बाजार में गिरावट, सेंसेक्स करीब 400 अंक टूटा, निफ्टी 25900 के नीचे, IT शेयरों में मचा कोहराम!
निफ्टी पर ONGC, NTPC, Eicher Motors, ICICI Bank और Axis Bank टॉप गेनर शेयर रहे. वहीं Infosys, Tech Mahindra, TCS, HCL Tech और Wipro में बिकवाली का दबाव देखने को मिला, जिससे IT सेक्टर कमजोर नजर आया. वहीं, डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया गुरुवार को 21 पैसे की मजबूती के साथ 90.49 पर खुला, जबकि पिछले सत्र में यह 90.70 पर बंद हुआ था.
Stock Market Opening Bell: मिले- जुले संकेतों के बीच 12 फरवरी को भारतीय शेयर बाजारों ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की. सेंसेक्स 391.77 अंक लुढ़ककर 83,841.87 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 109.50 अंक की कमजोरी के साथ 25,844.35 पर ट्रेड करता दिखा. अगर-एडवांस डिक्लाइन की बात करें तो करीब 1,105 शेयरों में तेजी, जबकि 1,658 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. वहीं 150 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. निफ्टी पर ONGC, NTPC, Eicher Motors, ICICI Bank और Axis Bank टॉप गेनर शेयर रहे. वहीं Infosys, Tech Mahindra, TCS, HCL Tech और Wipro में बिकवाली का दबाव देखने को मिला, जिससे IT सेक्टर कमजोर नजर आया.
रुपया मजबूत होकर खुला
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया गुरुवार को 21 पैसे की मजबूती के साथ 90.49 पर खुला, जबकि पिछले सत्र में यह 90.70 पर बंद हुआ था.
निफ्टी के टॉप गेनर

निफ्टी के टॉप लूजर

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

बुरी तरह टूटे IT स्टॉक्स

एशियाई बाजार में गिरावट( 9:05 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी में लगभग फ्लैट कारोबार देखने को मिला.
- जापान के निक्केई में 77 अंकों की तेजी देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 288 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 1 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिली.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में करीब 2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
बुधवार को बाजार में रही तेजी
शेयर बाजार में 11 फरवरी को कारोबार लगभग फ्लैट रहा था. सेंसेक्स 40 अंकों की गिरावट के साथ 84,234 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 19 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 25,954 पर क्लोज हुआ था. सेक्टोरल मोर्चे पर ऑटो और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. वहीं IT और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में दबाव बना रहा। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि निफ्टी-50 के 26 शेयरों में बिकवाली दर्ज की गई.
इसे भी पढ़ें- तिमाही नतीजों के बाद TITAN पर ब्रोकरेज बुलिश, बोला- खरीदो, ₹5000 जाएगा भाव; इस वजह से आएगी रैली?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
20 रुपये से कम कीमत वाले इस स्टॉक को मिला रेलवे से ऑर्डर, 24 महीने में पूरा करना है काम; निवेशक रखें नजर
52 वीक हाई से 54% नीचे ट्रेड हो रहा यह शेयर, अब ब्रोकरेज ने दी BUY रेटिंग; 21.5% तक तेजी की उम्मीद
टाटा स्टील का शेयर हिट करेगा 240 रुपये का लेवल, ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाह; लगातार मजबूत हो रही कंपनी
