Stock to Watch Today: आज इन शेयरों पर रहेगी नजर, HDFC Bank से लेकर Sun Pharma तक… चर्चा में कई कंपनियां

Stock to Watch Today: शेयर बाजार लागातार दबाव में नजर आ रहा है. क्रूड की बढ़ती कीमतें और अमेरिकी यील्ड में इजाफे ने दबाव बढ़ाया है. इस बीच आप आज यानी मंगलवार 15 सितंबर के कारोबार में कुछ शेयरों पर नजर रख सकते हैं.

इन शेयरों पर रखें नजर. Image Credit: Canva/ Money9

Highlights

  • IT कंपनी Coforge में बड़ा बोर्ड बदलाव हुआ है.
  • शुक्रवार को बाजार ने शुरुआती गिरावट से काफी हद तक रिकवरी की.
  • आज कई कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.

Stock to Watch Today: भारतीय शेयर बाजार में आज कई कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. इसकी वजह कंपनियों से जुड़ी अहम कॉरपोरेट घोषणाएं और कारोबारी अपडेट हैं. इनमें HDFC Bank, Coforge, HFCL, Sun Pharma, Varun Beverages समेत Tata Group की कंपनियां शामिल हैं. शेयर बाजार लागातार दबाव में नजर आ रहा है. क्रूड की बढ़ती कीमतें और अमेरिकी यील्ड में इजाफे ने दबाव बढ़ाया है. इस बीच आप आज यानी मंगलवार 15 सितंबर के कारोबार में कुछ शेयरों पर नजर रख सकते हैं.

HDFC Bank

HDFC Bank के अगले MD और CEO पद के लिए दो उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किए जाने की खबर है. इनमें बैंक के मौजूदा डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर कैजाद एम भरूचा भी शामिल हैं. दूसरा उम्मीदवार एक प्राइवेट बैंक का वरिष्ठ अधिकारी बताया जा रहा है. इसके अलावा शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में HDFC Bank का ADR करीब 6.5% चढ़ा.

HDFC Life

HDFC Life Insurance पर जुलाई 2017 से मार्च 2022 की अवधि से जुड़ा बड़ा GST मामला सामने आया है. CGST और सेंट्रल एक्साइज के Commissioner (Appeals-III), मुंबई ने कंपनी पर 942.18 करोड़ रुपये के टैक्स डिमांड की पुष्टि की है. इसके अलावा 2,422.97 करोड़ रुपये की पेनल्टी और लागू ब्याज भी शामिल है.

HFCL

HFCL के बोर्ड ने ऑप्टिकल फाइबर, ऑप्टिकल फाइबर केबल और प्रीफॉर्म की उत्पादन क्षमता बढ़ाने को मंजूरी दी है. कंपनी ऑप्टिकल फाइबर की क्षमता 46 लाख फाइबर किलोमीटर प्रति वर्ष, ऑप्टिकल फाइबर केबल की क्षमता 56.4 लाख फाइबर किलोमीटर और प्रीफॉर्म क्षमता 300 मीट्रिक टन प्रति वर्ष बढ़ाएगी. इस विस्तार पर करीब 820 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कैपेक्स किया जाएगा.

Sun Pharma

Sun Pharma की अमेरिकी सब्सिडियरीज ने जेनेरिक दवाओं की कीमतों से जुड़े एंटीट्रस्ट मुकदमे में एक पक्ष के साथ समझौता किया है. यह मामला अमेरिका के Eastern District of Pennsylvania में लंबित था. समझौते की रकम का खुलासा नहीं किया गया है.

Coforge

IT कंपनी Coforge में बड़ा बोर्ड बदलाव हुआ है. कंपनी के स्वतंत्र निदेशक और नॉमिनेशन और रेम्यूनरेशन कमिटी के चेयरपर्सन DK Singh ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है. उनकी जगह Beth Boucher को NRC की नई चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है.

Varun Beverages

Varun Beverages की केन्या स्थित सब्सिडियरी VBL Industries (Kenya) ने वहां दो नए ब्रांड- BOLT UP और XTREME FIZZ लॉन्च किए हैं. कंपनी केन्या के पेय बाजार में अपनी मौजूदगी और प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मजबूत करने की कोशिश कर रही है.

Tata Group

RBI ने Tata Sons की ओर से अपनी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट को स्वेच्छा से सरेंडर करने की अर्जी खारिज कर दी है. इसका मतलब है कि Tata Sons को RBI के मौजूदा नियमों के अनुसार लिस्टिंग की दिशा में आगे बढ़ना होगा.

Granules India

Granules India के प्रमोटर डॉ. कृष्ण प्रसाद चिगुरुपति ने 11 सितंबर को करीब 1.72 करोड़ शेयर ब्लॉक और ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए बेचे हैं. कंपनी के मुताबिक इस लेनदेन से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल preferential issue की दूसरी किस्त और कंपनी की ग्रोथ योजनाओं में किया जाएगा.

UNO Minda

UNO Minda के बोर्ड ने हरियाणा के खरखौदा में दोपहिया वाहनों के Alloy Wheels का नया प्लांट लगाने को मंजूरी दी है. इसकी सालाना क्षमता 33 लाख यूनिट होगी. इसके अलावा महाराष्ट्र के सुपा से 20 लाख यूनिट की मौजूदा क्षमता को भी खरखौदा प्लांट में शिफ्ट किया जाएगा. कंपनी तमिलनाडु के होसुर में एक नई ग्रीनफील्ड सुविधा भी स्थापित करेगी.

Aurobindo Pharma

Aurobindo Pharma की आंध्र प्रदेश स्थित API मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में अमेरिकी FDA का निरीक्षण पूरा हो गया है. 7 से 11 सितंबर 2026 तक चले इस निरीक्षण में FDA ने कोई ऑब्जर्वेशन दर्ज नहीं किया.

Raymond

Raymond की एयरोस्पेस सब्सिडियरी को एक प्रमुख भारतीय एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी से नया कारोबार मिला है. इस ऑर्डर से सालाना करीब 33 करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना है. ऑर्डर में 300 से ज्यादा पार्ट नंबर और सालाना 37,000 से अधिक कंपोनेंट शामिल हैं.

Jubilant Pharmova

Jubilant Pharmova की अमेरिका स्थित Spokane CMO फैसिलिटी को US FDA ने Voluntary Action Indicated (VAI) के रूप में वर्गीकृत किया है. यह वर्गीकरण 8 से 17 जून 2026 के बीच हुए FDA निरीक्षण के बाद किया गया है.

Lemon Tree Hotels

Lemon Tree Hotels की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी Carnation Hotels ने RJ Corp के साथ Arum Hotels से संबंधित Joint Venture Agreement किया है. Arum Hotels, Shillong में Aurika प्रोजेक्ट के विकास और संचालन के लिए बनाई गई SPV है.

Waaree Renewable Technologies

Waaree Green Data Centers ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली नई सब्सिडियरी ऑरोवॉल्ट डेटा सेंटर्स को शामिल किया है. नई कंपनी का गठन 14 सितंबर 2026 को किया गया.

टाटा ग्रुप स्टॉक्स

भारतीय रिजर्व बैंक ने टाटा संस की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट को अपनी मर्जी से सरेंडर करने की एप्लीकेशन को खारिज कर दिया है. इस फैसले का मतलब है कि टाटा संस को RBI की गाइडलाइंस के हिसाब से लिस्ट होना होगा.

IT स्टॉक्स

ओपनAI और एंथ्रोपिक के चीफ्स के साथ-साथ चीन के सिक्योरिटी चीफ के AI डेवलपमेंट में कमी लाने की बात कहने के बाद भारतीय IT कंपनियों के शेयर्स फोकस में रहेंगे.

बाजार का हाल

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने शुरुआती गिरावट से काफी हद तक रिकवरी की. हालांकि, कारोबार के अंत में प्रमुख इंडेक्स का प्रदर्शन मिला-जुला रहा.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

यह भी पढ़ें: 2000 रुपये तक के ही UPI ट्रांजैक्शन रहेंगे फ्री, अधिक रकम वाले पेमेंट पर चार्ज लगाने की तैयारी! समझें पूरा मामला