रिकॉर्ड डेट नजदीक! ₹1.61 लाख करोड़ के मार्केट कैप वाली कंपनी दे रही 1240% डिविडेंड
ICICI Prudential Asset Management Company ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. कंपनी ने 12 जून को रिकॉर्ड डेट तय किया है, जिसके आधार पर पात्र शेयरधारकों को डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा.
म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) के शेयरधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी है. कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए भारी-भरकम फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. अगर आपके पास भी इस कंपनी के शेयर हैं, तो आपकी सीधी कमाई होने वाली है. कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी है, जो बेहद नजदीक है.
हर शेयर पर ₹12.40 का बंपर मुनाफा
ICICI प्रूडेंशियल AMC ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर पर ₹12.40 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है. आगामी एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में मंजूरी मिलते ही यह पैसा सीधे योग्य शेयरधारकों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा.
कंपनी ने योग्य शेयरधारकों की पहचान करने के लिए 12 जून 2026 (शुक्रवार) को रिकॉर्ड डेट तय किया है. इसका सीधा मतलब यह है कि 12 जून को जिन निवेशकों के नाम कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज होंगे, केवल उन्हें ही इस डिविडेंड का फायदा मिलेगा. इस वर्ष यह कंपनी का दूसरा डिविडेंड है. इससे पहले कंपनी जनवरी 2026 में ₹14.85 प्रति शेयर का अंतरिम (Interim) डिविडेंड भी दे चुकी है.
मुनाफे में 10% का शानदार उछाल
डिविडेंड की इस खुशी के पीछे कंपनी के शानदार वित्तीय नतीजे हैं. मार्च 2026 को समाप्त हुई चौथी तिमाही (Q4 FY26) में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 10.37% बढ़कर ₹763.42 करोड़ पर पहुंच गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹691.71 करोड़ था. वहीं, कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू भी 19.53% की बढ़त के साथ ₹1,517.01 करोड़ रहा.
ग्राहकों का भरोसा और मार्केट शेयर मजबूत
- कस्टमर बेस: कंपनी के यूनिक कस्टमर्स की संख्या बढ़कर 1.7 करोड़ हो गई है.
- टोटल एसेट्स (QAAUM): कंपनी का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट बढ़कर ₹11,047.87 अरब पर पहुंच गया है.
- बाजार में दबदबा: म्यूचुअल फंड बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी 13.5% पर मजबूती से टिकी हुई है.
यह भी पढ़ें: एक तरफ बाजार से भाग रहे थे FIIs, दूसरी तरफ इन 3 स्टॉक में बढ़ा रहे थे हिस्सेदारी; मुनाफा-ऑर्डर बुक दमदार
शेयर बाजार में क्या हाल है?
फिलहाल नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर ICICI प्रूडेंशियल AMC का शेयर ₹3,260 के स्तर पर बंद हुआ है. कंपनी का कुल मार्केट कैप ₹1.61 लाख करोड़ है. इस स्टॉक का 52-हफ्तों का उच्चतम स्तर ₹3,611 और निचला स्तर ₹2,530 रहा है. डिविडेंड के लिहाज से यह शेयर निवेशकों की रडार पर बना हुआ है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
537% रिटर्न देने वाले AI Infra Stock पर टूट पड़े FII और DII, रिकॉर्ड ऑर्डर से बढ़ा भरोसा! मजबूत हैं फाइनेंशियल्स
आशीष कचोलिया ने Q1 में बढ़ाई हिस्सेदारी, 6 महीने में 200% से ज्यादा उछला शेयर; रखें रडार पर
अब ROCE तय करेगा कौन बनेगा निवेशकों का फेवरेट, होटल सेक्टर में बदला निवेश का फॉर्मूला; इन 3 शेयरों पर रखें नजर
