Clean Max IPO से प्रमोटर्स और शुरुआती निवेशकों पर होगी पैसों की बारिश, 23 फरवरी को खुलेगा इश्यू; जानें किसे होगा कितना फायदा?
Clean Max Enviro Energy का IPO 23 फरवरी को खुलेगा. 1,000-1,053 रुपये प्राइस बैंड पर कंपनी का वैल्यूएशन करीब 12,029 करोड़ रुपये है. इस आईपीओ से प्रमोटर्स और शुरुआती निवेशकों को कई गुना फायदा होने की उम्मीद है. इस इश्यू से 1,125 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने में इस्तेमाल होंगे. इसकी लिस्टिंग 2 मार्च को संभव है.
रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरॉ एनर्जी सॉल्यूशंस का आईपीओ आईपीओ 23 फरवरी को खुलेगा. कंपनी के आईपीओ से प्रमोटर्स और शुरुआती निवेशकों को कई गुना रिटर्न मिलने की उम्मीद है. कंपनी ने आईपीओ के लिए 1,000 से 1,053 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है जिसके ऊपरी स्तर पर कंपनी का वैल्युएशन करीब 12,029 करोड़ रुपये बैठता है. आइये जानते हैं कि किन प्रमोटर्स और शुरुआती निवेशकों को कितना प्रॉफिट हो सकता है.
कुलदीप जैन के पास है 10.98% हिस्सेदारी
रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, पिछले एक साल में ट्रांजैक्ट हुए शेयरों की औसत खरीद कीमत करीब 681 रुपये प्रति शेयर रही है जिससे मौजूदा प्राइस बैंड पर शुरुआती निवेशकों को भारी मुनाफा मिल सकता है. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और प्रमोटर कुलदीप जैन के पास 10.98% हिस्सेदारी है. उन्होंने औसतन 0.7 रुपये प्रति शेयर की लागत पर 1.17 करोड़ शेयर खरीदे थे जिनकी वैल्यू अब करीब 1,229 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.
अन्य निवेशकों को भी बड़ा फायदा होने की उम्मीद है. ब्रुकफील्ड की BGTF One Holdings की हिस्सेदारी की वैल्यू प्राइस बैंड घोषित होने के बाद 1,452 करोड़ रुपये से बढ़कर करीब 3,519 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं Augment India 1 Holdings के निवेश की वैल्यू करीब 463 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,709 करोड़ रुपये हो गई है.
किसको कितने फायदे की उम्मीद
| Promoter / Investor Name | शेयर (लगभग) | पहले की वैल्यू (₹) | मौजूदा अनुमानित वैल्यू (₹) | अनुमानित फायदा |
|---|---|---|---|---|
| Kuldeep Jain | 1.17 करोड़ शेयर | 80 लाख | 1,229 करोड़ | हजारों गुना रिटर्न |
| Pratap Jain | — | 35,000 | 5.3 करोड़ | कई गुना फायदा |
| Nidhi Jain | — | 1.3 करोड़ | 53 करोड़ | कई गुना रिटर्न |
| KEMPINC LLP | 1.37 करोड़ शेयर | 426 करोड़ | 1,440 करोड़ | 238% |
| Brookfield (BGTF One Holdings) | 3.35 करोड़ शेयर | 1,452 करोड़ | 3,519 करोड़ | 143% |
| Augment India 1 Holdings LLC | 1.63 करोड़ शेयर | 463 करोड़ | 1,709 करोड़ | 269% |
| DSDG Holdings APS | 36.8 लाख शेयर | 106 करोड़ | 387 करोड़ | 265% |
कंपनी की प्रोफाइल
2010 में स्थापित क्लीन मैक्स नेट-जीरो और डीकार्बोनाइजेशन समाधान देने वाली कंपनी है. जुलाई 2025 तक कंपनी के पास 2.54 गीगावॉट की ऑपरेशनल और 2.53 गीगावॉट की कॉन्ट्रैक्टेड क्षमता थी. कंपनी सोलर, विंड और हाइब्रिड प्रोजेक्ट्स के लिए इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन और ऑपरेशन-मेंटेनेंस सेवाएं देती है.
आईपीओ डिटेल्स
यह आईपीओ 25 फरवरी को बंद होगा. एंकर बुक 20 फरवरी को खुलेगी, जबकि अलॉटमेंट 26 फरवरी तक तय होने की उम्मीद है. कंपनी के शेयर 2 मार्च को लिस्ट हो सकते हैं. कुल 3,100 करोड़ रुपये के इस इश्यू में 1,200 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 1,900 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है. फ्रेश इश्यू से मिलने वाले 1,125 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने में इस्तेमाल किए जाएंगे. मार्च 2025 तक कंपनी पर कुल 8,078 करोड़ रुपये का कर्ज था. FY25 में कंपनी ने 19.4 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जबकि रेवेन्यू 1,495.7 करोड़ रुपये रहा.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
IPO खुलने से पहले 8% तक चढ़ा GMP, लिस्टिंग के साथ हो सकता है इतना मुनाफा; जानें कब होगी एंट्री
पोल्ट्री सेक्टर की कंपनी ला रही है IPO, मिले रकम से फीड मिल और हैचरी बिजनेस का करेगी विस्तार, जानें डिटेल्स
NHAI का बड़ा प्लान! मार्च में आ सकता है Raajmarg InvIT IPO, ₹5700 करोड़ जुटाने की तैयारी; जानें डिटेल्स
