भारत में 6X बढ़ेगा डेटा सेंटर कारोबार! 1.8 GW से 10.5 GW होगी कैपेसिटी; इन 2 कंपनियों को मिल सकता है बड़ा फायदा
भारत में डेटा सेंटर कैपेसिटी अगले पांच वर्षों में करीब 6X बढ़कर 10.5 GW तक पहुंचने की उम्मीद है. AI और क्लाउड सर्विसेज की बढ़ती डिमांड के बीच डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े इन्वेस्टमेंट की संभावना है. ICRA के अनुसार, अगले 7 से 10 वर्षों में डेटा सेंटर कंपनियां 2 लाख करोड़ रुपये से 2.3 लाख करोड़ रुपये तक इन्वेस्ट कर सकती हैं.
Highlights
- India की डेटा सेंटर कैपेसिटी अगले 5 वर्षों में 1.8 GW से बढ़कर 10.5 GW तक पहुंचने की उम्मीद है.
- डेटा सेंटर बूम से Venus Pipes and Tubes और Aeroflex Industries को कूलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और लिक्विड कूलिंग सेगमेंट में फायदा मिल सकता है.
- Aeroflex का Q1FY27 नेट प्रॉफिट 162.2% बढ़कर 18.8 करोड़ रुपये हुआ, जबकि Venus Pipes का ऑर्डर बुक 600 करोड़ रुपये से ज्यादा है.
Data Center Stocks: भारत में डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से एक्सपैंड कर रहा है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI और क्लाउड सर्विसेज की बढ़ती डिमांड के बीच देश में डेटा सेंटर कैपेसिटी अगले कुछ वर्षों में करीब छह गुना बढ़ने की उम्मीद है. इस एक्सपैंशन का फायदा केवल सर्वर्स और कंप्यूटिंग इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनियों को ही नहीं मिलेगा, बल्कि डेटा सेंटर्स के लिए कूलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, पाइप्स, होसेज और अन्य स्पेशलाइज्ड कंपोनेंट्स की डिमांड भी तेजी से बढ़ सकती है.
6X बढ़ सकती है भारत की डेटा सेंटर कैपेसिटी
Cushman & Wakefield के अनुसार, 2026 के मध्य तक भारत में डेटा सेंटर कैपेसिटी करीब 1.8 GW थी. अगले पांच वर्षों में इसके करीब छह गुना बढ़कर 10.5 GW तक पहुंचने की उम्मीद है. इस एक्सपैंशन के लिए बड़े पैमाने पर इन्वेस्टमेंट की जरूरत होगी. ICRA का अनुमान है कि डेटा सेंटर कंपनियां अगले 7 से 10 वर्षों में करीब 2 लाख करोड़ रुपये से 2.3 लाख करोड़ रुपये तक इन्वेस्ट कर सकती हैं.
डेटा सेंटर के एक्सपैंशन के साथ कूलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत भी बढ़ेगी. कंप्यूटिंग डेंसिटी बढ़ने के कारण सर्वर्स से निकलने वाली हीट को कंट्रोल करने के लिए लिक्विड कूलिंग जैसी टेक्नोलॉजीज का इस्तेमाल बढ़ रहा है. इसमें स्टेनलेस स्टील पाइपिंग सिस्टम्स, स्पेशलाइज्ड होसेज और स्किड असेंबलीज महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
Venus Pipes and Tubes
Venus Pipes and Tubes डेटा सेंटर सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए इंजीनियर्ड पाइपिंग सॉल्यूशंस की ओर बढ़ रही है. कंपनी स्टेनलेस स्टील स्पूल्स और पाइप्स के जरिए डेटा सेंटर्स में कूलिंग एप्लीकेशंस की जरूरत पूरी कर रही है. ये पाइपिंग सिस्टम्स कूलिंग डिस्ट्रीब्यूशन यूनिट यानी CDU से सर्वर रैक्स तक कूलिंग फ्लूइड पहुंचाने के लिए इस्तेमाल होते हैं.
कंपनी पाइप स्पूलिंग फैसिलिटी स्थापित करने के लिए 70 करोड़ रुपये इन्वेस्ट कर रही है. इस फैसिलिटी का एसेट टर्नओवर रेशियो 3X से अधिक रहने की उम्मीद है, जिससे पीक रेवेन्यू करीब 210 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. मैनेजमेंट को उम्मीद है कि स्पूलिंग बिजनेस से स्टैंडअलोन पाइप्स की तुलना में बेहतर रियलाइजेशन और EBITDA मार्जिन हासिल होगा.
600 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर बुक
इस फैसिलिटी के Q3FY27 में शुरू होने की उम्मीद है. कंपनी ने एक बड़ी डेटा सेंटर कंपनी से स्टेनलेस स्टील पाइप स्पूल्स की सप्लाई के लिए 185 करोड़ रुपये का लेटर ऑफ इंटेंट यानी LOI भी हासिल किया है. इसके अलावा, कंपनी का कुल ऑर्डर बुक 600 करोड़ रुपये से अधिक है. FY27 में कंपनी ने 20% रेवेन्यू ग्रोथ का लक्ष्य रखा है और FY29 या FY30 तक रेवेन्यू दोगुना करने की उम्मीद जताई है.
Aeroflex Industries
Aeroflex Industries डेटा सेंटर्स के लिए एंड-टू-एंड सेकेंडरी फ्लूइड नेटवर्क यानी SFN तैयार करती है. इसमें स्टेनलेस स्टील पाइपिंग सिस्टम्स, प्रिसीजन मेटल होसेज और मेटैलिक एक्सपैंशन जॉइंट्स शामिल हैं. कंपनी के स्किड असेंबलीज लिक्विड कूलिंग नेटवर्क और सर्वर रैक्स के बीच फ्लूइड कनेक्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
Q1FY27 में SFN स्किड असेंबलीज से कंपनी को 32.4 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिला, जो कुल रेवेन्यू का 23% था. इस दौरान कंपनी ने 1,040 स्किड्स की डिलीवरी की, जबकि Q4FY26 में यह संख्या 571 और Q3FY26 में केवल 46 थी. कंपनी ने अपनी एनुअल स्किड कैपेसिटी 6,000 से बढ़ाकर 9,000 कर दी है और Q3FY27 तक इसे 15,000 स्किड्स करने की योजना है.
Q1 में Aeroflex का प्रॉफिट 162% बढ़ा
Aeroflex ने Q1FY27 में अब तक का सबसे अच्छा क्वार्टरली परफॉर्मेंस दर्ज किया. कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 72.4% बढ़कर 145.4 करोड़ रुपये हो गया. EBITDA 116.4% बढ़कर 33.5 करोड़ रुपये रहा, जबकि EBITDA मार्जिन 23% तक पहुंच गया. वहीं, नेट प्रॉफिट 162.2% बढ़कर 18.8 करोड़ रुपये हो गया.
कैसा है शेयर का हाल
अगर शेयर की बात करें तो Aeroflex Industries का शेयर शुक्रवार को 0.04 फीसदी गिरकर 564 रुपये पर पहुंच गया. वहीं, Venus Pipes and Tubes का शेयर 3.64 फीसदी बढ़कर 2,020 रुपये पर बंद हुआ.
यह भी पढ़ें: 2019 से गोल्ड ने कराई बंपर कमाई, 7 साल में दिया 23% CAGR रिटर्न; इंफ्लेशन का समझें पूरा खेल
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Stock to Watch Today: आज इन शेयरों पर रहेगी नजर, HDFC Bank से लेकर Sun Pharma तक… चर्चा में कई कंपनियां
10% से ज्यादा गिर चुका Nifty 50, क्या थमेगी बिकवाली? जानें आगे बाजार का रुख
₹2 से ₹280 पहुंचा ये शेयर, ₹1 लाख ने 4 साल में बना दिए ₹1.40 करोड़, ताजा नतीजे भी दमदार; रखें नजर
