Stock Radar: 13 हजार करोड़ की ऑर्डर बुक में जुड़े 577 करोड़, इस मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक पर रखें नजर

Share Market भले ही गिरावट का तूफानी दौर चल रहा है. इस दौर में बड़े दिग्गज धाराशायी हो रहे हैं. लेकिन, कुछ स्टॉक पूरी मजबूती से डटे हुए हैं. डिफेंस सेक्टर का ऐसा ही एक शेयर है BEL. मल्टीबैगर रिटर्न दे चुके इस शेयर फिर से एक्शन दिख सकता है, क्योंकि कंपनी को एक बड़ा ऑर्डर मिला है.

भारत में डिफेंस सेक्टर में तेजी से ग्रोथ की उम्मीद है. Image Credit: money9live

डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी Bharat Electronics Ltd (BEL) शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद से अब तक 123,763.64% का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुकी है. पिछले 5 दिन में ही इस स्टॉक में 8 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है. वहीं, पिछले 6 महीने में जहां बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी 15 फीसदी से ज्यादा गिर चुके हैं, वहीं BEL में छह महीने में महज 3.91% की गिरावट आई है.

क्यों ट्रेंड में है स्टॉक?

BEL को पिछले दिनों 577 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है. मौजूदा वित्त वर्ष में कंपनी की ऑर्डर बुक में पहले से ही 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऑर्डर मौजूद हैं. इसके बाद अब कंपनी को 577 करोड़ रुपये का एक ऑर्डर मिला है. इससे कंपनी की ऑर्डर बुक कुल 13,724 करोड़ रुपये की हो गई है.

ऑर्डर बुक में क्या शामिल?

गुरुवार 6 मार्च, 2025 को एक एक्सचेंज फाइलिंग में BEL ने बताया कि कंपनी की ऑर्डर बुक में मौजूदा वित्त वर्ष के लिए कुल 13,724 करोड़ के ऑर्डर हो गए हैं. इसमें 577 करोड़ का एक नया ऑर्डर भी शामिल है, जो 20 फरवरी के बाद मिला है. इन ऑर्डर के तहत कंपनी को एयरबॉर्न इलेक्ट्रॉनिक वॉर फेयर, सबमरीन के लिए एडवांस कम्युनिकेशन सिस्टम, डॉपलर रडार, ट्रेन संचार प्रणाली, रडार उन्नयन, पुर्जे, सेवाएं आदि शामिल हैं। इनके साथ, चालू वित्त वर्ष के दौरान बीईएल को प्राप्त कुल संचित ऑर्डर 13,724 करोड़ रुपये हो गए हैं।”

क्या कहते हैं एनालिस्ट और ब्रोकरेज की राय?

BEL को लेकर जेफरीज की एक ब्रोकरेज रिपोर्ट में BUY रेटिंग को जारी रखा है. कंपनी की मजबूत तिमाही आय, ऑर्डर बुक, और विकास संभावनाओं का हवाला देते हुए 370 रुपये का टार्गेट दिया है. वहीं, निर्मल बंग ने भी BEL को BUY रेटिंग दी है और 326 रुपये का टार्गेट दिया है.

यह भी पढ़ें : Bajaj Broking Report: गिरावट की गर्मी में इन AC Stocks पर लगाएं पैसा, मिलेगी मुनाफे की ठंडक

डिसक्लेमर: Money9live किसी भी स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह नहीं देता है. निवेश से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की सलाह जरूर लें. वेबसाइट किसी भी मुनाफा या नुकसान के लिए जिम्‍मेदार नहीं होगी.

Latest Stories

कंडोम बनाने वाली कंपनी का कमाल: 3727% रिटर्न, जीरो कर्ज; अब कंपनी देने जा रही है 4 फ्री शेयर, जानें रिकॉर्ड डेट

कोहिनूर से कम नहीं ये टेक स्‍टॉक, AI मिशन ने फूंकी जान, ₹947 से पहुंचा ₹3200 के पार; रक्षा मंत्रालय, ISRO जैसे दिग्‍गज हैं क्‍लाइंट्स

वेस्ट एशिया तनाव से निवेशक डरे, पांच दिनों में ₹19 लाख करोड़ का हुआ नुकसान, सेंसेक्स-निफ्टी बेहाल!

अगले हफ्ते निवेशकों के लिए खुशखबरी: बोनस शेयर से लेकर डिविडेंड तक कई कॉरपोरेट एक्शन, जानें रिकॉर्ड डेट

5 दिन में 7% तक टूटे डाउनस्ट्रीम तेल कंपनियों के शेयर, BPCL-HPCL-OIL से निवेशक बना रहे दूरी; जानें वजह

कॉपर में तेजी से चमका यह PSU शेयर, लेकिन क्या यह वैल्यूएशन ट्रैप या बनेगा अगला मल्टीबैगर? क्या कहते हैं आंकड़े?