11% LIC की हिस्सेदारी, दमानी के पास ₹8000 करोड़ के शेयर, फिर भी NSE IPO से दूर रहेंगे ये 8 दिग्गज; जानें कितना है स्टेक
जहां कई सरकारी बैंक, बीमा कंपनियां और बड़े निवेशक अपने पुराने शेयर बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की तैयारी में हैं, वहीं कुछ बड़े नामों ने बिल्कुल अलग रास्ता चुना है. हैरानी की बात यह है कि शेयर बाजार के कई मशहूर निवेशक इस IPO में अपने एक भी शेयर नहीं बेच रहे हैं. इनमें राधाकिशन दमानी, रामदेव अग्रवाल, मोतीलाल ओसवाल और डॉली खन्ना जैसे बड़े निवेशकों के नाम शामिल हैं.
NSE IPO: देश के सबसे बड़े और चर्चित IPO में से एक NSE का IPO आने वाला है. इस IPO को लेकर बाजार में काफी उत्साह है क्योंकि यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO बन सकता है. जहां कई सरकारी बैंक, बीमा कंपनियां और बड़े निवेशक अपने पुराने शेयर बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की तैयारी में हैं, वहीं कुछ बड़े नामों ने बिल्कुल अलग रास्ता चुना है. हैरानी की बात यह है कि शेयर बाजार के कई मशहूर निवेशक इस IPO में अपने एक भी शेयर नहीं बेच रहे हैं.
इनमें राधाकिशन दमानी, रामदेव अग्रवाल, मोतीलाल ओसवाल और डॉली खन्ना जैसे बड़े निवेशकों के नाम शामिल हैं. इन निवेशकों के पास NSE के करोड़ों रुपये मूल्य के शेयर हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने IPO में हिस्सा नहीं लिया. ऐसे में बाजार में सवाल उठ रहा है कि आखिर ये दिग्गज निवेशक अपने शेयर बेचने के बजाय उन्हें अपने पास क्यों रखना चाहते हैं.
राधाकिशन दमानी के पास सबसे बड़ी हिस्सेदारी
NSE के IPO से दूर रहने वालों में सबसे बड़ा नाम DMart के संस्थापक निवेशक राधाकिशन दमानी का है. उनके पास NSE के करीब 3.9 करोड़ शेयर हैं, जो कंपनी में 1.58 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर हैं. अनलिस्टेड मार्केट में पिछले भाव के आधार पर इस हिस्सेदारी की कीमत करीब 8,000 करोड़ रुपये से ज्यादा बैठती है. इसके बावजूद दमानी ने IPO में एक भी शेयर बेचने का फैसला नहीं किया है.
कई बड़े निवेशक भी नहीं बेच रहे शेयर
- दमानी के अलावा Hero Group के सुनील कांत मुंजाल, Infosys के सह-संस्थापक एस. गोपालकृष्णन और DMart के CEO इग्नेशियस नरोन्हा भी अपने शेयर नहीं बेच रहे हैं.
- वहीं चर्चित निवेशक डॉली खन्ना, रामदेव अग्रवाल और मोतीलाल ओसवाल ने भी IPO में हिस्सा नहीं लिया है.
- डॉली खन्ना के पास करीब 311 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर हैं, जबकि रामदेव अग्रवाल और मोतीलाल ओसवाल के पास लगभग 164-164 करोड़ रुपये के शेयर मौजूद हैं.
LIC भी नहीं बेच रही अपनी हिस्सेदारी
इस सूची में सबसे बड़ा नाम LIC का है. LIC NSE की सबसे बड़ी शेयरधारक है और उसके पास करीब 11 फीसदी हिस्सेदारी है. कंपनी IPO में अपने कोई शेयर नहीं बेच रही है. LIC ने NSE में शुरुआती दिनों में निवेश किया था और लिस्टिंग के बाद भी उसकी हिस्सेदारी जस की तस बनी रहेगी.
| निवेशक | NSE शेयरों की संख्या | हिस्सेदारी |
|---|---|---|
| राधाकिशन दमानी | 3,90,84,400 | 1.58% |
| सुनील कांत मुंजाल | 1,02,00,000 | 0.41% |
| एस. गोपालकृष्णन | 94,29,000 | 0.38% |
| इग्नेशियस नरोन्हा | 30,00,000 | |
| डॉली खन्ना | 15,16,250 | 0.06% |
| रामदेव अग्रवाल | 8,00,000 | 0.03% |
| मोतीलाल ओसवाल | 8,00,000 | 0.03% |
| LIC | लगभग 11% |
दूसरी तरफ मुनाफा कमाने की होड़
- जहां कुछ निवेशक शेयर संभालकर बैठे हैं, वहीं कई पुराने शेयरधारक अपने निवेश पर बड़ा मुनाफा कमाने जा रहे हैं.
- SBI, New India Assurance, National Insurance और Stock Holding Corporation जैसे संस्थान अपने शेयर बेच रहे हैं.
- इनमें से कुछ संस्थानों ने कई साल पहले बेहद कम कीमत पर NSE के शेयर खरीदे थे और अब उन्हें हजारों गुना रिटर्न मिलने की उम्मीद है.
भारत का सबसे बड़ा IPO बनने की तैयारी
NSE का प्रस्तावित IPO करीब 30,000 करोड़ रुपये का हो सकता है. यह पूरी तरह Offer For Sale यानी OFS आधारित होगा, जिसमें मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर बेचेंगे. अगर IPO करीब 2,000 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आता है तो NSE की कुल वैल्यू लगभग 5 लाख करोड़ रुपये हो सकती है. खास बात यह है कि नियमों के अनुसार NSE अपने ही प्लेटफॉर्म पर लिस्ट नहीं हो सकता, इसलिए उसके शेयर केवल BSE पर लिस्ट होंगे.
बाजार की नजर अब लिस्टिंग पर
NSE देश का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है और शेयर बाजार के कारोबार में उसकी मजबूत पकड़ है. ऐसे में निवेशकों की नजर अब IPO के प्राइस, लिस्टिंग और आगे की वैल्यूएशन पर बनी हुई है. वहीं बड़े निवेशकों का शेयर न बेचना भी बाजार के लिए एक बड़ा संकेत माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: Adani Enterprises, Nykaa समेत इन 3 शेयरों में शुक्रवार को लगाएं दांव, 12% तक आ सकती है तेजी; ब्रोकरेज ने दिया टारगेट
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
किसके सिर सजेगा भारत के सबसे बड़े IPO का ताज? NSE और Jio में कौन मारेगा बाजी
SBI Funds Management IPO का काउंटडाउन शुरू, जुलाई में फाइल कर सकती है RHP; बाजार में मचेगी हलचल!
क्रूज लाइन चलाने वाली कंपनी ला रही IPO, प्राइस बैंड तय… इतने शेयरों का है लॉट साइज, जानें- कब खुलेगा इश्यू
