23 फरवरी से खुल रहा इस टेक्सटाइल कंपनी का IPO, प्राइस बैंड हुआ तय, फ्रेश इश्यू से कंपनी जुटाएगी रकम, GMP सुस्त
Shree Ram Twistex 23 फरवरी से अपना मेनबोर्ड IPO लॉन्च करने जा रही है, जो पूरी तरह फ्रेश इश्यू पर आधारित होगा. जुटाई गई रकम का उपयोग कर्ज चुकाने और वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए किया जाएगा. अगर आप इसमें दांव लगाने की सोच रहे हैं तो जानें इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP क्या संकेत दे रहा है.
Shree Ram Twistex IPO: राजकोट की टेक्सटाइल कंपनी Shree Ram Twistex 23 फरवरी को अपना मेनबोर्ड IPO लॉन्च करने जा रही है. ऐसे में निवेशकों के पास कमाई का एक और मौका होगा. यह इश्यू 25 फरवरी तक खुला रहेगा, जो पूरी तरह से फ्रेश इश्यू पर आधारित होगा. कंपनी ने इसके लिए प्राइस बैंड भी तय कर दिया है.
कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड ₹95 से ₹104 प्रति शेयर तय किया है. फेस वैल्यू ₹10 है. निवेशक 144 शेयरों के लॉट में आवेदन कर सकते हैं.
कितने शेयरों की पेशकश?
यह इश्यू 1.06 करोड़ इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू है. इसमें कोई ऑफर फॉर सेल शामिल नहीं है, यानी पूरी राशि कंपनी को मिलेगी. जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल जरूरतों और सामान्य कॉरपोरेट कामों के लिए किया जाएगा.
बुक लीड मैनेजर
शेयर अलॉटमेंट 26 फरवरी तक पूरा होने की उम्मीद है और लिस्टिंग 2 मार्च को होने की उम्मीद है. इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर Interactive Financial Services Ltd. हैं,जबकि रजिस्ट्रार Bigshare Services Pvt.Ltd है.
GMP में सुस्ती
ग्रे मार्केट में फिलहाल इस IPO को खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. इंवेस्टरगेन के मुताबिक 18 फरवरी को Shree Ram Twistex का ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP 4 रुपये है, जिससे संकेत मिलता है कि इसकी लिस्टिंग ₹108 पर हो सकती है. इसमें 3.85% प्रति शेयर के लिस्टिंग गेन की संभावना है.
कंपनी का कारोबार
कंपनी कॉटन यार्न मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है, जिसमें कॉम्पैक्ट रिंग स्पन, कॉम्ब्ड और कार्डेड यार्न शामिल हैं. इसके अलावा कंपनी ट्विस्ट,स्लब यार्न और लाइक्रा ब्लेंडेड यार्न भी बनाती है. इसके प्रोडक्ट डेनिम, टॉवेल, शर्टिंग, होम टेक्सटाइल और इंडस्ट्रियल फैब्रिक्स में इस्तेमाल होते हैं.
मजबूत वित्तीय प्रदर्शन
FY25 में कंपनी का मुनाफा 22% बढ़कर ₹8 करोड़ पहुंच गया. रेवेन्यू भी 10% से अधिक बढ़कर ₹255 करोड़ रहा. सितंबर 2025 तक के छह महीनों में कंपनी ने ₹7 करोड़ का मुनाफा और ₹132 करोड़ से ज्यादा का रेवेन्यू दर्ज किया.
डिसक्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
Latest Stories
गिफ्ट सिटी IFSC फ्रेमवर्क के तहत पहले IPO के लिए तैयार, XED ने ROC के पास फाइल किया RHP
Clean Max IPO से प्रमोटर्स और शुरुआती निवेशकों पर होगी पैसों की बारिश, 23 फरवरी को खुलेगा इश्यू; जानें किसे होगा कितना फायदा?
IPO खुलने से पहले 8% तक चढ़ा GMP, लिस्टिंग के साथ हो सकता है इतना मुनाफा; जानें कब होगी एंट्री
