Nifty Outlook 19 Feb: डेली चार्ट पर बनी बुलिश कैंडल, एक्सपर्ट ने बताया- ये लेवल टूटते ही निफ्टी जाएगा ऑल टाइम हाई

टेक्निकल सेटअप फिलहाल बुल्स के पक्ष में है. निफ्टी प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है और डेली चार्ट पर बुलिश संकेत मिल रहे हैं. अगला बड़ा रेजिस्टेंस 26000 के आसपास है. इसके ऊपर निकलने पर इंडेक्स अपने ऑल टाइम हाई की तरफ बढ़ सकता है. नीचे की तरफ 20 दिन की EMA जो 25660 के आसपास है.

निफ्टी आउटलुक Image Credit: Canva

भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को भी आखिरी घंटे में जोरदार तेजी दिखाई और लगातार तीसरे सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ. इस तेजी में मेटल और पीएसयू बैंक शेयरों ने अगुवाई की. बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 283 अंक चढ़कर 83734.25 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 93 अंकों की बढ़त के साथ 25819.35 पर बंद हुआ. सेंसेक्स के शेयरों में Tata Steel, ITC, Axis Bank, RIL में 2.8 प्रतिशत तक की तेजी रही. दूसरी ओर Tech Mahindra, Infosys, Eternal, Adani Ports, HCLTech और TCS में 1.6 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली. अब कल के लिए क्या रणनीति रखें, बाजार की चाल कैसी हो सकती है, अहम लेवल क्या हैं? आइए इन सारे सवालों का जवाब एक्सपर्ट के हवाले से जानते हैं.

टेक्निकल चार्ट क्या कह रहे हैं?

HDFC Securities के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी के मुताबिक, निफ्टी ने लगातार तीसरे दिन तेजी जारी रखी और 93 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ. शुरुआत में हल्की कमजोरी थी, लेकिन निचले स्तर से अच्छी रिकवरी आई. 13 फरवरी को बना गैप 25750 के आसपास पूरी तरह भर चुका है, जो एक अहम टेक्निकल साइन है. डेली चार्ट पर बुलिश कैंडल बनी है, जो निचले स्तर पर मजबूत खरीदारी दिखाती है. शेट्टी के अनुसार 25750 के ऊपर का ब्रेकआउट अब निफ्टी को 26000 और फिर 26350 की ओर ले जा सकता है. नीचे की तरफ 25650 मजबूत सपोर्ट है.

Bajaj Broking Research की राय

बजाज ब्रोकिंग के अनुसार निफ्टी 21 दिन और 50 दिन की EMA के ऊपर मजबूती से बंद हुआ है, जो शॉर्ट टर्म सेंटिमेंट में सुधार का संकेत है. फिलहाल इंडेक्स 25500 से 26000 की रेंज में रह सकता है. तुरंत सपोर्ट 25720 और फिर 25650 पर है. ऊपर की ओर 25840 और 25950 रेजिस्टेंस हैं. अगर 25950 के ऊपर टिकाऊ ब्रेक मिलता है तो तेजी और बढ़ सकती है.

नंदिश शाह, डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट, HDFC Securities

नंदिश शाह के मुताबिक, टेक्निकल सेटअप फिलहाल बुल्स के पक्ष में है. निफ्टी प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है और डेली चार्ट पर बुलिश संकेत मिल रहे हैं. अगला बड़ा रेजिस्टेंस 26000 के आसपास है. इसके ऊपर निकलने पर इंडेक्स अपने ऑल टाइम हाई की तरफ बढ़ सकता है. नीचे की तरफ 20 दिन की EMA जो 25660 के आसपास है, मजबूत सपोर्ट का काम करेगी.

इसे भी पढ़ें- इस शेयर में लगा अपर सर्किट, ₹80 करोड़ निवेश की खबर के बाद बदला सेंटीमेंट! भाव ₹20 से कम

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.