TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स में 500 अंकों की बढ़त, निफ्टी 24200 के पार; IT शेयरों में दबाव

ब्रॉडर मार्केट में खरीदारी देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप दोनों इंडेक्स करीब 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत नजर आया. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी IT को छोड़कर लगभग सभी सेक्टरों में तेजी रही. IT इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली, जबकि अन्य सेक्टरों में खरीदारी का माहौल बना रहा.

एनएसई Image Credit: money9live

Stock Market Opening Bell : बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई. ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में खुले. कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 550 अंकों की बढ़त के साथ 77,600 पर खुला. वहीं, निफ्टी 150 अंकों की तेजी के साथ 24,204 पर कारोबार करता दिखा. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा गिरावट आईटी शेयरों में देखने को मिली.

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी

ब्रॉडर मार्केट में खरीदारी देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप दोनों इंडेक्स करीब 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत नजर आया.

ब्रेंट क्रूड 85 डॉलर प्रति बैरल पार

कच्चे तेल की कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर पहले प्रस्तावित 20 फीसदी ट्रांजिट शुल्क नहीं लगाया जाएगा. इसके बाद ब्रेंट क्रूड 85.50 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा.

रुपये में हल्की मजबूती

भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 3 पैसे मजबूत होकर 96.17 प्रति डॉलर पर खुला. मंगलवार को रुपया 96.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

IPO बाजार में भी हलचल

  • SBI Funds Management और Alpine Texworld के आईपीओ आज दूसरे दिन सब्सक्रिप्शन के लिए खुले रहे.
  • वहीं, Millworks Technologies का आईपीओ भी दूसरे दिन निवेशकों के लिए खुला रहा. यह 160.34 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है, जिसमें पूरी तरह फ्रेश इश्यू शामिल है.
  • इसके अलावा, Kusumgar के शेयर आज शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रहे हैं. कंपनी के आईपीओ को कुल 128.85 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था.

FII ने की बिकवाली, DII ने दिया बाजार को सहारा

14 जुलाई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 739 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 2,927 करोड़ रुपये की खरीदारी कर बाजार को मजबूत सहारा दिया.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी IT को छोड़कर लगभग सभी सेक्टरों में तेजी रही. IT इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली, जबकि अन्य सेक्टरों में खरीदारी का माहौल बना रहा.

सोर्स-NSE

एशियाई बाजारों में रैली( 9:02 AM तक )

  • गिफ्ट निफ्टी 36 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था.
  • जापान के निक्केई में 700 अंकों से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली.
  • हैंग सेंग में करीब 1 फीसदी की तेजी देखने को मिली.
  • सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली.
  • ताइवान के बाजार में करीब 2 फीसदी की मजबूती देखने को मिली.
  • कोरियाई बाजार कोस्पी में करीब 7 फीसदी से ज्यादा की रैली देखने को मिली.

मंगलवार को कैसा रहा था बाजार?

शेयर बाजार में कल यानी 14 जुलाई को गिरावट देखने को मिली थी. सेंसेक्स 561 अंक गिरकर 77,055 पर बंद हुआ था. वहीं. निफ्टी भी 159 अंक गिरकर 24,052 पर बंद हुआ था. ऑटो, IT, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में ज्यादा बिकवाली रही थी. वहीं फार्मा, हेल्थ केयर और मेटल में ज्यादा खरीदारी रही थी.

इसे भी पढ़ें- अमेरिकी शेयर बाजार में मचा हाहाकार! IBM के शेयर 25 फीसदी गिरे, अब क्या फिर टूटेंगे Infosys-Wipro?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.