कौन हैं गलगोटिया यूनिवर्सिटी के मालिक? जानें किन सेक्टर्स तक फैला है कारोबार, कभी चलाते थे किताब की दुकान
ग्रेटर नोएडा की Galgotias University हाल में AI समिट में हुए रोबोट विवाद के कारण चर्चा में है. यूनिवर्सिटी की स्थापना सुनील गलगोटिया ने की और इसे शकुंतला एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी चलाती है. शिक्षा के अलावा ग्रुप इंफ्रा, हाउसिंग और होटल जैसे क्षेत्रों में भी एक्टिव है.
ग्रेटर नोएडा की Galgotias University देश की तेजी से आगे बढ़ती प्राइवेट यूनिवर्सिटी में शामिल है. फिलहाल AI समिट में चीन के रोबोट डॉग को अपना इनोवेशन बताने से हुई फजीहत के चलते यह यूनिवर्सिटी चर्चा में है. इसे शकुंतला एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी चलाती है, जो 1998 में बनी थी और पिछले कई सालों से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही है. इस सोसाइटी का मुख्य दफ्तर दिल्ली के दरियागंज में है. आइये जानते हैं कि इस यूनिवर्सिटी के मालिक कौन हैं और इसका कारोबार कहां तक फैला है.
मालिक का परिचय
गलगोटिया ग्रुप की शुरुआत कॉलेजों से हुई थी लेकिन बाद में इसे एक बड़ा विश्वविद्यालय बनाया गया. फिलहाल यह सोसाइटी ग्रेटर नोएडा में तीन कॉलेज और एक यूनिवर्सिटी चलाती है. इनमें मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, फार्मेसी और अन्य प्रोफेशनल कोर्स पढ़ाए जाते हैं. यूनिवर्सिटी की लीडरशिप सुनील गलगोटिया के हाथों में है. सुनील गलगोटिया, गलगोटिया यूनिवर्सिटी के संस्थापक और चांसलर हैं. वह गलगोटिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन के रूप में भी कार्यरत हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की और शिक्षा क्षेत्र में उन्हें कई दशकों का अनुभव हासिल है.
क्या है फैमिली बैकग्राउंड
सुनील गलगोटिया का जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ है जिनके पास 1930 में कनॉट प्लेस में छोटी सी किताबों की दुकान हुआ करती थी. यह दुकान का नाम ईडी गलगोटिया एंड संस के नाम से मशहूर थी. किताबों से घिरे माहौल में पले बढ़े सुनील गलगोटिया की शुरुआती स्कूलिंग सेंट कोलंबा स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से आगे की पढ़ाई पूरी की. उन्होंने करियर की शुरुआत 1980 के दशक में हुई. सन 2000 में उन्होंने गलगोटिया कॉलेज की नीव रखी. शुरुआत में कॉलेज में सिर्फ 40 छात्र थे जिनकी संख्या अब करीब 15000 तक पहुंच गई है.
350 से ज्यादा प्रोग्राम्स
यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट के अनुसार, 2015-16 में करीब 1,590 छात्रों से शुरू हुई यूनिवर्सिटी अब 350 से ज्यादा प्रोग्राम्स और हजारों छात्रों के साथ तेजी से विस्तार कर चुकी है. प्रबंधन का मानना है कि भारत के उच्च शिक्षा बाजार को नई पीढ़ी की जरूरतों के हिसाब से बदलना होगा और इसी दिशा में Galgotias University छात्रों को इनोवेशन, स्किल और स्टार्टअप की ओर प्रोत्साहित कर रही है.
इन सेक्टर तक फैला है करोबार
गलगोटिया ग्रुप की गलगोटिया इंफ्रा ने यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) के साथ जनवरी 2023 एक MoU साइन किया था. इस समझौते के तहत गलगोटिया इंफ्रा ने 500 करोड़ रुपये का निवेश करने का ऐलान किया था. यह निवेश नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के पास एयरोसिटी क्षेत्र में वेयरहाउसिंग, होटल, हाउसिंग और अस्पताल जैसी परियोजनाओं में किया जाना था.
Latest Stories
Gold-Silver Price Today 18-02-2026: गिरावट पर ब्रेक, MCX पर सोना ₹1.53 लाख के पार, चांदी भी ₹4000 से ज्यादा हुई महंगी
डॉलर ने खींच लिया GST कटौती का फायदा, साबुन-तेल से लेकर घरेलू समान होंगे महंगे, 5 फीसदी तक बढ़ सकते हैं दाम
राफेल डील में भारत की बड़ी शर्त, 50 फीसदी पार्ट्स देश में बनाने की मांग, मेक इन इंडिया को मिलेगा बड़ा बूस्ट
