डेटा सेंटर से AI तक… इस OEM कंपनी का जलवा, 90% बढ़ी कमाई, ऑर्डरों का लगा अंबार; दिया 436% का रिटर्न
AI को चलाने के लिए बड़े सर्वर, GPU, स्टोरेज, क्लाउड सिस्टम और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होती है. यही वजह है कि डेटा सेंटर और AI इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनियां निवेशकों के बीच चर्चा का विषय बन रही हैं. ऐसे माहौल में Netweb Technologies India का नाम तेजी से उभरकर सामने आया है. कंपनी हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग, प्राइवेट क्लाउड और AI सिस्टम्स के क्षेत्र में काम करती है.
Netweb Technologies India: AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. अब केवल सॉफ्टवेयर या ऐप बनाना ही काफी नहीं है. AI को चलाने के लिए बड़े सर्वर, GPU, स्टोरेज, क्लाउड सिस्टम और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होती है. यही वजह है कि डेटा सेंटर और AI इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनियां निवेशकों के बीच चर्चा का विषय बन रही हैं. भारत सरकार भी देश के अंदर AI इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने पर जोर दे रही है ताकि महत्वपूर्ण डेटा और कंप्यूटिंग क्षमता देश के कंट्रोल में रहे.
ऐसे माहौल में Netweb Technologies India का नाम तेजी से उभरकर सामने आया है. कंपनी हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग, प्राइवेट क्लाउड और AI सिस्टम्स के क्षेत्र में काम करती है. पिछले वित्त वर्ष में AI कारोबार में जबरदस्त बढ़ोतरी और बड़े ऑर्डर मिलने से कंपनी की पहचान एक नए AI इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेयर के रूप में बनी है. यही कारण है कि बाजार की नजर अब इस कंपनी पर टिकी हुई है.
AI बिजनेस बना सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन
- कंपनी के लिए सबसे बड़ा बदलाव AI कारोबार में देखने को मिला है.
- वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में AI से मिलने वाला रेवेन्यू 14.7 फीसदी से बढ़कर 25.4 फीसदी हो गया.
- इसके बाद तीसरी तिमाही में AI सिस्टम्स का योगदान कंपनी की कुल इनकम का 64 फीसदी तक पहुंच गया.
- पूरे वित्त वर्ष 2026 में AI बिजनेस 459.6 फीसदी बढ़ा और कुल ऑपरेटिंग रेवेन्यू में इसकी हिस्सेदारी 43.4 फीसदी रही.

क्यों मिल रहे हैं बड़े AI ऑर्डर
कंपनी केवल GPU बेचने का काम नहीं करती. Netweb पूरे AI सिस्टम को डिजाइन और तैयार करती है. इसमें कंप्यूट, स्टोरेज, सॉफ्टवेयर और क्लाउड सॉल्यूशन शामिल होते हैं. कंपनी का कहना है कि उसकी Make in India क्षमता और Nvidia के साथ साझेदारी उसे बड़े प्रोजेक्ट हासिल करने में मदद कर रही है. वित्त वर्ष 2026 में कंपनी को 2,184 करोड़ रुपये और 450 करोड़ रुपये के बड़े रणनीतिक ऑर्डर मिले, जो भारत के AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने से जुड़े थे.
वित्तीय प्रदर्शन भी रहा दमदार
- वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 90 फीसदी बढ़कर 2,183.6 करोड़ रुपये पहुंच गया.
- वहीं नेट प्रॉफिट 80.9 फीसदी बढ़कर 205.8 करोड़ रुपये रहा.
- कंपनी का ऑपरेटिंग EBITDA 79 फीसदी बढ़कर 284.8 करोड़ रुपये हो गया.
- खास बात यह है कि कंपनी पर कोई नेट कर्ज नहीं है और मार्च 2026 तक उसके पास 83.3 करोड़ रुपये की नेट फ्री कैश पोजिशन थी.
AI के अलावा भी मजबूत कारोबार
हालांकि AI कंपनी का सबसे तेजी से बढ़ने वाला कारोबार बन चुका है, लेकिन Netweb केवल AI पर निर्भर नहीं है. कंपनी हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग और प्राइवेट क्लाउड बिजनेस में भी मजबूत मौजूदगी रखती है. यही वजह है कि उसके पास अलग-अलग क्षेत्रों से लगातार ऑर्डर आते रहते हैं.
वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत में कंपनी के पास करीब 2,100 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक था, जो L1 ऑर्डर जोड़ने पर 2,400 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. कंपनी ने अगले कुछ वर्षों में 35 से 40 फीसदी रेवेन्यू ग्रोथ का लक्ष्य रखा है. हालांकि बड़े ऑर्डर मिलने का समय बदलने से तिमाही नतीजों में उतार-चढ़ाव आ सकता है.
यह भी पढ़ें: Adani Enterprises, Nykaa समेत इन 3 शेयरों में शुक्रवार को लगाएं दांव, 12% तक आ सकती है तेजी; ब्रोकरेज ने दिया टारगेट
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
MTF को लेकर SEBI का बड़ा प्रस्ताव, NCD के जरिये फंड जुटा सकेंगे ब्रोकर, लेकिन मार्जिन में राहत नहीं
Stocks to Watch: 19 जून को इन शेयरों पर रहेगी नजर, RIL, Infosys, Wipro, HDFC Bank समेत कई कंपनियां फोकस में
RBI का बड़ा एक्शन! इस कोऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस किया रद्द; अब ग्राहकों के पैसों का क्या होगा?
