एक महीने से धमाल मचा रहा ये स्टॉक! कंपनी पर कर्ज लगभग जीरो, आशीष कचोलिया ने भी लगाया पैसा

IndoSMC के शेयर में पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है. शेयर लगातार चार कारोबारी सत्रों से अपर सर्किट पर बंद हो रहा है. इस दौरान इसने नया ऑल टाइम हाई भी बनाया है. अगर मध्यम अवधि के प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी का शेयर पिछले एक महीने में 34 प्रतिशत और पिछले छह महीनों में 122.09 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दे चुका है.

आशीष कचोलिया Image Credit: Canva/Money9live


Ashish Kacholia Stocks : गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ. बेंचमार्क Nifty 50 इंडेक्स 12.95 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,098.65 पर बंद हुआ. वहीं बाजार की इस हलचल के बीच IndoSMC Ltd का शेयर निवेशकों के रडार पर रहा. कंपनी का शेयर 5 प्रतिशत के अपर सर्किट के साथ 343.80 रुपये पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान शेयर में 16.35 रुपये की तेजी दर्ज की गई. हालांकि, बाजार बंद होते समय इसमें मुनाफावसूली के चलते गिरावट देखने को मिली. सबसे अहम बात ये है कि कंपनी पर कर्ज लगभग जीरो है.

लगातार चौथे दिन लगा अपर सर्किट

IndoSMC के शेयर में पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है. शेयर लगातार चार कारोबारी सत्रों से अपर सर्किट पर बंद हो रहा है. इस दौरान इसने नया ऑल टाइम हाई भी बनाया है. अगर मध्यम अवधि के प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी का शेयर पिछले एक महीने में 34 प्रतिशत और पिछले छह महीनों में 122.09 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दे चुका है.

आशीष कचोलिया को एक दिन में 91.79 लाख रुपये का फायदा

दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया के पास मार्च 2026 तक कंपनी में 2.46 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. यह हिस्सेदारी 5,61,405 शेयरों के बराबर है. शेयर में लगातार तेजी आने से उनके निवेश का मूल्य भी तेजी से बढ़ा है, जिससे बाजार में कंपनी को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है.

शेयरहोल्डिंग पैटर्न कैसा है?

प्रमोटर्स की हिस्सेदारी: 60.25 प्रतिशत
विदेशी संस्थागत निवेशक (FII): 0.82 प्रतिशत
घरेलू संस्थागत निवेशक (DII): 6.79 प्रतिशत
पब्लिक शेयरहोल्डिंग: 32.14 प्रतिशत

क्या करती है IndoSMC?

IndoSMC Ltd औद्योगिक और इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस सेक्टर में काम करती है. कंपनी मैन्युफैक्चरिंग और इंडस्ट्रियल ग्राहकों को विभिन्न उत्पाद और सेवाएं उपलब्ध कराती है. कंपनी का फोकस टेक्नोलॉजी आधारित समाधान देने पर है और इसने विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी बनाई है. SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट इस कंपनी ने हाल के महीनों में मजबूत कारोबारी प्रदर्शन दिखाया है. बेहतर बिजनेस ग्रोथ और बढ़ती निवेशक भागीदारी के चलते शेयर में तेजी देखने को मिली है.

इसे भी पढ़ें- गोली की रफ्तार से भागा ये शेयर, मिला विदेशी ऑर्डर, मुकुल अग्रवाल ने एक दिन में कमाए ₹91400000

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.