ईरान युद्ध के बाद इन 3 डिफेंस शेयरों में आई जबरदस्त तेजी, एक ने दिया 130% तक रिटर्न, रखें नजर
पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष का असर वैश्विक बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है. जहां कई सेक्टर दबाव में हैं, वहीं डिफेंस कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है. रक्षा खर्च बढ़ने और हथियारों की मांग में वृद्धि की उम्मीद से निवेशकों ने डिफेंस सेक्टर में खरीदारी बढ़ाई है. भारतीय बाजार में भी इसका असर देखने को मिला है.
Defence Stocks: पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर देखने को मिल रहा है. इसके प्रभाव से दुनिया के कई देशों के शेयर बाजार भी प्रभावित हुए हैं. कई सेक्टरों पर इस तनाव का नेगेटिव असर पड़ा है और उनमें गिरावट देखने को मिली है. हालांकि, डिफेंस सेक्टर इसमें अपवाद रहा है. युद्ध जैसी परिस्थितियों में रक्षा खर्च बढ़ने और हथियारों की मांग में तेजी आने की उम्मीद के चलते निवेशकों ने डिफेंस कंपनियों पर बड़ा दांव लगाया है.
इसका असर भारतीय शेयर बाजार में भी दिखाई दिया, जहां कई डिफेंस शेयरों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कुछ कंपनियों के शेयर मार्च 2026 से अब तक 130 फीसदी तक चढ़ चुके हैं. आइए जानते हैं उन तीन डिफेंस शेयरों के बारे में, जिन्होंने ईरान संघर्ष के दौरान निवेशकों को सबसे ज्यादा चौंकाया.
MTAR Technologies
डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर की प्रमुख कंपनी MTAR Technologies इस रैली की सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी है. कंपनी न्यूक्लियर, एयरोस्पेस और क्लीन एनर्जी सेक्टर के लिए हाई-प्रिसिजन इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स बनाती है. ISRO मिशन, न्यूक्लियर रिएक्टर और हाइड्रोजन ऊर्जा परियोजनाओं में भी कंपनी की महत्वपूर्ण भूमिका है.
शेयर प्रदर्शन की बात करें तो 2 मार्च 2026 को यह शेयर 3,670 रुपये पर खुला था. इसके बाद युद्ध से जुड़े घटनाक्रमों के बीच इसमें जोरदार खरीदारी देखने को मिली और यह बढ़कर 8,449.50 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंच गया. इस तरह शेयर में करीब 130 फीसदी की उछाल दर्ज की गई. निवेशकों के लिए यह अवधि मल्टीबैगर साबित हुई.
यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में BJP के नेतृत्व वाली सरकार की सख्ती से रॉकेट बना ये शेयर, एक दिन में 17% उछला स्टॉक
Apollo Micro Systems
Apollo Micro Systems डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी है. कंपनी मिसाइल इलेक्ट्रॉनिक्स, एवियोनिक्स, कंट्रोल सिस्टम और विभिन्न मिशन-क्रिटिकल डिफेंस सिस्टम विकसित करती है. भारतीय रक्षा कार्यक्रमों में कंपनी की महत्वपूर्ण भागीदारी है.
2 मार्च 2026 को कंपनी का शेयर 228.40 रुपये पर खुला था. बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और डिफेंस सेक्टर में निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के चलते शेयर ने तेजी पकड़ी और 446.90 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंच गया. इस दौरान शेयर में लगभग 96 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. यह प्रदर्शन बताता है कि निवेशकों ने डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों पर मजबूत भरोसा दिखाया.
AXISCADES Technologies
AXISCADES Technologies इंजीनियरिंग रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D), एयरोस्पेस और डिफेंस टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन प्रोवाइड करने वाली कंपनी है. कंपनी भारतीय रक्षा संगठनों और वैश्विक OEM कंपनियों के साथ काम करती है तथा एम्बेडेड सिस्टम, डिजाइन इंजीनियरिंग और सिस्टम इंटीग्रेशन सर्विस उपलब्ध कराती है.
2 मार्च 2026 को कंपनी का शेयर 1,360.30 रुपये पर कारोबार शुरू हुआ था. इसके बाद डिफेंस सेक्टर में बढ़ती उम्मीदों के बीच यह शेयर 2,211 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंच गया. इस तरह निवेशकों को करीब 62 फीसदी का रिटर्न मिला .
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
अडानी एनर्जी का बड़ा दांव! खरीदी दिग्गज स्मार्ट मीटर कंपनी, ₹3050 करोड़ का सौदा; शेयर हुए रॉकेट
Wipro के शेयरधारकों की लॉटरी? 11 जून से खुल रहा ₹15000 करोड़ का बायबैक, आपको कितना मिलेगा फायदा
शेयर बाजार को मिला DIIs का सहारा! 5 महीनों में झोंके 4 लाख करोड़, FPIs बिकवाली के बावजूद बाजार गुलजार
