अमेरिकी शेयर बाजार में मचा हाहाकार! IBM के शेयर 25 फीसदी गिरे, अब क्या फिर टूटेंगे Infosys-Wipro?
IBM के अनुसार, जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सिर्फ 1 फीसदी बढ़कर 17.2 अरब डॉलर रहा. यह आंकड़ा बाजार के अनुमान से कम रहा. जिसके बाद अमेरिकी बाजार में Infosys और Wipro के एडीआर में भी कमजोरी देखने को मिली, जिसका असर घरेलू आईटी शेयरों पर पड़ सकता है.
मंगलवार को अमेरिकी टेक कंपनी IBM के शेयरों में 25 फीसदी की बड़ी गिरावट देखने को मिली. कंपनी ने जून 2026 तिमाही के शुरुआती नतीजे जारी किए, जो बाजार की उम्मीद से कमजोर रहे. कंपनी का कहना है कि AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते खर्च और ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं का असर उसके कारोबार पर पड़ा है. जिसके बाद अमेरिकी बाजार में Infosys और Wipro के एडीआर में भी कमजोरी देखने को मिली, जिसका असर घरेलू आईटी शेयरों पर पड़ सकता है.
तिमाही नतीजे रहे कमजोर
IBM के अनुसार, जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सिर्फ 1 फीसदी बढ़कर 17.2 अरब डॉलर रहा. यह आंकड़ा बाजार के अनुमान से कम रहा. कंपनी के सीईओ अरविंद कृष्णा ने कहा कि बदलते बाजार के हिसाब से कंपनी उतनी तेजी से खुद को नहीं ढाल सकी, जितनी जरूरत थी.
AI इंफ्रास्ट्रक्चर ने बदला ग्राहकों का खर्च
दुनियाभर में AI इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की होड़ के चलते सर्वर, मेमोरी चिप और स्टोरेज उपकरणों की मांग तेजी से बढ़ी है. इससे इनकी कीमतें भी बढ़ गई हैं. कीमतें और बढ़ने की आशंका के चलते जून के आखिर में कई बड़ी कंपनियों ने पहले ही हार्डवेयर खरीद लिया. इसका असर IBM के हाई मार्जिन मेनफ्रेम कंप्यूटर और उससे जुड़े सॉफ्टवेयर कारोबार पर पड़ा.
इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार में 7 फीसदी की गिरावट
IBM के इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस, जिसमें मेनफ्रेम कंप्यूटर शामिल हैं, का रेवेन्यू 7 फीसदी घट गया. वहीं सॉफ्टवेयर कारोबार का रेवेन्यू 5 फीसदी बढ़ा, लेकिन यह भी बाजार के अनुमान से कम रहा.
साइबर सिक्योरिटी पर बढ़ा खर्च
कंपनी ने बताया कि Anthropic के नए AI मॉडल Mythos के आने के बाद साइबर सिक्योरिटी को लेकर चिंता बढ़ गई. इसके चलते कई कंपनियों ने नए प्रोजेक्ट पर खर्च करने के बजाय अपनी साइबर सुरक्षा मजबूत करने पर ज्यादा ध्यान दिया.
साइबर सिक्योरिटी कंपनियों के शेयर चढ़े
IBM की इस चेतावनी के बाद साइबर सिक्योरिटी सेक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिली. CrowdStrike के शेयर 12 फीसदी तक चढ़ गए, जबकि Okta और Netskope में करीब 11 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई.
SaaS कंपनियों पर बढ़ी चिंता
IBM के कमजोर नतीजों के बाद पारंपरिक सॉफ्टवेयर कंपनियों (SaaS) को लेकर भी चिंता बढ़ गई. Salesforce, Adobe और Intuit जैसी कंपनियों के शेयरों में भी दबाव देखने को मिला. बाजार में फिर से इस बात की चर्चा तेज हो गई कि AI के बढ़ते इस्तेमाल से पारंपरिक सॉफ्टवेयर कंपनियों के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं.
इसे भी पढ़ें- बल्क डील के बाद फिर रॉकेट बना ये शेयर, एक महीने में 38% की आई रैली, FII ने बढ़ाई होल्डिंग; रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
ESDS Software की ब्लॉकबस्टर लिस्टिंग! IPO प्राइस से 76% प्रीमियम पर हुआ डेब्यू, NSE पर 757 रुपये पर खुला शेयर
SUVs और EVs का बढ़ता क्रेज, टायर कंपनियों की बल्ले-बल्ले! CEAT समेत इन 3 स्टॉक्स पर रखें नजर
Opening Bell: सेंसेक्स 500 से अधिक अंक चढ़ा, निफ्टी 23900 के पार; IT, PSU और बैंक शेयरों में तेजी
