रॉकेट की रफ्तार से भाग रहा यह शेयर, 6 महीने में 143% उछला; दमदार ऑर्डर बुक और तिमाही नतीजों ने फूंकी जान
डिफेंस सेक्टर की प्रमुख कंपनी MTAR Technologies के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. पिछले छह महीनों में स्टॉक ने 143% का शानदार रिटर्न दिया है. मजबूत तिमाही नतीजे, रिकॉर्ड ऑर्डर बुक और मैनेजमेंट की 30-35% रेवेन्यू बढ़ोतरी की गाइडेंस ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है, जिससे शेयर लगातार नई ऊंचाइयों के करीब पहुंच रहा है.
MTAR Technologies: डिफेंस सेक्टर की प्रमुख कंपनी MTAR Technologies के शेयरों में पिछले छह महीनों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. कंपनी के शेयर ने इस अवधि में 143 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है. मजबूत तिमाही नतीजे और दमदार ऑर्डर बुक के चलते निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. हालांकि टेक्निकल इंडिकेटर RSI संकेत कर रहा है कि शेयर ओवरबॉट जोन में है.
मजबूत ऑर्डर बुक से बढ़ी ग्रोथ की उम्मीद
दिसंबर 2025 के अंत तक कंपनी की कुल ऑर्डर बुक 2,395 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. सिर्फ तीसरी तिमाही (Q3 FY26) में कंपनी को 1,368.8 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं. इस मजबूत ऑर्डर बुक के आधार पर कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 30-35 फीसदी रेवेन्यू में बढ़ोतरी का लक्ष्य रखा है. इसलिए निवेशक इस स्टॉक के प्रति बुलिश रवैया दिखा रहे है.
शेयर में ताबड़तोड़ तेजी, रिकॉर्ड हाई के करीब
मौजूदा कारोबारी सत्र में शेयर 3,590 रुपये से ऊपर कारोबार करा है. हाली ही में इसने अपना 52-वीक हाई 36788.70 बनाया है. साल 2026 में अब तक शेयर 47 फीसदी से अधिक चढ़ चुका है, जबकि सिर्फ दो हफ्तों में इसमें 30 फीसदी की तेजी आई है. हालांकि, तकनीकी संकेतकों के अनुसार शेयर ओवरबॉट जोन में है और इसका RSI 70 से ऊपर पहुंच गया है. शेयर अपने 5 दिन, 10 दिन, 20 दिन, 30 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन के सभी मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है, जो मजबूत ट्रेंड का संकेत है. बीते एक महीने में यह 143 फीसदी तक रिटर्न दिया है. कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर करीब 10,928 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
यह भी पढ़ें: तिमाही नतीजों के बाद TITAN पर ब्रोकरेज बुलिश, बोला- खरीदो, ₹5000 जाएगा भाव; इस वजह से आएगी रैली?
दमदार रहा तिमाही नतीजे
कंपनी ने तीसरी तिमाही में अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही रेवेन्यू दर्ज किया है.
- ऑपरेटिंग रेवेन्यू 59.3फीसदी बढ़कर 278 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 174.5 करोड़ रुपये था.
- EBITDA 92.5फीसदी बढ़कर 64 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल 33.3 करोड़ रुपये था.
- नेट प्रॉफिट 117.3फीसदी बढ़कर 34.7 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 16 करोड़ रुपये था.
तिमाही नतीजे के बाद शेयर को और ताकत मिली है और निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
