Fractal Industries IPO को अंतिम दिन मिला 5X से ज्यादा सब्सक्रिप्शन, 2 दिन में GMP हुआ जीरो

IPO का शेयर अलॉटमेंट 19 फरवरी तक फाइनल होने की उम्मीद है. इसके बाद कंपनी के शेयर 23 फरवरी से BSE SME प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगे. कंपनी के अनलिस्टेड शेयरों का ग्रे मार्केट में कोई खास धूम देखने को मिल रहा है. हालांकि, 2 दिनों में इसका GMP जीरो हो गया है. 15 फरवरी तक इसका GMP 4 रुपये तक था, जो अब 18 फरवरी को 0 हो गया है.

Fractal Industries IPO Image Credit: Canva, Fractal Industries WEBSITE

Fractal Industries IPO: मुंबई की कंपनी Fractal Industries के IPO को निवेशकों से अच्छा रिस्पांस मिला है. बिडिंग के अंतिम दिन, यानी 18 फरवरी, को यह इश्यू कुल 5.13 गुना सब्सक्राइब हुआ. कंपनी ने इश्यू का प्राइस बैंड 205 से 216 रुपये प्रति शेयर तय किया था. यह IPO पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, जिसके तहत 22.68 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे. 15 फरवरी तक इसका GMP 4 रुपये तक था, जो अब 18 फरवरी को 0 हो गया है.

निवेशकों ने दिखाई मजबूत दिलचस्पी

16 से 18 फरवरी के दौरान निवेशकों ने 83.28 लाख शेयरों के लिए बिडिंग किया, जबकि ऑफर साइज 16.23 लाख शेयरों का था. कुल 3,270 बिडिंग के जरिए बोली लगाई गई. नॉन इंस्टीट्यूशनल निवेशकों ने अपने कोटे का 6.12 गुना और QIB ने 5.95 गुना सब्सक्रिप्शन किया, जिससे इश्यू को मजबूत सहारा मिला. रिटेल निवेशकों का हिस्सा 4.09 गुना सब्सक्राइब हुआ.

कुछ अहम तारीखें

विवरणजानकारी
IPO की तारीख16 से 18 फरवरी, 2026
लिस्टिंग डेटसोमवार, 23 फरवरी, 2026 (T)
फेस वैल्यू₹10 प्रति शेयर
प्राइस बैंड₹205 से ₹216
इश्यू प्राइस₹216 प्रति शेयर
लॉट साइज600 शेयर
सेल टाइपफ्रेश कैपिटल (Fresh Capital)
इश्यू टाइपबुकबिल्डिंग IPO (Bookbuilding IPO)
लिस्टिंग एक्सचेंजBSE SME
सोर्स-chittorgarh

GMP हुआ जीरो

इंवेस्टरगेन के मुताबिक, कंपनी के अनलिस्टेड शेयरों का ग्रे मार्केट में कोई खास धूम देखने को मिल रहा है. हालांकि, 2 दिनों में इसका GMP जीरो हो गया है. 15 फरवरी तक इसका GMP 4 रुपये तक था, जो अब 18 फरवरी को 0 हो गया है.

अलॉटमेंट और लिस्टिंग की तारीख

IPO का शेयर अलॉटमेंट 19 फरवरी तक फाइनल होने की उम्मीद है. इसके बाद कंपनी के शेयर 23 फरवरी से BSE SME प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगे.

एंकर निवेशकों से पहले ही जुटाए 13.93 करोड़ रुपये

IPO खुलने से पहले कंपनी ने 6.45 लाख शेयर जारी कर 6 एंकर निवेशकों से 13.93 करोड़ रुपये जुटाए. इनमें Minerva Ventures Fund, Visionary Value Fund, Zeal Global Opportunities Fund और Arnesta Global Fund शामिल हैं.

IPO से जुटाई रकम का इस्तेमाल

कंपनी IPO से जुटाई गई रकम में से 36.5 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए खर्च करेगी. बाकी रकम का उपयोग सामान्य कॉरपोरेट कामकाज में किया जाएगा. कंपनी के मुताबिक बढ़ते ऑर्डर वॉल्यूम, ज्यादा इन्वेंट्री, ऊंचे डेब्टर्स, सप्लायर्स को एडवांस पेमेंट और सिक्योरिटी डिपॉजिट जैसी जरूरतों के लिए अतिरिक्त वर्किंग कैपिटल की आवश्यकता है.

कंपनी का कारोबार और क्षमता

Fractal Industries एक फुल-सर्विस गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी-बेस्ड सप्लाई चेन मैनेजमेंट कंपनी है. यह ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस के लिए फास्ट मूविंग और हाई-क्वालिटी के गारमेंट्स तैयार करती है. इसके प्रमुख ग्राहकों में Myntra और Ajio जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं. कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट मुंबई में स्थित है, जिसकी मासिक उत्पादन क्षमता 3 लाख से अधिक गारमेंट यूनिट है. इसके अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में वेयरहाउस मौजूद हैं.

डिसक्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.