नॉनस्टॉप भाग रहा ऑर्डर बुक, 5 साल में शेयर भी कर चुका कमाल! देश की है ये महारत्न डिफेंस कंपनी

इसके शेयर शुक्रवार को 4,024.10 रुपये पर बंद हुए. पिछले पांच साल में इस शेयर ने निवेशकों को करीब 663 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है. वहीं पिछले एक साल में इसमें करीब 18 प्रतिशत की तेजी आई है. हालांकि इस साल अब तक शेयर में करीब 8 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है. पिछले छह महीनों में शेयर करीब 9 प्रतिशत और पिछले एक महीने में लगभग 1 प्रतिशत नीचे आया है.

ऑर्डर बुक शानदार Image Credit: Canva

डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी Hindustan Aeronautics Ltd (HAL) का ऑर्डर बुक पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है. कंपनी का ऑर्डर बुक सिर्फ 7 साल में 61,123 करोड़ रुपये से बढ़कर करीब 1.89 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. यह करीब 210 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़त है, जो कंपनी के एयरोस्पेस और डिफेंस प्रोडक्ट्स की मजबूत मांग को दिखाता है. किसी भी कंपनी के लिए बड़ा ऑर्डर बुक भविष्य की कमाई का मजबूत संकेत माना जाता है. इससे कंपनी को लंबे समय तक रेवेन्यू और कैश फ्लो मिलता है. इसके अलावा, कंपनी के शेयरों ने भी पिछले 5 साल में निवेशकों को 652 फीसदी का दमदार रिटर्न दिया है.

देश की मैन्युफैक्चरिंग और रोजगार को भी मिल रहा फायदा

HAL के बढ़ते ऑर्डर बुक का असर सिर्फ कंपनी तक सीमित नहीं है. कंपनी के कई कॉन्ट्रैक्ट्स में 200 से ज्यादा MSME कंपनियां भी जुड़ी हुई हैं. इससे देश में रोजगार के मौके बढ़ रहे हैं और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम भी मजबूत हो रहा है. यह भारत सरकार के मेक इन इंडिया और डिफेंस में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य के अनुरूप भी है. इससे निवेशकों का भरोसा भी बढ़ता है क्योंकि कंपनी के पास मजबूत ग्रोथ और लगातार मुनाफे की संभावना दिखाई देती है.

डिफेंस प्रोडक्शन बढ़ाने का लक्ष्य

रक्षा मंत्रालय ने साल 2025 को डिफेंस सेक्टर में सुधारों का साल घोषित किया है, जिसका मकसद डिफेंस उत्पादन को तेजी से बढ़ाना है. सरकार का लक्ष्य FY26 तक घरेलू डिफेंस प्रोडक्शन को 1.75 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाना है. आने वाले समय में भारत का लक्ष्य 2029 तक डिफेंस प्रोडक्शन को 3 लाख करोड़ रुपये और डिफेंस एक्सपोर्ट को 50,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाना है. इसका मुख्य उद्देश्य डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता बढ़ाना और आयात पर निर्भरता कम करना है.

कंपनी के बारे में

Hindustan Aeronautics Limited भारत की प्रमुख एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी है. यह रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है. HAL सैन्य विमान, हेलीकॉप्टर, एयरो इंजन, एवियोनिक्स और अन्य संबंधित सिस्टम को डिजाइन, डेवलप, मैन्युफैक्चर, रिपेयर और ओवरहाल करने का काम करती है. कंपनी भारतीय वायु सेना, नौसेना, थल सेना और कोस्ट गार्ड के साथ साथ कई अंतरराष्ट्रीय पार्टनर्स को भी सप्लाई करती है.

शेयर का प्रदर्शन

कंपनी का मार्केट कैप करीब 2,69,121 करोड़ रुपये है. इसके शेयर शुक्रवार को 4,024.10 रुपये पर बंद हुए. पिछले पांच साल में इस शेयर ने निवेशकों को करीब 663 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है. वहीं पिछले एक साल में इसमें करीब 18 प्रतिशत की तेजी आई है. हालांकि इस साल अब तक शेयर में करीब 8 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है. पिछले छह महीनों में शेयर करीब 9 प्रतिशत और पिछले एक महीने में लगभग 1 प्रतिशत नीचे आया है.

ऑर्डर बुक में जबरदस्त बढ़त

कंपनी के ऑर्डर बुक का ट्रेंड पिछले कुछ सालों में काफी मजबूत रहा है. FY18 में कंपनी का ऑर्डर बुक 61,123 करोड़ रुपये था. इसके बाद FY19 में यह थोड़ा घटकर 58,588 करोड़ रुपये और FY20 में 52,965 करोड़ रुपये पर आ गया था. हालांकि FY21 में कंपनी ने जोरदार वापसी की और ऑर्डर बुक बढ़कर 80,639 करोड़ रुपये हो गया, जिससे कारोबार में नई रफ्तार देखने को मिली. इसके बाद FY22 में ऑर्डर बुक 82,154 करोड़ रुपये, FY23 में 81,784 करोड़ रुपये और FY24 में बढ़कर 94,129 करोड़ रुपये हो गया.

इसे भी पढ़ें- Q3 नतीजों के बाद इन 3 कंपनियों का बड़ा ऐलान! कैपेक्स भी बढ़ाया, 5 साल में शेयरों ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

सरकार से इस बड़ी योजना को मंजूरी मिलते ही गोली की रफ्तार से भागे वॉटर इंफ्रा शेयर; Shakti Pumps 18% और Jain Irrigation 9% तक चढ़े

डिविडेंड की बाप हैं ये 3 ऑयल कंपनियां, P/E रेशियो भी कम, क्‍या गिरते बाजार में कायम रहेगा जादू, रखें नजर

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध से बढ़े फ्रेट रेट, इन शिपिंग कंपनियों के शेयर बन सकते हैं चमकते सितारे, रखें नजर

गैस की किल्लत से चमके TTK प्रेस्टीज, Gandhimathi और स्टोव क्राफ्ट के शेयर, 15% तक की तेजी, मिला ये फायदा

HAL-BEL नहीं, ₹2.2 लाख करोड़ के एयरोस्‍पेस बूम से चमकेंगे ये 3 इंजीनियरिंग स्टॉक्स, रखें नजर

शेयर बाजार में 11 मार्च को क्यों आई बड़ी गिरावट, सिर्फ पश्चिम एशिया संकट ही नहीं बल्कि ये भी हैं बड़ी वजहें