कम PE वाले ये 2 शेयर बन सकते हैं आपके लिए फायदे का सौदा! 6 से भी कम है रेशियो, एक ने दिया 5 साल में 220% का रिटर्न
शेयर बाजार में कम PE रेशियो वाले स्टॉक्स को अक्सर किफायती माना जाता है, लेकिन निवेश से पहले कंपनी की ग्रोथ और मुनाफे को समझना जरूरी है. REC और Repco Home Finance दो ऐसी कंपनियां हैं जिनका PE क्रमश 5.4 और 5.7 है. REC ने पांच साल में 220 फीसदी रिटर्न दिया है, जबकि Repco ने 35 फीसदी रिटर्न दिया.
Low PE Stocks: अगर आप शेयर बाजार में ऐसे स्टॉक्स की तलाश कर रहे हैं जो कम कीमत पर बेहतर वैल्यू दे सकें, तो PE रेशियो को समझना जरूरी है. PE रेशियो बताता है कि आप कंपनी के हर एक रूपये के मुनाफे के बदले कितना पैसा दे रहे हैं. आम तौर पर कम PE रेशियो वाले शेयर सस्ते माने जाते हैं और वैल्यू निवेश के लिए बेहतर हो सकते हैं.
लेकिन सिर्फ कम PE देखकर निवेश करना सही नहीं है. कई बार बहुत कम PE इस बात का संकेत भी हो सकता है कि कंपनी की ग्रोथ धीमी है या बिजनेस पर दबाव है. इसलिए समझदारी यही है कि PE के साथ- साथ कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ, मुनाफा और भविष्य की संभावनाओं को भी देखें. तो आइये ऐसे ही 2 कंपनियों के बारें में जानते है जिनका PE कम है.
Rural Electrification Corporation (REC)
REC एक सरकारी वित्तीय संस्था है जो देशभर में पावर सेक्टर प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करती है. कंपनी का PE रेशियो 5.4 है, जो कि बाजार में काफी कम माना जाता है. पिछले एक साल में इसकी रेवेन्यू ग्रोथ 12 फीसदी रही है और नेट प्रॉफिट में 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. कंपनी के शेयरों में 18 फरवरी को 1.6 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. जिसके बाद यह 364 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इसने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 220 फीसदी की रिटर्न दिया है.
Repco Home Finance
Repco Home Finance मुख्य रूप से साउथ में लो और मिडिल इनकम क्लास को होम लोन देती. इसकी PE रेशियो 5.7 है, जो स्टॉक को किफायती बनाता है. कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ पिछले एक साल में 5 फीसदी रही है और नेट प्रॉफिट में सिर्फ 1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. कुल मिलाकर कम PE रेशियो इन कंपनियों को संभावित वैल्यू पिक बनाता है, लेकिन निवेश से पहले उनके ग्रोथ ट्रेंड और प्रॉफिटेबिलिटी पर भी ध्यान देना जरूरी है. कंपनी के शेयरों में 18 फरवरी को 0.39 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. जिसके बाद यहाँ 408 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इसने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 35 फीसदी की रिटर्न दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
ONGC-OIL के शेयरों में बड़ी गिरावट, 4% तक टूटे स्टॉक, जानें क्या है ट्रिगर प्वाइंट्स
NVIDIA के ऐलान से रॉकेट बना ये भारतीय AI क्लाउड स्टॉक, 20% उछाल के साथ लगा अपर सर्किट, 1 महीने में 29% चढ़ा
विजय केडिया का इस कर्ज मुक्त साइबर सिक्योरिटी कंपनी पर लगा है दांव, 52-वीक हाई से 44% टूटे शेयर, 28% भागा शेयर
