मार्च में 12 दिन बंद रहेगा स्टॉक मार्केट, BSE और NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें पूरी डिटेल्स

मार्च 2026 में शेयर बाजार कुल 12 दिन बंद रहेगा. 3 मार्च को होली की वजह से बाजार बंद रहेगा, जबकि 4 मार्च को सामान्य ट्रेडिंग होगी. मार्च 2026 में 4 शनिवार और 5 रविवार पड़ रहे हैं. इन 9 साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा 3 बड़े त्योहारों की वजह से भी बाजार बंद रहेगा. ऐसे में निवेशकों को पहले से अपनी योजना बना लेनी चाहिए.

स्टॉक मार्केट हॉलिडे Image Credit: Getty Images, canva

मार्च 2026 शेयर बाजार में पैसा लगाने वालों के लिए थोड़ा अलग रहने वाला है. अगर आप भी शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं तो इस महीने की छुट्टियों पर खास नजर रखना जरूरी है. इस बार मार्च में कुल 12 दिन बाजार बंद रहेगा. यानी करीब आधा महीना ऐसा रहेगा जब आप खरीद-फरोख्त नहीं कर पाएंगे. इसलिए पहले से प्लान बनाना समझदारी भरी होगी.

मार्च में कौन-कौन से दिन बंद रहेगा मार्केट

मार्च 2026 में 4 शनिवार और 5 रविवार पड़ रहे हैं. इन 9 साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा 3 बड़े त्योहारों की वजह से भी बाजार बंद रहेगा. ट्रेडिंग हॉलिडे कैलेंडर 2026 के मुताबिक 3 मार्च को होली, 26 मार्च को श्री राम नवमी और 31 मार्च को श्री महावीर जयंती के दिन बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा. इस तरह 9 वीकेंड और 3 त्योहार मिलाकर कुल 12 दिन स्टॉक मार्केट बंद रहेगा.

होलिका दहन के अगले दिन खुलेगा मार्केट

3 मार्च 2026, मंगलवार को होली के मौके पर बाजार बंद रहेगा. यह छुट्टी होलिका दहन के दिन है. हालांकि 4 मार्च को, जब ज्यादातर जगह रंग खेला जाएगा, उस दिन बाजार खुला रहेगा. Bombay Stock Exchange और National Stock Exchange में 4 मार्च को सामान्य कारोबार होगा. बाजार हर दिन की तरह सुबह 9:15 बजे खुलेगा और दोपहर 3:30 बजे तक चलेगा.

किसी भी सेगमेंट में नहीं होगी ट्रेडिंग

3 मार्च को इक्विटी, डेरिवेटिव और करेंसी किसी भी सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी. यानी उस दिन आप शेयर खरीद या बेच नहीं पाएंगे. अगर आपको अपने पोर्टफोलियो में बदलाव करना है या शॉर्ट टर्म ट्रेड लेना है तो 2 मार्च तक ही अपने सौदे पूरे कर लें. छुट्टी वाले दिन कोई लेनदेन संभव नहीं होगा.

इसे भी पढ़ें- ₹50 से सस्ता! छोटे स्टॉक्स में स्मार्ट मनी की एंट्री, प्रोमोटर्स ने MSP Steel, IRB Infra समेत इन शेयरों में बढ़ाई हिस्सेदारी




Latest Stories

PhysicsWallah के शेयर में आएगी 27% तेजी, ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने दिया BUY रेटिंग; जानें टारगेट प्राइस

गिरावट के बाद मौका? 51% तक चढ़ सकता है Suzlon, ICICI Securities ने दोहराई BUY रेटिंग; जानें टारगेट प्राइस

सुजलॉन के शेयर हर रोज छू रहे गिरावट के नए लेवल, निवेशकों को अब क्या करना चाहिए, एक्सपर्ट से जान लीजिए

₹50 से सस्ता! छोटे स्टॉक्स में स्मार्ट मनी की एंट्री, प्रोमोटर्स ने MSP Steel, IRB Infra समेत इन शेयरों में बढ़ाई हिस्सेदारी

₹25 से कम का AI स्टॉक एक दिन में 10% उछला, 5 साल में 300% से ज्यादा आई तेजी; ग्रीन एनर्जी सेगमेंट में बढ़ा रहा फोकस

ग्रीन इंफ्रा बॉन्ड के जरिए 10000 करोड़ रुपये तक जुटाएगा बैंक ऑफ बड़ौदा, 4 मार्च को होगा जारी; निवेशक रखें नजर