IT स्टॉक्स में मचा कोहराम! अमेरिका से आई इस खबर ने मचाई खलबली, TCS से लेकर Infosys तक बेहाल

जॉब्स रिपोर्ट के बाद वॉल स्ट्रीट के बड़े टेक शेयर भी टूटे. Microsoft 2.2 प्रतिशत गिरा और S&P 500 में सबसे बड़ा लूजर रहा. Alphabet में 2.4 प्रतिशत की गिरावट आई. S&P 500 सॉफ्टवेयर इंडेक्स 2.6 प्रतिशत टूटा, हालांकि, कुल मिलाकर बाजार फ्लैट बंद हुआ.

शेयरों में गिरावट. Image Credit: Canva

Why IT Stocks Crashed: 12 फरवरी को बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी. इस दौरान निफ्टी पर सबसे ज्यादा IT इंडेक्स ने दबाव बनाया. कारोबार के दौरान Infosys, TCS, Tech Mahindra समेत ज्यादातर IT शेयरों में भारी गिरावट दिखी. वॉल स्ट्रीट में टेक शेयरों की कमजोरी का असर घरेलू बाजार पर भी साफ नजर आया. सुबह 10.40 बजे Nifty IT इंडेक्स 4 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 33588.80 पर आ गया. सेक्टोरल इंडेक्स में IT सबसे बड़ा लूजर रहा. 2025 में करीब 13 प्रतिशत गिरने के बाद 2026 में अब तक इंडेक्स में करीब 11 प्रतिशत की और कमजोरी आ चुकी है.

इन IT शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

Coforge और Infosys के शेयर करीब 5 प्रतिशत टूटे. Infosys अप्रैल 17 के बाद के निचले स्तर पर पहुंच गया. TCS, Tech Mahindra, Mphasis, LTI Mindtree और Persistent Systems के शेयर 4 प्रतिशत से ज्यादा गिरे. HCL Technologies और Wipro में 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई.

आज IT शेयर क्यों गिरे?

जनवरी में अमेरिका में जॉब ग्रोथ उम्मीद से बेहतर रही और बेरोजगारी दर घटकर 4.3 प्रतिशत पर आ गई. इससे फेडरल रिजर्व को ब्याज दरों में कुछ समय तक बदलाव न करने की गुंजाइश मिल सकती है. हालांकि, जानकारों का मानना है कि जॉब ग्रोथ का ज्यादातर हिस्सा हेल्थ केयर और सोशल सर्विस सेक्टर तक सीमित रहा है, जो अर्थव्यवस्था की मजबूत तस्वीर नहीं दिखाता.

वॉल स्ट्रीट टेक शेयर भी दबाव में

जॉब्स रिपोर्ट के बाद वॉल स्ट्रीट के बड़े टेक शेयर भी टूटे. Microsoft 2.2 प्रतिशत गिरा और S&P 500 में सबसे बड़ा लूजर रहा. Alphabet में 2.4 प्रतिशत की गिरावट आई. S&P 500 सॉफ्टवेयर इंडेक्स 2.6 प्रतिशत टूटा, हालांकि, कुल मिलाकर बाजार फ्लैट बंद हुआ.

AI से बढ़ती प्रतिस्पर्धा की चिंता

पिछले हफ्ते भी IT शेयरों में गिरावट देखी गई थी. कारण था Anthropic की ओर से AI से जुड़े नए टूल का लॉन्च. Claude AI के लिए पेश किए गए प्लग इन ऐसे टास्क ऑटोमेट कर सकते हैं जो अब तक IT और प्रोफेशनल सर्विस कंपनियों के लिए कमाई का बड़ा जरिया थे. इससे निवेशकों में चिंता बढ़ी है कि AI सॉफ्टवेयर और सर्विस कंपनियों की कमाई पर असर डाल सकता है.

इसे भी पढ़ें- Stocks to Watch: IRCON, Federal Bank, Ather Energy समेत इन शेयरों में रहेगी हलचल, रखें नजर!

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.