5 साल में 69 गुना तक बढ़ा पैसा, ₹1 लाख बने ₹69 लाख; क्या आपके पोर्टफोलियों में हैं यह मल्टीबैगर स्टॉक

हेल्थकेयर सेक्टर की एक कंपनी मजबूत फंडामेंटल्स और तेज ग्रोथ के दम पर निवेशकों की पसंद बनती जा रही है. कंपनी का मार्केट कैप 1,427 करोड़ रुपये है और उस पर कोई कर्ज नहीं है. 49.21 फीसदी का ROE, बढ़ता रेवेन्यू और मजबूत मुनाफा इसकी वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाते हैं. यही वजह है कि कंपनी के शेयर ने भी पिछले कुछ वर्षों में निवेशकों को शानदार मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.

मल्टीबैगर स्टॉक Image Credit: Canva, tv9

Multibagger Stocks : हेल्थकेयर सेक्टर में काम करने वाली कंपनी One Global Service Provider Limited के शेयर पिछले कुछ वर्षों में निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुए हैं. कंपनी के शेयर ने 5 साल में 6,900 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न देकर निवेशकों की छोटी रकम को बड़ी संपत्ति में बदल दिया है. हाल के महीनों में भी शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिली है. खास बात यह है कि शेयर की इस शानदार रैली के पीछे कंपनी के मजबूत फंडामेंटल्स और तेजी से बढ़ता कारोबार है. रेवेन्यू और मुनाफे में जोरदार बढ़ोतरी के साथ कंपनी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में सवाल है कि क्या इस शेयर में अभी भी दम बाकी है या निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए? आइए कंपनी की वित्तीय सेहत और शेयर के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

शेयर की चाल

  • CMP – 694
  • 3 महीने में – 27 फीसदी की तेजी
  • 6 महीने में – 3 फीसदी की गिरावट
  • 1 साल में – 186 फीसदी भागा
  • 3 साल में – 1,728 फीसदी की तेजी
  • 5 साल में – 6,917.19 फीसदी का उछाल

कंपनी के शेयर ने लॉन्ग टर्म में जोरदार प्रदर्शन किया है. इस हिसाब से पांच साल पहले लगाई गई 1 लाख रुपये की रकम आज 69 लाख रुपये से अधिक हो गई है.

कंपनी के फंडामेंटल्स

फंडामेंटल्सवैल्यू
मार्केट कैप (Market Cap)₹1,427 करोड़
P/E अनुपात (TTM)20.54
P/B अनुपात10.11
इंडस्ट्री P/E (Industry P/E)80.60
डेट-टू-इक्विटी अनुपात (Debt to Equity)0.00
ROE49.21%
प्रति शेयर आय (EPS – TTM)35.56
डिविडेंड यील्ड (Dividend Yield)0.00%
बुक वैल्यू (Book Value)72.27
फेस वैल्यू (Face Value)10
Source – Groww

कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?

पिछले 12 महीनों (TTM) में कंपनी का रेवेन्यू 142 फीसदी की दर से बढ़ा है, जो कारोबार में तेज विस्तार का संकेत देती है. वहीं मुनाफे में 65 फीसदी की तेजी आई है. यानी कंपनी की केवल बिक्री ही नहीं बढ़ रही, बल्कि लाभ कमाने की क्षमता भी मजबूत हो रही है. पिछले 3 वर्षों में कंपनी ने 190 फीसदी का रेवेन्यू CAGR और 160 फीसदी का प्रॉफिट CAGR हासिल किया है.

यह भी पढ़ें: एक दिन में इस शेयर ने कराई ₹387 करोड़ की कमाई, 6 महीने में पैसा डबल, FII बढ़ा रहे हैं हिस्सेदारी, रखें नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.