JK Cement vs Dalmia Bharat: Q3 में किसने किया धमाकेदार प्रदर्शन, किसकी रही बादशाहत

Q3 FY26 में सीमेंट कंपनियां JK Cement और Dalmia Bharat दोनों ने मजबूत नतीजे पेश किए. डालमिया भारत ने बेहतर मार्जिन और मुनाफे में बढ़त दिखाई, जबकि जेके सीमेंट ने रेवेन्यू और वॉल्यूम ग्रोथ में दम दिखाया. दोनों कंपनियां उत्पादन क्षमता बढ़ाकर भविष्य की मांग को भुनाने की रणनीति पर काम कर रही हैं.

सीमेंट स्टॉक Image Credit: canva

सीमेंट सेक्टर की दो बड़ी कंपनियां जेके सीमेंट और डालमिया भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3) के नतीजे जारी किए हैं. इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट सेक्टर में मजबूत मांग के बीच दोनों कंपनियों ने बिक्री और मुनाफे में अच्छी बढ़त दर्ज की है. हालांकि मार्जिन, वॉल्यूम ग्रोथ और विस्तार योजनाओं के आधार पर दोनों का प्रदर्शन अलग-अलग रहा. ऐसे में सवाल यह है कि Q3 FY26 में किस कंपनी ने बेहतर ऑपरेशनल और वित्तीय प्रदर्शन किया.

डालमिया भारत

Q3 FY26 का प्रदर्शन

डालमिया भारत ने Q3 FY26 में मजबूत ऑपरेशनल प्रदर्शन किया. कंपनी की सेल्स वॉल्यूम सालाना आधार पर 9.5% बढ़कर 7.3 मिलियन टन रही. कंपनी की ट्रेड सेल्स में 62% हिस्सेदारी रही, जबकि प्रीमियम उत्पादों का योगदान 23% रहा. कंपनी का रेवेन्यू 10% बढ़कर 3,506 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. हालांकि कुछ प्रमुख बाजारों में कीमतों में गिरावट के कारण नेट सेल्स रियलाइजेशन (NSR) तिमाही आधार पर 4% घटा. वहीं, मुनाफे के मोर्चे पर कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा. EBITDA 18% बढ़कर 602 करोड़ रुपये हो गया, जो प्रति टन 823 रुपये रहा. वहीं नेट प्रॉफिट 128 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के 66 करोड़ रुपये से लगभग दोगुना है.

उत्पादन क्षमता

डालमिया भारत लगातार अपनी उत्पादन क्षमता भी बढ़ा रही है. असम के उमरंगसो में नई क्लिंकर लाइन शुरू होने से 3.6 मिलियन टन क्षमता जुड़ी है. कंपनी का लक्ष्य FY28 तक 75 मिलियन टन और 2031 तक 110-130 मिलियन टन क्षमता हासिल करना है.

शेयर का हाल

डालमिया भारत का शेयर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे 0.85 फीसदी की तेजी के साथ 1855.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इसका 52 वीक हाई 2,495.95 रुपये और 52 वीक लो 1,602 रुपये है. इसने पिछले साल भर में 9.46 फीसदी का रिटर्न दिया है.

चार्ट: Groww

जेके सीमेंट

Q3 FY26 का प्रदर्शन

जेके सीमेंट ने भी Q3 FY26 में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी की नेट सेल्स 3,383 करोड़ रुपये रही जो पिछले साल के मुकाबले करीब 20% ज्यादा है. ग्रे और व्हाइट सीमेंट की मजबूत मांग के कारण कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ भी मजबूत रही. ग्रे सीमेंट की बिक्री तिमाही आधार पर 20% और सालाना आधार पर 23% बढ़ी जबकि व्हाइट सीमेंट की बिक्री में क्रमशः 15% और 13% की बढ़त रही. वहीं कंपनी का कंसोलिडेटेड EBITDA 558 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 492 करोड़ रुपये से ज्यादा है. वहीं प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) 268 करोड़ रुपये रहा.

उत्पादन क्षमता

जेके सीमेंट भी अपनी उत्पादन क्षमता तेजी से बढ़ा रही है. मध्य भारत में 6 मिलियन टन ब्राउनफील्ड विस्तार परियोजना पर काम चल रहा है, जबकि बिहार के बक्सर में नया ग्राइंडिंग यूनिट जल्द शुरू होने वाला है.

शेयर का हाल

जेके सीमेंट का शेयर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे 0.13 फीसदी की तेजी 5062 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इसका 52 वीक हाई 7,565.50 रुपये और 52 वीक लो 4,218.90 रुपये है. इस शेयर ने साल भर में 14.91 फीसदी का रिटर्न दिया है.

चार्ट: Groww

किस कंपनी का प्रदर्शन बेहतर?

Q3 FY26 में डालमिया भारत ने बेहतर मार्जिन और मुनाफे में मजबूती दिखाई, जबकि जेके सीमेंट ने मजबूत रेवेन्यू और वॉल्यूम ग्रोथ दर्ज की. हालांकि दोनों कंपनियां क्षमता विस्तार और बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने पर फोकस कर रही हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

ब्रोकर ने वसूल लिया है ज्यादा STT तो ब्याज समेत करना होगा जमा, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का बड़ा आदेश, सरकार को होगा फायदा

क्या ₹600 तक पहुंचेगा NTPC, बढ़ती बिजली मांग और रिन्यूएबल विस्तार से स्टॉक पर बढ़ी नजर; 5 साल में दिया 243% का रिटर्न

Trump के बयान से Oil Market में नरमी, लेकिन टूट गए ONGC-Oil India समेत कई शेयर; जानें क्यों आई बड़ी गिरावट

शेयर बाजार में 20-25% गिरावट की चेतावनी, विजय केडिया ने किया सतर्क, लो लेवल पर बोल दी बड़ी बात

सेंसेक्स 800 और निफ्टी 250 अंकों की तेजी के साथ खुले, इंडिगो-एशियन पेंट्स में 3% की तेजी; रिलायंस 1.4% टूटा

कर्ज घटाया, बैलेंस शीट सुधारी… इन 3 कंपनियों ने 100% तक कम किया डेट; 5 साल में दिया 1472% तक का रिटर्न