इस फार्मा स्टॉक में आएगी बंपर रैली! Jefferies ने बोला खरीदो, जानें किन वजहों से ब्रोकरेज बुलिश?
Jefferies का अनुमान है कि FY26 से FY32 के बीच कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ करीब 15 प्रतिशत और EPS ग्रोथ 20 प्रतिशत रह सकती है. इसी के चलते कंपनी शुरुआती 2030 के दशक तक करीब 2.7 बिलियन डॉलर की सेल्स वाली कंपनी बन सकती है. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 1.17 प्रतिशत गिरा है, जबकि तिमाही में 7.4 प्रतिशत की कमजोरी रही है.
ब्रोकरेज फर्म Jefferies फार्मा स्टॉक Divi’s Laboratories पर काफी बुलिश है. ब्रोकरेज ने इसके लिए BUY रेटिंग दी है और 8100 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 28 प्रतिशत की तेजी है. जेफरीज के मुताबिक, Divi’s Laboratories तेजी से GLP और पेप्टाइड CDMO स्पेस में मजबूत प्लेयर बन रही है. ब्रोकरेज का अनुमान है कि दो जटिल ओरल GLP इंटरमीडिएट और इंजेक्टेबल GLP प्रोजेक्ट्स मिलकर FY32 तक करीब 600 मिलियन डॉलर और 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू जोड़ सकते हैं.
इंजेक्टेबल GLP प्रोजेक्ट से बड़ा मौका
रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का एक बड़े फार्मा प्लेयर के साथ इंजेक्टेबल GLP प्रोडक्ट के लिए CDMO कॉन्ट्रैक्ट है. फिलहाल यह प्रोजेक्ट टेक ट्रांसफर स्टेज में है और CY27 के दूसरे हाफ तक चालू होने की उम्मीद है. Jefferies का मानना है कि इस प्रोजेक्ट से FY32 तक करीब 430 मिलियन डॉलर की बिक्री हो सकती है, जिसमें पेप्टाइड फ्रेगमेंट का निर्माण Divi’s करेगी.
Big Pharma से मजबूत संबंध और लंबी ग्रोथ विजिबिलिटी
कंपनी के पास मजबूत पेप्टाइड पाइपलाइन और ग्लोबल फार्मा कंपनियों के साथ गहरे संबंध हैं. साथ ही Eli Lilly के इंडिया सप्लाई चेन विस्तार से भी Divi’s को फायदा मिलने की उम्मीद है.
लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक
Jefferies का अनुमान है कि FY26 से FY32 के बीच कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ करीब 15 प्रतिशत और EPS ग्रोथ 20 प्रतिशत रह सकती है. इसी के चलते कंपनी शुरुआती 2030 के दशक तक करीब 2.7 बिलियन डॉलर की सेल्स वाली कंपनी बन सकती है.
शेयर का हाल
25 मार्च को Divi’s Laboratories का शेयर करीब 6015.5 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था, जिसमें हल्की गिरावट देखी गई. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 1.17 प्रतिशत गिरा है, जबकि तिमाही में 7.4 प्रतिशत की कमजोरी रही है. हालांकि एक साल में शेयर ने करीब 1.77 प्रतिशत का रिटर्न दिया है.
इसे भी पढ़ें- इस सेमीकंडक्टर स्टॉक में बंपर रैली, Make in India का मिलेगा सपोर्ट! FIIs ने भी बढ़ाई होल्डिंग
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
LNG और LPG संकट के बीच चमका Mahanagar Gas, नई PNG पॉलिसी का दिखा असर; शेयर में आई 7% से ज्यादा तेजी
Purvah Green Power से इस कंपनी को मिला बैक-टू-बैक ऑर्डर, विंड पावर और ट्रांसमिशन के लिए करेगी काम; शेयर में आई तेजी
शॉर्ट टर्म में इन 3 शेयरों में मौका! Choice Broking ने लगाया दांव, बोला-खरीदो; हफ्ते भर में आ सकती है रैली
