केमिकल सेक्टर में तेजी का मौका, चीन प्लस वन रणनीति से इन 3 शेयरों को मिलेगा फायदा, रखें नजर

भारत का केमिकल सेक्टर तेजी से विस्तार के दौर से गुजर रहा है. चीन प्लस वन रणनीति और देश में बढ़ते मैन्युफैक्चरिंग निवेश का फायदा कई केमिकल कंपनियों को मिल सकता है. SRF, UPL और पीआई इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियां नए प्लांट, क्षमता विस्तार और रिसर्च पर लगातार निवेश कर रही हैं.

घरेलू मैन्युफैक्चरिंग विस्तार ने भारतीय केमिकल कंपनियों के लिए नए मौके खोले हैं. Image Credit: CANVA

Chemical stocks India: देश का केमिकल सेक्टर इन दिनों तेजी से बदल रहा है. लंबे समय तक दुनिया के कई देश केमिकल सप्लाई के लिए चीन पर निर्भर रहे, लेकिन अब यह तस्वीर बदल रही है. ग्लोबल कंपनियां अब चीन के अलावा दूसरे देशों में सप्लाई चेन मजबूत करना चाहती हैं. इसका फायदा भारत को मिल रहा है. मेक इन इंडिया, पीएलआई और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग विस्तार ने भारतीय केमिकल कंपनियों के लिए नए मौके खोले हैं.

SRF

SRF देश की बड़ी केमिकल कंपनियों में शामिल है और लगातार अपने कारोबार का विस्तार कर रही है. कंपनी स्पेशलिटी केमिकल, फ्लोरोकेमिकल और पैकेजिंग कारोबार में मौजूद है. पिछले कुछ साल में कंपनी ने हर साल बड़ा कैपेक्स किया है. वित्त वर्ष 2027 के लिए भी कंपनी ने करीब 2600 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है. कंपनी के शेयरों में 27 मई को 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 2736 रुपये पर बंद हुए. कंपनी ने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 110 फीसदी का रिटर्न दिया है.

UPL

UPL भारत की बड़ी एग्रोकेमिकल कंपनियों में गिनी जाती है. कंपनी की मौजूदगी भारत के साथ कई देशों में है. इसका कारोबार यूरोप, लैटिन अमेरिका और उत्तर अमेरिका तक फैला है. कंपनी करीब 2500 करोड़ रुपये के कैपेक्स पर काम कर रही है. चीन प्लस वन रणनीति का फायदा UPL को निर्यात के जरिए मिल सकता है. कंपनी के शेयरों में 27 मई को 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 656 रुपये पर बंद हुए. कंपनी ने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में -16 फीसदी का रिटर्न दिया है.

यह भी पढ़ें- इंडिया-यूएस डील के बाद फोकस में रेयर अर्थ स्टॉक्स, इन 3 कंपनियों को रखें रडार पर; मिल सकता है बड़ा फायदा

PI Industries

पीआई इंडस्ट्रीज भी इस थीम में तेजी से उभरती कंपनी है. कंपनी एग्रोकेमिकल और कस्टम सिंथेसिस मैन्युफैक्चरिंग में मजबूत पकड़ रखती है. इसके पास कई आधुनिक प्लांट और मजबूत रिसर्च नेटवर्क है. कंपनी लगातार नए मॉलिक्यूल लॉन्च कर रही है और आने वाले समय में कई नए प्रोडक्ट बाजार में लाने की तैयारी है. कंपनी के शेयरों में 27 मई को 0.33 फीसदी की तेजी के साथ 2847 रुपये पर बंद हुए. कंपनी ने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 11 फीसदी का रिटर्न दिया है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

मार्च तिमाही में शेयर बाजार ने तोड़ी निवेशकों की कमर, डूबे ₹12.6 लाख करोड़; 5 साल के निचले स्तर पर पहुंची रिटेल हिस्सेदारी

Nifty Outlook May 29: किस लेवल पर है निफ्टी का सपोर्ट, शुक्रवार को कैसी रहेगी मार्केट; एक्सपर्ट्स से जानें- आउटलुक

हिंडाल्को शेयर में तूफानी तेजी! पहुंचा 52 हफ्ते हाई पर; ब्रोकरेज ने कहा- अभी 20% की तेजी बाकी

इंडिया-यूएस डील के बाद फोकस में रेयर अर्थ स्टॉक्स, इन 3 कंपनियों को रखें रडार पर; मिल सकता है बड़ा फायदा

इंफ्रास्ट्रक्चर बूम में कमाई का मौका, इन 3 कैपिटल गुड्स स्टॉक्स पर रखें नजर; 5 साल में 900% तक का रिटर्न

RailTel के बड़े ऑर्डर से चमका HFCL का शेयर, 52-वीक हाई पर पहुंचा स्टॉक; 3 महीने में 150% दिया रिटर्न