₹70000 करोड़ का बूस्ट, Mazagon समेत इन 3 शिपबिल्डिंग कंपनियों में दिख रहा बड़ा मौका, रखें नजर
भारत का शिपबिल्डिंग सेक्टर सरकार के ₹70000 करोड़ निवेश से तेजी से बढ़ रहा है. Mazagon Dock Shipbuilders, Garden Reach Shipbuilders and Engineers और Cochin Shipyard जैसी कंपनियों को इसका सीधा फायदा मिल रहा है. GRSE में मजबूत ग्रोथ दिखी, जबकि Mazagon Dock की इनकम स्थिर रही. Cochin Shipyard के मार्जिन पर दबाव है.
India shipbuilding Sector: देश में तेजी से बढ़ते शिपबिल्डिंग सेक्टर ने अब कंपनियों के लिए बड़े मौके पैदा कर दिए हैं. सरकार के ₹70000 करोड़ के मेक इन इंडिया पुश के बाद यह सेक्टर तेजी से मजबूत हो रहा है. डिफेंस और कमर्शियल दोनों सेगमेंट में ऑर्डर बढ़ रहे हैं, जिससे घरेलू कंपनियों की इनकम और ऑर्डर बुक में सुधार दिख रहा है. Mazagon Dock Shipbuilders, Garden Reach Shipbuilders and Engineers और Cochin Shipyard जैसी कंपनियां इस बूम का सबसे ज्यादा फायदा उठाती नजर आ रही हैं.
सरकार का बड़ा दांव
सरकार ने शिपबिल्डिंग सेक्टर को रणनीतिक प्राथमिकता दी है. ₹70000 करोड़ के निवेश का मकसद डोमेस्टिक प्रोडक्शन बढ़ाना और विदेशी निर्भरता कम करना है. इसके साथ ही डिफेंस प्रोजेक्ट्स जैसे सबमरीन, फ्रिगेट और डेस्ट्रॉयर के बड़े ऑर्डर पाइपलाइन में हैं. इससे कंपनियों को लंबी अवधि के लिए काम मिलने की उम्मीद है.
Cochin Shipyard
Cochin Shipyard डिफेंस के साथ कमर्शियल सेगमेंट में भी मजबूत पकड़ बना रही है. कंपनी का ऑर्डर बुक करीब ₹23000 करोड़ है और आने वाले समय में यह ₹28000 करोड़ तक पहुंच सकता है. हालांकि वित्तीय प्रदर्शन में दबाव दिखा है. 9MFY26 में इनकम 8 फीसदी बढ़कर ₹3093 करोड़ रही,
लेकिन ऑपरेटिंग प्रॉफिट 26 फीसदी गिरकर ₹456 करोड़ और मुनाफा 23 फीसदी घटकर ₹427 करोड़ रह गया. मार्जिन घटकर 14.7 फीसदी पर आ गया है. कंपनी के शेयर 25 मार्च को 0.94 रुपये के तेजी के साथ 1317 रुपये पर बंद हुए. इसने पिछले 5 साल में 650 फीसदी का रिटर्न दिया है.
Mazagon Dock Shipbuilders
Mazagon Dock Shipbuilders देश की सबसे मजबूत डिफेंस शिपबिल्डिंग कंपनी मानी जाती है. कंपनी का ऑर्डर बुक दिसंबर 2025 तक ₹23758 करोड़ रहा. हालांकि यह पहले के मुकाबले कम हुआ है, लेकिन अगले 2 से 2.5 साल तक के लिए मजबूत विजिबिलिटी देता है. वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो 9MFY26 में कंपनी की इनकम 11 फीसदी बढ़कर ₹9156 करोड़ रही.
EBITDA 4.4 फीसदी घटकर ₹1883 करोड़ रहा, जबकि मुनाफा लगभग स्थिर रहकर ₹2081 करोड़ के आसपास रहा. मार्जिन 20.6 फीसदी पर रहा, जो मजबूत ऑपरेशन को दिखाता है. कंपनी के शेयर 25 मार्च को 0.13 रुपये के तेजी के साथ 2256 रुपये पर बंद हुए. इसने अपने पिछले 5 साल में 2048 फीसदी का रिटर्न दिया है.
GRSE
Garden Reach Shipbuilders and Engineers ने इस सेक्टर में सबसे तेज ग्रोथ दिखाई है. कंपनी का ऑर्डर बुक ₹18482 करोड़ है, लेकिन नए ऑर्डर मिलने की संभावना काफी मजबूत है. कंपनी 9MFY26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 42 फीसदी की इनकम ग्रोथ के साथ ₹4883 करोड़ तक पहुंच गई.
ऑपरेटिंग प्रॉफिट दोगुना होकर ₹440 करोड़ हो गया और मुनाफा 57 फीसदी बढ़कर ₹445 करोड़ रहा. कंपनी के शेयर 25 मार्च को 1.02 रुपये के तेजी के साथ 2177 रुपये पर बंद हुए. इसने अपने पिछले 5 साल में 1057 फीसदी का रिटर्न दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
