इन 7 शेयरों में भयंकर बिकवाली! 5 सेशन में 26 फीसदी तक टूटे स्टॉक्स, जानें कौन है लिस्ट का क्रैश किंग?
बिकवाली से चौतरफा कोहराम मचा हुआ है. लगातार बिकवाली के चलते बड़े और मिडकैप स्टॉक्स भी इससे अछूते नहीं रहे. 27 मार्च को भी इसका असर साफ नजर आया, जब निफ्टी 500 इंडेक्स 458.05 अंक यानी करीब 2.13 फीसदी गिरकर 21,020.15 के स्तर पर बंद हुआ था.
जियो पॉलिटिकल टेंशन के चलते भारत के शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली है. इस बिकवाली में कई सारे स्मॉलकैप स्टॉक्स में कोहराम मचा हुआ है. इस गिरावट के चलते निवेशकों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. लेकिन इस गिरावट की असली तस्वीर तब सामने आती है जब पिछले एक महीने का ट्रेंड देखा जाए. कुछ कंपनियों के शेयर पिछले 5 दिन में 26 फीसदी से ज्यादा तक टूट चुके हैं. यह संकेत देता है कि बाजार में कमजोरी सिर्फ एक दिन की नहीं, बल्कि लगातार बनी हुई है.
लगातार 5 दिन गिरने वाले शेयर
BSE स्मॉलकैप इंडेक्स के कई शेयर लगातार 5 ट्रेडिंग सेशन तक गिरते रहे और इनमें 15 प्रतिशत से लेकर 26 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई. इस लिस्ट में JSW Holdings, Jindal Poly Films, Aqylon Nexus, Mercury Ev-Tech, Tracxn Technologies, Eco Recycling और Mamata Machinery जैसे शेयर शामिल हैं.
इन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट
- JSW Holdings के शेयर में पिछले 5 दिनों के दौरान सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है. इसमें करीब 26 प्रतिशत की गिरावट आई है और इसका मौजूदा भाव 11,836 रुपये है.
- Jindal Poly Films के शेयर भी दबाव में रहे हैं. पिछले 5 दिनों में इसमें करीब 23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और स्टॉक 779 रुपये पर आ गया है.
- Aqylon Nexus में भी तेज बिकवाली देखने को मिली है. इस शेयर में 22 प्रतिशत की गिरावट आई है और इसका मौजूदा भाव 53 रुपये है.
- Mercury Ev-Tech के शेयर में पिछले 5 दिनों में करीब 21 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. इसका पिछला बंद भाव 24 रुपये रहा.
- Tracxn Technologies के शेयर भी कमजोर रहे हैं. इसमें 16 प्रतिशत की गिरावट आई है और स्टॉक 27 रुपये पर पहुंच गया है.
- Eco Recycling के शेयर में भी 16 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद इसका भाव 254 रुपये हो गया है.
- Mamata Machinery के शेयर में पिछले 5 दिनों के दौरान 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और इसका मौजूदा भाव 320 रुपये है.
इसे भी पढ़ें- युद्ध से बाजार में सुनामी! भयंकर टूटे Microsoft- NVIDIA जैसे महारथी स्टॉक्स; 1.72 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप खाक
27 मार्च को दिखी भयंकर बिकवाली
पिछले एक महीने में शेयर बाजार का बड़ा हिस्सा दबाव में रहा है. इस दौरान निफ्टी 500 इंडेक्स में शामिल कई कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली. लगातार बिकवाली के चलते बड़े और मिडकैप स्टॉक्स भी इससे अछूते नहीं रहे. 27 मार्च को भी इसका असर साफ नजर आया, जब निफ्टी 500 इंडेक्स 458.05 अंक यानी करीब 2.13 फीसदी गिरकर 21,020.15 के स्तर पर बंद हुआ था.
नोट- ऊपर लिखे शेयरों का भाव 27 मार्च को लिया गया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
