Stocks to Watch: 19 जून को इन शेयरों पर रहेगी नजर, RIL, Infosys, Wipro, HDFC Bank समेत कई कंपनियां फोकस में
19 जून के कारोबार में Reliance Industries की AGM, आईटी सेक्टर पर Accenture के प्रभाव, Tata Motors की सरकारी साझेदारी, Bharat Forge की रक्षा क्षेत्र में नई डील और Diamond Power Infrastructure की QIP योजना जैसे घटनाक्रम बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं. ऐसे में इन शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहने की संभावना है.
Stocks to Watch : भारतीय शेयर बाजार ने 18 जून को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बावजूद मजबूती के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स 254.36 अंक या 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,409.98 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 82.30 अंक या 0.34 प्रतिशत चढ़कर 24,168 के स्तर के ऊपर बंद हुआ. बाजार में 2,280 शेयरों में तेजी रही, जबकि 1,772 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. अब 19 जून के कारोबार में कई प्रमुख कंपनियां अपने कॉरपोरेट घटनाक्रम और कारोबारी अपडेट्स के चलते निवेशकों के रडार पर रह सकती हैं.
Reliance Industries (RIL)
Reliance Industries की वार्षिक आम बैठक (AGM) 19 जून को आयोजित होगी. निवेशकों की नजर कंपनी की न्यू एनर्जी, Jio Platforms की संभावित लिस्टिंग और विभिन्न कारोबारों में कैपिटल एलोकेशन से जुड़े मैनेजमेंट के संकेतों पर रहेगी.
HDFC Bank
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने HDFC Bank के अंतरिम अंशकालिक चेयरमैन Keki Mistry का कार्यकाल 18 सितंबर 2026 तक बढ़ा दिया है. यह खबर बैंकिंग शेयरों में निवेशकों की नजर बनाए रख सकती है.
Infosys और Wipro
आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनियां Infosys और Wipro दबाव में रह सकती हैं. Accenture द्वारा वार्षिक रेवेन्यू वृद्धि अनुमान घटाने के बाद दोनों कंपनियों के ADR में तेज गिरावट दर्ज की गई.
- Infosys ADR में 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट
- Wipro ADR में 8 प्रतिशत से अधिक की कमजोरी
इसका असर घरेलू बाजार में दोनों शेयरों पर देखने को मिल सकता है.
Wipro
ADR की कमजोरी के अलावा Wipro ने कुछ पॉजिटिव घोषणाएं भी की हैं. कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय फूड होलसेलर METRO AG के लिए बड़े स्तर के मल्टी-ईयर डेटा सेंटर माइग्रेशन प्रोग्राम को सफलतापूर्वक पूरा करने की जानकारी दी है. साथ ही कंपनी Aggne Global IT Services Pvt Ltd में अतिरिक्त 20 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी, जिसके बाद उसकी कुल हिस्सेदारी बढ़कर 80 प्रतिशत हो जाएगी.
Tata Motors
Tata Motors ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. यह साझेदारी दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में पुराने ट्रक और बसों को बदलने के लिए केंद्र सरकार की स्क्रैपेज योजना के तहत की गई है. इस खबर पर ऑटो सेक्टर के निवेशकों की नजर रहेगी.
HCLTech
HCLTech ने चेन्नई में नया AI Innovation Zone लॉन्च किया है. AI थीम से जुड़े निवेशकों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
Bharat Forge
Bharat Forge की डिफेंस सेक्टर की सब्सिडियरी कंपनी Kalyani Strategic Systems Ltd (KSSL) ने पेरिस में आयोजित Eurosatory Defence Exhibition के दौरान अमेरिकी सैन्य वाहन निर्माता AM General के साथ रणनीतिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. यह साझेदारी कंपनी के रक्षा कारोबार के लिए नए अवसर खोल सकती है.
Bosch Home Comfort India
Bosch Global Software Technologies Private Ltd ने चल रहे Offer For Sale (OFS) में ओवरसब्सक्रिप्शन ऑप्शन का इस्तेमाल किया है. इसके बाद OFS का साइज बढ़ाकर 21.67 लाख इक्विटी शेयर यानी कंपनी की कुल पेड-अप कैपिटल का 7.97 प्रतिशत कर दिया गया है.
Diamond Power Infrastructure
Diamond Power Infrastructure के बोर्ड ने Qualified Institutional Placement (QIP) के जरिए 2,000 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. हालांकि यह फंड जुटाने की योजना शेयरधारकों और नियामकीय मंजूरी के अधीन रहेगी. QIP से कंपनी की विस्तार योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है.
इसे भी पढ़ें- गोली की रफ्तार से भागा ये शेयर, मिला विदेशी ऑर्डर, मुकुल अग्रवाल ने एक दिन में कमाए ₹91400000
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
विजय केडिया के इस स्टॉक ने किया कमाल! ₹81 से ₹365 पहुंचा शेयर, एक साल में दे चुका 300% रिटर्न
5 साल में 69 गुना तक बढ़ा पैसा, ₹1 लाख बने ₹69 लाख; क्या आपके पोर्टफोलियों में हैं यह मल्टीबैगर स्टॉक
MTF को लेकर SEBI का बड़ा प्रस्ताव, NCD के जरिये फंड जुटा सकेंगे ब्रोकर, लेकिन मार्जिन में राहत नहीं
