TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

पश्चिम बंगाल में BJP के नेतृत्व वाली सरकार की सख्ती से रॉकेट बना ये शेयर, एक दिन में 17% उछला स्टॉक

Studds Accessories shares Today: नई चुनी हुई BJP सरकार द्वारा ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करने के बाद हेलमेट की बिक्री में भारी उछाल आया है. शेयर की कीमत इंट्राडे में 513.50 रुपये के हाई लेवल पर पहुंच गई, जो 18 मार्च के बाद का सबसे हाई लेवल है.

इंडियन होटल्स कंपनी शेयर Image Credit: TV9 Bharatvarsh & Canva

Studds Accessories shares Today: मंगलवार को Studds Accessories के शेयरों में लगभग 17 फीसदी की तेजी दर्ज की गई, जो लिस्टिंग के बाद से शेयर की सबसे बड़ी इंट्राडे बढ़त थी. शेयर में यह तेजी एक खबर के बाद आई, जिसमें बताया गया कि नई चुनी हुई BJP सरकार द्वारा ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करने के बाद हेलमेट की बिक्री में भारी उछाल आया है. शेयर की कीमत इंट्राडे में 513.50 रुपये के हाई लेवल पर पहुंच गई, जो 18 मार्च के बाद का सबसे हाई लेवल है.

बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत

BJP ने मई में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल की, 294 में से 207 सीटें जीतीं और राज्य में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC के 15 साल के शासन को खत्म किया.

नियम तोड़ने पर एक्शन के आदेश

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य कैबिनेट मंत्री अशोक कीर्तनिया ने बताया कि पुलिस को हेलमेट नियम तोड़ने वाले सभी लोगों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है, जिसमें सिखों को धार्मिक आधार पर छूट दी गई है. उन्होंने कहा, ‘यह लोगों की सुरक्षा पर सरकार के ध्यान का नतीजा है. हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ और ‘सबकी सुरक्षा’ के विजन में विश्वास करते हैं.’

सेल्स में 70 फीसदी का उछाल

नतीजतन, भारत की सबसे बड़ी हेलमेट निर्माता कंपनियों में से एक Studds Accessories ने मई में पश्चिम बंगाल में बिक्री की मात्रा (वॉल्यूम) में रिकॉर्ड 70 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है. Studds के बिक्री आंकड़ों के अनुसार, जहां पहले बच्चों के हेलमेट की मांग केवल कोलकाता तक सीमित थी, वहीं अब यह मुर्शिदाबाद, मालदा, मेदिनीपुर, कृष्णानगर, आसनसोल, बर्दवान, बांकुरा, सिलीगुड़ी और जलपाईगुड़ी जैसे टियर-II शहरों और कस्बों से भी आ रही है.

स्टड्स एक्सेसरीज के शेयर की कीमत

स्टड्स एक्सेसरीज के शेयरों ने नवंबर 2025 में स्टॉक मार्केट में सुस्त शुरुआत की थी. ये शेयर IPO की कीमत (585 रुपये प्रति शेयर) से 3 फीसदी से अधिक डिस्काउंट पर 565 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए थे. उसी महीने स्टॉक 600 रुपये प्रति शेयर के रिकॉर्ड हाई पर भी पहुंचा था और कुछ समय के लिए इसने 585 रुपये की IPO कीमत को पार भी किया था, लेकिन बाद में यह फिर से उस स्तर से नीचे आ गया.

हेलमेट बनाने वाली कंपनी के शेयर इस साल मई में अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 29 फीसदी गिरकर 427.55 रुपये प्रति शेयर के निचले स्तर पर आ गए थे. तब से स्टॉक में 20 फीसदी की रिकवरी हुई है. हालांकि, यह अभी भी अपनी लिस्टिंग और IPO प्राइस से काफी नीचे है.

यह भी पढ़ें: सरकार ने 13000 करोड़ रुपये के नए ग्रेट निकोबार एयरपोर्ट को दी मंजूरी, 5 साल में बनकर होगा तैयार

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.