Anthropic के नए मॉडल से थर्राया IT सेक्टर, Infosys, TCS समेत इन दिग्गजों के स्टॉक फिर टूटे, 3% तक आई गिरावट
Anthropic के नए मॉडल लॉन्च के बाद वैश्विक टेक शेयरों में बिकवाली तेज हुई,जिसका असर भारतीय IT कंपनियों पर भी दिखा. Infosys,Tata Consultancy Services समेत कई दिग्गज शेयर दबाव में रहे और सेक्टर की हालिया तेजी थम गई. विश्लेषकों के मुताबिक AI से बढ़ती प्रतिस्पर्धा और अनिश्चितता के कारण निकट अवधि में IT सेक्टर में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है.
IT Stocks: आईटी सेक्टर में टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल, खासतौर पर AI की एंट्री ने आईटी दिग्गजों की नींद उड़ा दी है. AI स्टार्टअप Anthropic ने अपना नया मॉडल लॉन्च किया है. इसके बाद से ग्लोबल टेक शेयरों में बिकवाली देखी गई. Cognizant और Accenture जैसे दिग्गजों के शेयर फिसल गए. इसका असर भारतीय मार्केट में भी देखने को मिला. 18 फरवरी को भारतीय IT कंपनियों के शेयर एक बार फिर AI के डर से आज बुरी तरह टूट गए.
इसी के साथ आईटी सेक्टर में दो सत्रों की तेजी पर भी ब्रेक लग गया. निफ्टी IT इंडेक्स करीब 2.5% लुढ़ककर 32,265 के आसपास पहुंच गया. पिछले हफ्ते निफ्टी IT इंडेक्स 8% से ज्यादा गिरा था, जो 11 महीनों का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है.
ये IT स्टॉक्स लुढ़के
सबसे ज्यादा दबाव Persistent Systems पर दिखा,जिसके शेयर 3% टूट गए, जिससे ये लुढ़ककर 5,462 रुपये पर पहुंच गए. वहीं आईटी दिग्गज Infosys भी करीब 3% फिसलकर 1345 रुपये पर पहुंच गया. इसी तरह Coforge,Tech Mahindra, LTIMindtree में भी लगभग 2% से ज्यादा की गिरावट रही. वहीं HCL Technologies, Wipro, Mphasis और Tata Consultancy Services में 2% के आसपास की गिरावट देखने को मिली.
क्या है गिरावट की वजह?
- AI स्टार्टअप Anthropic ने अपना नया मॉडल Claude Sonnet 4.6 लॉन्च किया,जिसे अब फ्री और पेड दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है. कंपनी का दावा है कि यह मॉडल कोडिंग,लॉन्ग कॉन्टेक्स्ट रीजनिंग और एजेंट प्लानिंग में ज्यादा सक्षम है.
- जानकारों का मानना है कि इस लॉन्च के बाद ही टेक शेयरों में बिकवाली देखी गई. निवेशकों को चिंता है कि AI से सॉफ्टवेयर कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा और तेज हो सकती है.
- विश्लेषकों का मानना है कि AI को लेकर असमंजस और अनिश्चितता निकट अवधि में IT शेयरों में उतार-चढ़ाव बनाए रख सकती है.
यह भी पढ़ें: ₹2 से सस्ते इस छुटकू स्टॉक पर टूटे निवेशक, खरीदने की मची लूट, 14% चढ़ा शेयर, रिजल्ट से मिला बूस्ट
पहले साझेदारी, अब घबराहट
हाल ही में Infosys ने Anthropic के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की थी,जिसमें Claude मॉडल को Infosys Topaz AI प्लेटफॉर्म में इंटीग्रेट किया जाना है. इसके बावजूद बाजार में AI से बढ़ती प्रतिस्पर्धा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. जिसका असर इंफोसिस के शेयरों पर भी देखने को मिला.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
कम PE वाले ये 2 शेयर बन सकते हैं आपके लिए फायदे का सौदा! 6 से भी कम है रेशियो, एक ने दिया 5 साल में 220% का रिटर्न
KEI Industries समेत इन 3 स्टॉक्स पर रखें नजर, सरकार के सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 से मिलेगा बूस्ट, बन सकते हैं रिटर्न किंग
इस नवरत्न PSU कंपनी पर हुई ऑर्डर की बरसात, SAIL और NLC से मिला बड़ा ठेका, शेयर में हलचल, 1 साल में 20% चढ़ा
