क्या ₹600 तक पहुंचेगा NTPC, बढ़ती बिजली मांग और रिन्यूएबल विस्तार से स्टॉक पर बढ़ी नजर; 5 साल में दिया 243% का रिटर्न

देश में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है और सरकार भी पावर सेक्टर में बड़े निवेश को बढ़ावा दे रही है. इसी वजह से निवेशकों की नजर अब फिर से बिजली कंपनियों पर जाने लगी है. इस पूरे बदलाव के बीच देश की सबसे बड़ी बिजली प्रोडक्शन कंपनी NTPC एक बार फिर चर्चा में है.

NTPC Stock Image Credit: Money9 Live

NTPC: भारत का बिजली सेक्टर पिछले कुछ सालों में तेजी से बदल रहा है. बढ़ती बिजली मांग, तेजी से हो रहा शहरीकरण, इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल और Renewable energy पर सरकार का जोर इस सेक्टर की तस्वीर बदल रहे हैं. पहले बिजली कंपनियों को निवेशकों की नजर में ज्यादा आकर्षक नहीं माना जाता था, क्योंकि इस सेक्टर में कर्ज ज्यादा होता था और मुनाफा सीमित रहता था. लेकिन अब हालात धीरे-धीरे बदल रहे हैं.

देश में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है और सरकार भी पावर सेक्टर में बड़े निवेश को बढ़ावा दे रही है. इसी वजह से निवेशकों की नजर अब फिर से बिजली कंपनियों पर जाने लगी है. इस पूरे बदलाव के बीच देश की सबसे बड़ी बिजली प्रोडक्शन कंपनी NTPC एक बार फिर चर्चा में है. कई निवेशक यह सवाल पूछ रहे हैं कि क्या NTPC का शेयर आने वाले समय में 600 रुपये के स्तर तक पहुंच सकता है.

बढ़ती क्षमता से मिल सकता है फायदा

NTPC लगातार अपनी बिजली प्रोडक्शन क्षमता बढ़ा रही है. Q3 FY26 तक NTPC ग्रुप की कुल स्थापित क्षमता 85,637 मेगावॉट तक पहुंच गई, जो एक साल पहले 76,598 मेगावॉट थी. सिर्फ Q3 FY26 में कंपनी ने करीब 1,744 मेगावॉट नई क्षमता जोड़ी है. फिलहाल NTPC के पास कुल 1,18,595 मेगावॉट की प्रोजेक्ट हैं, जिनमें चालू और under construction दोनों शामिल हैं. करीब 33 गीगावॉट क्षमता अभी निर्माणाधीन है. इससे आने वाले वर्षों में कंपनी की उत्पादन क्षमता और आय दोनों बढ़ने की संभावना है.

Renewable energy पर बड़ा फोकस

NTPC अब तेजी से Renewable energy की ओर बढ़ रही है. NTPC Green Energy के जरिए कंपनी ने FY26 में करीब 2,108 मेगावॉट नई रिन्यूएबल क्षमता जोड़ी है. इससे कुल Renewable energy क्षमता करीब 8,010 मेगावॉट तक पहुंच गई है. कंपनी का टारगेट आने वाले वर्षों में करीब 20 गीगावॉट नई नवीकरणीय क्षमता जोड़ने का है.

बिजली मांग में लगातार बढ़ोतरी

भारत में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है. जनवरी 2026 में देश की पीक बिजली मांग करीब 245 गीगावॉट तक पहुंच गई.
इंडस्ट्री, डेटा सेंटर, इलेक्ट्रिक वाहनों और मैन्युफैक्चरिंग के बढ़ने से भविष्य में बिजली की मांग और बढ़ने की उम्मीद है. इससे NTPC जैसी कंपनियों को फायदा मिल सकता है.

हालांकि NTPC के सामने कुछ चुनौतियां भी हैं. कंपनी का कारोबार काफी हद तक रेगुलेटेड टैरिफ सिस्टम पर चलता है. इससे आय स्थिर रहती है, लेकिन मुनाफा तेजी से बढ़ने की संभावना सीमित रहती है. इसके अलावा कंपनी बड़े कैपेक्स चक्र में है. FY26 के पहले नौ महीनों में कंपनी ने करीब 334 अरब रुपये का निवेश किया है. बड़े प्रोजेक्ट्स में देरी या कोयला सप्लाई में बाधा भी जोखिम पैदा कर सकती है.

वित्तीय प्रदर्शन (NTPC)FY23FY24FY259M FY26
रेवेन्यू (₹ मिलियन)17,33,38217,54,10618,49,26513,76,969
सालाना बढ़ोतरी (%)33.2%1.2%5.4%-0.44%
ऑपरेटिंग प्रॉफिट (₹ मिलियन)4,93,7715,50,1026,06,6763,99,653
ऑपरेटिंग मार्जिन (%)28.5%31.4%32.8%29.2%
नेट प्रॉफिट (₹ मिलियन)1,71,2142,13,3252,39,5321,09,112
नेट मार्जिन (%)9.9%12.2%13.0%7.9%

कंपनी का हालिया प्रदर्शन

Q3 FY26 में NTPC की कुल इनकम करीब 416.7 अरब रुपये रही. वहीं कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 49.9 अरब रुपये हो गया, जो सालाना आधार पर करीब 5.9 फीसदी ज्यादा है. कंपनी ने FY26 के लिए 2.75 रुपये प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया है.

मंगलवार को स्टॉक की क्या हालत है?

NTPC के शेयर में हल्की तेजी देखने को मिली. 10 मार्च को सुबह करीब 11:49 बजे NTPC का शेयर 379.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से करीब 3.35 रुपये यानी 0.89% ज्यादा है. पिछले ट्रेडिंग सेशन में शेयर 376.45 रुपये पर बंद हुआ था. आज के कारोबार में शेयर 384 रुपये पर खुला. दिन के दौरान इसने 385 रुपये का उच्च स्तर और 376.65 रुपये का निचला स्तर छुआ. वहीं VWAP यानी औसत ट्रेडिंग कीमत करीब 379.81 रुपये रही.
पिछले 52 हफ्तों में NTPC का शेयर अधिकतम 388.50 रुपये तक गया है, जबकि 52 हफ्तों का निचला स्तर 315.55 रुपये रहा है. फिलहाल शेयर अपने सालाना हाई के करीब ट्रेड कर रहा है. आज के ट्रेडिंग सेशन में करीब 2.46 लाख शेयरों का लेनदेन हुआ. कुल टर्नओवर करीब 9.33 करोड़ रुपये रहा. वहीं पिछले दो हफ्तों में औसतन करीब 9.78 लाख शेयरों का रोजाना कारोबार हुआ है.
NTPC का कुल मार्केट कैप करीब 3.68 लाख करोड़ रुपये है, जबकि फ्री फ्लोट मार्केट कैप लगभग 1.79 लाख करोड़ रुपये है. कंपनी का PE रेशियो करीब 18.24 है. कमाई के लिहाज से कंपनी का EPS करीब 20.82 रुपये है. वहीं CEPS करीब 37.34 रुपये है. कंपनी का ROE करीब 12.94% है, जो कंपनी की लाभ कमाने की क्षमता को दिखाता है.

इसे भी पढ़ें- उबलते क्रूड से कोहराम! सेंसेक्स 1352 अंक फिसला, IT इंडेक्स छोड़ सभी टूटे, निवेशकों के ₹8 लाख करोड़ डूबे

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.