिजनेस में मजबूत पकड़; चेक करें डिटेल

Savita Oil धीरे-धीरे अपनी मजबूत पकड़ बना रही है. यह कंपनी बिजली, इंडस्ट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से जुड़ी है, जहां लगातार मांग बनी रहती है. खास बात यह है कि कंपनी का बिजनेस भारत ही नहीं, बल्कि 75 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है.

transformer stock Image Credit: money9 live AI image

Savita Oil Technologies: शेयर बाजार में कुछ कंपनियां ऐसी होती हैं जो ज्यादा चर्चा में नहीं रहतीं, लेकिन उनके बिजनेस और ग्रोथ की कहानी मजबूत होती है. इन्हें अक्सर ‘हिडन जेम’ कहा जाता है. ट्रांसफॉर्मर ऑयल बनाने वाली कंपनी Savita Oil Technologies भी ऐसी ही एक कंपनी है. Savita Oil धीरे-धीरे अपनी मजबूत पकड़ बना रही है. यह कंपनी बिजली, इंडस्ट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से जुड़ी है, जहां लगातार मांग बनी रहती है. खास बात यह है कि कंपनी का बिजनेस भारत ही नहीं, बल्कि 75 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है. ऐसे में यह स्टॉक निवेशकों के रडार पर आ सकता है.

कंपनी क्या करती है

Savita Oil Technologies की शुरुआत 1961 में हुई थी. यह कंपनी पेट्रोलियम स्पेशलिटी प्रोडक्ट्स बनाती है. इसमें ट्रांसफॉर्मर ऑयल, व्हाइट ऑयल, मिनरल ऑयल और लुब्रिकेंट शामिल हैं. कंपनी बिजली के ट्रांसफॉर्मर में इस्तेमाल होने वाला ऑयल भी बनाती है, जो ठंडा रखने और सुरक्षा के लिए जरूरी होता है. कंपनी के बड़े ग्राहक Crompton, BHEL, NTPC, Tata Power और ABB जैसी कंपनियां हैं. इसका मतलब है कि कंपनी मजबूत इंडस्ट्री से जुड़ी है. Savita Oil के प्रोडक्ट 75 से ज्यादा देशों में बेचे जाते हैं.

रेवेन्यू और बिजनेस का बंटवारा

कंपनी की कुल कमाई में से 71 प्रतिशत हिस्सा पेट्रोलियम स्पेशलिटी ऑयल से आता है. वहीं 28 प्रतिशत हिस्सा लुब्रिकेंट ऑयल से आता है. बाकी 1 प्रतिशत अन्य प्रोडक्ट्स से आता है. Q3 FY26 में कंपनी की इनकम करीब 1074 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल से लगभग 14 प्रतिशत ज्यादा है. वहीं कंपनी का मुनाफा 38 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 200 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा है. EBITDA भी बढ़कर 60 करोड़ रुपये हो गया है.

शेयर का हाल

कंपनी का मार्केट कैप करीब 2557 करोड़ रुपये है. शेयर हाल ही में 373 रुपये के आसपास बंद हुआ. एक साल में शेयर ने हल्की गिरावट दिखाई है, लेकिन पिछले एक महीने में करीब 9 प्रतिशत की तेजी आई है. कंपनी अब नए प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है. खासकर रिन्यूएबल एनर्जी और कूलिंग सॉल्यूशन से जुड़े प्रोडक्ट्स पर फोकस है.

सोर्स: Groww

यह भी पढ़ें: आज मार्केट में 2 IPOs की हुई एंट्री, एक ने डुबाेए ₹55200, तो दूसरे की 5% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

₹50 से सस्ता! छोटे स्टॉक्स में स्मार्ट मनी की एंट्री, प्रोमोटर्स ने MSP Steel, IRB Infra समेत इन शेयरों में बढ़ाई हिस्सेदारी

₹25 से कम का AI स्टॉक एक दिन में 10% उछला, 5 साल में 300% से ज्यादा आई तेजी; ग्रीन एनर्जी सेगमेंट में बढ़ा रहा फोकस

ग्रीन इंफ्रा बॉन्ड के जरिए 10000 करोड़ रुपये तक जुटाएगा बैंक ऑफ बड़ौदा, 4 मार्च को होगा जारी; निवेशक रखें नजर

COMEX पर चांदी का स्टॉक 32% घटा, चीन के इक्सचेंज पर 2015 के बाद सबसे निचले स्तर पर, कीमतों पर क्या पड़ेगा असर

AI का डर! Infosys का शेयर फरवरी में 20% टूटा, 13 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट; जानें कितना घटा मार्केट कैप

1:10 स्टॉक स्प्लिट का असर! इस ज्वेलरी कंपनी ने IPO निवेशकों को दिया 200% तक का रिटर्न, जानें शेयर का हाल