Kusumgar की दमदार लिस्टिंग, 36% प्रीमियम पर खुला शेयर, हर लॉट पर ₹5,250 का मुनाफा
कुसुमगर कॉर्पोरेशन के आईपीओ ने शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की है. कंपनी के शेयर 419 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 36 फीसदी प्रीमियम के साथ 569 रुपये पर लिस्ट हुए. इससे निवेशकों को पहले ही दिन प्रति लॉट 5,250 रुपये का फायदा हुआ. हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) इससे भी बेहतर लिस्टिंग का संकेत दे रहा था.
Kusumgar IPO Listing : कुसुमगर कॉर्पोरेशन के शेयरों ने शेयर बाजार में दमदार शुरुआत की है. कंपनी का स्टॉक अपने 419 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 36 फीसदी प्रीमियम के साथ 569 रुपये पर लिस्ट हुआ. इससे आईपीओ में निवेश करने वालों को पहले ही दिन प्रति लॉट 5,250 रुपये का फायदा हुआ. हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) करीब 38 फीसदी लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा था. आइए जानते हैं कि आईपीओ को कितना सब्सक्रिप्शन मिला और GMP ने क्या संकेत दिए थे.
36% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर
कुसुमगर का मार्केट डेब्यू निवेशकों की उम्मीदों पर खरा उतरा. बुधवार को कंपनी का शेयर 35.7 फीसदी, यानी करीब 36 फीसदी प्रीमियम के साथ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ. कंपनी का शेयर 569 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो इसके 419 रुपये के अपर प्राइस बैंड से 150 रुपये अधिक है. यानी निवेशकों को हर लॉट पर 5,250 रुपये का मुनाफा हुआ. हालांकि, लिस्टिंग से पहले इश्यू का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) करीब 38 फीसदी लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा था, लेकिन वास्तविक लिस्टिंग उससे थोड़ी कम रही.
कितना सब्सक्राइब हुआ था IPO?
| कैटेगरी | सब्सक्रिप्शन(x) |
|---|---|
| एंकर | 1 |
| क्यूआईबी (एंकर को छोड़कर) | 299.51 |
| एनआईआई | 174.28 |
| बीएनआईआई (> ₹10 लाख) | 189.40 |
| एसएनआईआई (< ₹10 लाख) | 144.05 |
| खुदरा | 27.97 |
| कर्मचारी | 11.09 |
| कुल | 135.80 |
GMP क्या संकेत दे रहा था?
लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ने मजबूत शुरुआत के संकेत दिए थे. आईपीओ का GMP 161 रुपये तक पहुंच गया था, जो 419 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 38.42 फीसदी प्रीमियम पर लिस्टिंग की उम्मीद जता रहा था. हालांकि, शेयर की लिस्टिंग करीब 36 फीसदी प्रीमियम पर हुई. वहीं, आईपीओ को 135.8 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जो निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी को दर्शाता है.
कंपनी क्या करती है?
साल 1990 में स्थापित कुसुमगर कॉर्पोरेशन सिंथेटिक फैब्रिक के निर्माण में विशेषज्ञता रखती है. कंपनी एयरोस्पेस एवं डिफेंस, इंडस्ट्रियल, ऑटोमोटिव, आउटडोर और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों के लिए बुने हुए (Woven), कोटेड (Coated) और लैमिनेटेड (Laminated) सिंथेटिक फैब्रिक का निर्माण करती है. कंपनी के गुजरात में छह अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स और उत्तर प्रदेश में एक फैब्रिकेशन यूनिट संचालित हैं. इसके अलावा, कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो में 1,000 से अधिक स्टॉक कीपिंग यूनिट्स (SKUs) शामिल हैं, जिससे वह ग्राहकों की विविध जरूरतों को पूरा करती है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
1968 के बाद IBM में सबसे बड़ी गिरावट, एक दिन में $70 अरब खाक; IT शेयरों में हलचल… निवेशकों को किस बात की चिंता
75% गिरा इस कंपनी का नेट प्रॉफिट, बुरी तरह टूटे शेयर, जानें क्या रहे कमजोर नतीजों की वजह?
शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स में 500 अंकों की बढ़त, निफ्टी 24200 के पार; IT शेयरों में दबाव
