2 दिन में 18% टूटा, फिर एक झटके में 13% उछला शेयर! MTAR Technologies में आखिर क्या हुआ?
हाल ही में खबर आई थी कि Crusoe Energy ने एक बड़े डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया है. यह प्रोजेक्ट Bloom Energy से जुड़ा हुआ था, जो MTAR Technologies का एक महत्वपूर्ण ग्राहक है. इस खबर के बाद निवेशकों को लगा कि कंपनी के भविष्य के ऑर्डर और कारोबार पर असर पड़ सकता है. इसी डर के कारण शेयर में तेज बिकवाली हुई.
MTAR Technologies: शेयर बाजार में कई बार किसी खबर के आने के बाद निवेशकों में घबराहट फैल जाती है और शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिलती है. लेकिन जब कंपनी सामने आकर स्थिति साफ करती है तो तस्वीर बदल भी सकती है. कुछ ऐसा ही MTAR Technologies के साथ हुआ. कंपनी के शेयर पिछले दो कारोबारी सत्रों में करीब 18 प्रतिशत तक गिर गए थे.
निवेशकों को डर था कि कंपनी के एक बड़े ग्राहक से जुड़ा प्रोजेक्ट प्रभावित हो सकता है. लेकिन कंपनी प्रबंधन की ओर से सफाई आने के बाद निवेशकों का भरोसा लौटा और शेयर में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. शुक्रवार को कंपनी का शेयर करीब 13 प्रतिशत तक उछल गया.
आखिर क्यों आई थी गिरावट?
हाल ही में खबर आई थी कि Crusoe Energy ने एक बड़े डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया है. यह प्रोजेक्ट Bloom Energy से जुड़ा हुआ था, जो MTAR Technologies का एक महत्वपूर्ण ग्राहक है. इस खबर के बाद निवेशकों को लगा कि कंपनी के भविष्य के ऑर्डर और कारोबार पर असर पड़ सकता है. इसी डर के कारण शेयर में तेज बिकवाली हुई.
कंपनी ने क्या सफाई दी?
निवेशकों के साथ हुई बातचीत में MTAR Technologies के प्रबंधन ने कहा कि Bloom Energy की तरफ से उन्हें किसी भी तरह की नकारात्मक सूचना नहीं मिली है. कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि Crusoe Energy सिर्फ प्रोजेक्ट का एक भाग थी. उसके हटने का मतलब यह नहीं है कि पूरा प्रोजेक्ट रद्द हो गया है. प्रोजेक्ट आगे बढ़ने की उम्मीद अभी भी बनी हुई है.
एक ग्राहक पर निर्भर नहीं है कंपनी
कंपनी ने कहा कि उसका कारोबार किसी एक ग्राहक या एक प्रोजेक्ट पर निर्भर नहीं है. MTAR Technologies क्लीन एनर्जी, परमाणु ऊर्जा, एयरोस्पेस, रक्षा और तेल-गैस जैसे कई क्षेत्रों में काम करती है. यही वजह है कि किसी एक क्षेत्र में परेशानी आने से पूरे कारोबार पर बड़ा असर नहीं पड़ता.
ऑर्डर बुक ने बढ़ाया भरोसा
कंपनी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में उसे साफ ऊर्जा क्षेत्र में करीब 2,800 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं. इसके अलावा इस समय कंपनी के पास लगभग 1,300 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक मौजूद है. इससे आने वाले वर्षों के लिए कमाई की अच्छी संभावना दिखाई देती है.
कंपनी के Managing Director पी. श्रीनिवास रेड्डी ने FY27 के लिए रेवेन्यू बढ़ोतरी का लक्ष्य बढ़ा दिया है. पहले कंपनी को 50 प्रतिशत ग्रोथ की उम्मीद थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 80 प्रतिशत से ज्यादा कर दिया गया है. कंपनी ने EBITDA मार्जिन करीब 24 प्रतिशत रहने का भी अनुमान जताया है.
यह भी पढ़ें: सोना और चांदी की कीमतों में उछाल, एक झटके में बढ़ गए इतने दाम; चेक करें आज का रेट
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Closing Bell: 2 हफ्ते की तेजी थमी, Sensex- Nifty लाल निशान में बंद; कच्चे तेल और मिडिल ईस्ट तनाव का असर
Jio Financial के शेयर में उछाल, Bank of America की डील का असर
बड़े ज्वेलरी ब्रांड्स के पीछे की इन 3 कंपनियों पर रखें नजर, B2B Market में मचा रही धमाल
