लॉन्च हुआ Infinix Note Edge 5G, 6500mAh बैटरी के साथ इन शानदार फीचर्स से है लैस
Infinix Note Edge 5G, 6500mAh Battery Phone, AMOLED Display Smartphone, MediaTek Dimensity 7100, 50MP Camera Phone, 5G Smartphone India, Fast Charging 45W, इनफिनिक्स नोट एज 5जी, 6500mAh बैटरी फोन, एमोलेड डिस्प्ले स्मार्टफोन, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100, 50MP कैमरा फोन, 5जी स्मार्टफोन भारत, 45W फास्ट चार्जिंग.
Infinix Note Edge 5G: Infinix ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है. यह इस साल कंपनी का पहला लॉन्च है. फोन में 6.78 इंच का 3D कर्व्ड 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसके साथ 6500mAh की बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिजाइन मिलता है. कंपनी ने इसे तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है. बैंक ऑफर के साथ इसकी कीमत और भी कम हो जाती है. यह फोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह उपलब्ध होगा.
क्या है कीमत
Infinix Note Edge 5G तीन वेरिएंट में आता है. 6GB और 128GB मॉडल की कीमत 21999 रुपये है. 8GB और 128GB वेरिएंट 23999 रुपये में मिलता है. वहीं 8GB और 256GB मॉडल की कीमत 25999 रुपये रखी गई है. SBI और ICICI बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है. यह फोन फ्लिपकार्ट, कंपनी की वेबसाइट और रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है.
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
फोन में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 3D कर्व्ड डिजाइन के साथ आता है. यह फोन MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर से लैस है. इसमें अधिकतम 8GB LPDDR5x रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज का विकल्प मिलता है. नया डिवाइस XOS 16 पर चलता है जो Android 16 पर आधारित है. कंपनी ने तीन साल के OS अपडेट और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है.
ये भी पढ़ें- Google ने I/O 2026 की तारीखों का किया ऐलान, जानें कब होगा इवेंट और क्या रहेगा खास
कैमरा और बैटरी फीचर्स
Infinix Note Edge 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन में Live Photos और AI Eraser जैसे फीचर दिए गए हैं. इसमें Active Halo Lighting के साथ खास कैमरा डिजाइन मिलता है जिसे नोटिफिकेशन और कॉल के लिए कस्टमाइज किया जा सकता है. यह फोन 6500mAh बैटरी के साथ आता है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है.
Latest Stories
Google ने I/O 2026 की तारीखों का किया ऐलान, जानें कब होगा इवेंट और क्या रहेगा खास
लोन लेने की जल्दी बढ़ा सकती है मुसीबत, ऐप इंस्टॉल करने से पहले जान लें ठगों की ये नई चाल, चेतावनी जारी
Galgotias यूनिवर्सिटी को AI Summit स्टॉल खाली करने का आदेश, चाइनीज रोबोट को अपना इनोवेशन बताने पर हुई थी फजीहत
