इन स्टॉक्स पर पड़ी मिडिल ईस्ट टेंशन की सबसे ज्यादा मार, L&T, HDFC Bank, समेत इनके मार्केट कैप में भारी गिरावट
मार्च के दौरान भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी का असर कई बड़ी कंपनियों पर देखने को मिला है. Larsen & Toubro, HDFC Bank, ICICI Bank, Ashok Leyland और Sapphire Foods India जैसे दिग्गज शेयरों में तेज गिरावट आई है, जिससे इनके मार्केट कैप में अरबों रुपये की कमी दर्ज की गई है. खासकर L&T के शेयरों में करीब 20 फीसदी गिरावट आई है, जबकि Sapphire Foods निफ्टी 500 में इस महीने की सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाली कंपनी बनकर उभरी है.
Middle East Tension and Falling Stocks: मार्च का महीना भारतीय शेयर बाजार के कई बड़े दिग्गजों के लिए काफी मुश्किल साबित हुआ है. इंफ्रा से लेकर बैंकिंग और ऑटो सेक्टर तक, कई प्रमुख कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली है. इस गिरावट की वजह से लार्सन एंड टुब्रो, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, अशोक लेलैंड और सैफायर फूड्स इंडिया जैसी कंपनियों के बाजार मूल्य में अरबों रुपये की कमी आई है. इन कंपनियों के शेयरों में आई कमजोरी ने इन्हें इस महीने के सबसे बड़े अंडरपरफॉर्मर की सूची में ला खड़ा किया है.
L&T पर सबसे ज्यादा दबाव
इंफ्रा दिग्गज Larsen & Toubro के शेयरों को इस महीने सबसे ज्यादा झटका लगा है. मार्च में अब तक कंपनी का शेयर करीब 20 फीसदी गिर चुका है. यह गिरावट मार्च 2020 के बाद कंपनी का सबसे खराब मासिक प्रदर्शन मानी जा रही है. इस गिरावट के पीछे कंपनी की वेस्ट एशिया में मौजूद प्रोजेक्ट को लेकर बढ़ती चिंताएं बड़ी वजह हैं. मिडिल ईस्ट में बढ़ते जियो पॉलिटिकल टेंशन का असर निवेशकों की धारणा पर पड़ा है. इस तेज गिरावट के चलते कंपनी के मार्केट कैप से करीब 1.1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की वैल्यू मिट चुकी है.
HDFC Bank में भी कमजोरी
देश के सबसे बड़े निजी बैंकों में शामिल HDFC Bank के शेयर भी मार्च में दबाव में रहे हैं. इस महीने अब तक बैंक का स्टॉक करीब 8 फीसदी तक फिसल चुका है. अगर यही रुझान जारी रहा तो यह जनवरी 2024 के बाद बैंक का सबसे खराब महीना साबित हो सकता है. गौर करने वाली बात यह भी है कि 2026 में अब तक तीनों महीनों में बैंक के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं. यह सिलसिला जुलाई से अक्टूबर 2023 के बाद बैंक का सबसे लंबा लगातार गिरावट का दौर बन सकता है. मार्च में आई इस कमजोरी की वजह से बैंक के मार्केट कैप में भी 1.1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है.
ICICI Bank भी गिरावट की चपेट में
प्राइवेट सेक्टर के एक और बड़े बैंक ICICI Bank के शेयर भी इस महीने निवेशकों को निराश करते दिखे हैं. मार्च में अब तक बैंक का स्टॉक करीब 9 फीसदी तक टूट चुका है. अगर मौजूदा ट्रेंड जारी रहता है तो नवंबर 2021 के बाद यह बैंक का सबसे खराब मासिक प्रदर्शन हो सकता है. इस महीने शेयर में मजबूती केवल एक ही ट्रेडिंग सेशन में देखने को मिली है, जबकि बाकी दिनों में लगातार दबाव बना रहा. इस गिरावट के चलते कंपनी के मार्केट वैल्यूएशन में भी करीब 90,000 करोड़ रुपये की कमी आ चुकी है.
Ashok Leyland के सालभर के मुनाफे खत्म
कमर्शियल वाहन निर्माता Ashok Leyland के शेयरों में भी मार्च के दौरान भारी गिरावट आई है. दिलचस्प बात यह है कि कंपनी के शेयरों ने जनवरी और फरवरी में मिलाकर करीब 18 फीसदी की तेजी दिखाई थी. लेकिन मार्च में आई तेज बिकवाली ने उन सभी बढ़तों को लगभग खत्म कर दिया. इस महीने अब तक स्टॉक करीब 20 फीसदी गिर चुका है. इसके चलते कंपनी का मार्केट कैप भी घटकर 1 लाख करोड़ रुपये से नीचे आ गया है.
Sapphire Foods सबसे बड़ा लूजर
इस महीने Sapphire Foods India का प्रदर्शन और भी कमजोर रहा है. कंपनी निफ्टी 500 इंडेक्स में मार्च के दौरान सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली कंपनी बनकर उभरी है. मार्च में अब तक कंपनी का शेयर करीब 21 फीसदी गिर चुका है. अगर पूरे साल की बात करें तो 2026 में अब तक स्टॉक करीब 38 फीसदी तक टूट चुका है. मौजूदा स्तर पर यह शेयर अपने स्प्लिट-एडजस्टेड आईपीओ प्राइस 236 रुपये से भी करीब 31 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है.
बाजार की कमजोरी का असर
मार्च के दौरान आई यह गिरावट दिखाती है कि बाजार में बढ़ती अनिश्चितता और वैश्विक आर्थिक कारकों का असर बड़ी कंपनियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है. जियो पॉलिटिकल टेंशन, ग्लोबल डिमांड में सुस्ती और निवेशकों की सतर्कता ने कई मजबूत कंपनियों के शेयरों पर भी दबाव बना दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
शनिवार, 14 मार्च को खुलेंगे NSE और BSE; जानें आप ट्रेडिंग कर सकेंगे या नहीं
13 तारीख और शुक्रवार का क्या है शेयर मार्केट कनेक्शन, निवेशकों के पैसे हो जाते हैं स्वाहा; यह है इतिहास
मिनीरत्न डिफेंस PSU ने 8.50% अंतरिम डिविडेंड देने का किया ऐलान, जानें- रिकॉर्ड डेट और शेयर का हाल
