19999 रुपये में लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी वाला 5G फोन, 50MP कैमरा के साथ है खास गेमिंग फीचर्स
अगर आप कम बजट में प्रीमियम डिजाइन, बेहतर डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं. स्मार्टफोन ब्रांड Infinix ने भारतीय बाजार में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन NOTE Edge 5G लॉन्च कर दिया है. अगर आपका बजट 20 हजार रुपये से कम है और आप कुछ अलग तरह का स्मार्टफोन ट्राई करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं इस फोन की खासियत.
Infinix Note Edge 5G: स्मार्टफोन ब्रांड Infinix ने भारतीय बाजार में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन NOTE Edge 5G लॉन्च कर दिया है. यह मोबाइल उन यूजर्स के लिए है, जो कम बजट में प्रीमियम डिजाइन, बेहतर डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं. खास बात यह भी है कि NOTE Edge के साथ कंपनी ने नया XOS 16 इंटरफेस भी पेश किया है, जो लेटेस्ट Android 16 पर आधारित है. ऐसे में अगर आपका बजट 20 हजार रुपये से कम है और आप कुछ अलग तरह का स्मार्टफोन ट्राई करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं इस फोन की खासियत.
कैसा है फोन का परफॉर्मेंस ?
NOTE Edge में 6.78-इंच का 3D-कर्व्ड 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह स्क्रीन 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है, जो आउटडोर यूज़ में खासतौर पर मददगार हो सकती है. फोन में अल्ट्रा-नैरो बेजल्स के कारण इसका फ्रंट लुक काफी मॉडर्न और प्रीमियम दिखाई देता है. फोन में MediaTek Dimensity 7100 5G चिपसेट दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर बना है. इस तरह के प्रोसेसर आमतौर पर बेहतर पावर एफिशिएंसी और बैलेंस्ड परफॉर्मेंस देने के लिए जाने जाते हैं. इसका सीधा फायदा यूजर्स को गेमिंग, मल्टीटास्किंग और डेली यूज़ के दौरान मिल सकता है.
कितनी है कीमत?
Infinix NOTE Edge की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये रखी गई है, जिसमें लॉन्च ऑफर्स भी शामिल हैं. कंपनी इस फोन को सीधे तौर पर सब-20,000 सेगमेंट में पोजिशन कर रही है. यह वही कैटेगरी है, जहां पहले से कई ब्रांड्स के बीच कड़ी टक्कर चल रही है. ऐसे में Infinix का फोकस डिजाइन, डिस्प्ले और बैटरी जैसे फीचर्स पर साफ नजर आता है.
कैसी है फोन की बैटरी लाइफ ?
Infinix NOTE Edge में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ जोड़ा गया है. कंपनी का कहना है कि बैटरी 2,000 से ज्यादा चार्ज साइकल के बाद भी 80 प्रतिशत से अधिक क्षमता बनाए रख सकती है. इसका मतलब है कि फोन को लॉन्ग-टर्म यूज़ को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. फोन Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है. Infinix ने इस डिवाइस के लिए तीन OS अपग्रेड्स और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का कमिटमेंट दिया है. मिड-रेंज सेगमेंट में यह एक अहम फीचर माना जाता है, क्योंकि यूजर्स अब लॉन्ग-टर्म अपडेट्स को भी प्राथमिकता देने लगे हैं.
डिजाइन और ड्यूरेबिलिटी फीचर्स
NOTE Edge को IP65 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी के हल्के छींटों से सुरक्षित रहता है. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 7i का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा फोन में Active Halo Lighting और One-Tap AI बटन जैसे स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं, जो नोटिफिकेशन और क्विक एक्सेस के काम आते हैं.
कैसा है कैमरा और ऑडियो एक्सपीरियंस?
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP AI रियर कैमरा दिया गया है, जो लाइव फोटो फीचर सपोर्ट करता है. ऑडियो के लिए JBL-ट्यूनड ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जो Hi-Res Audio और 360-डिग्री साउंड फील्ड का सपोर्ट देते हैं.
इसे भी पढ़ें- फरवरी के तीसरे हफ्ते में मौसम ने ली करवट, UP-हरियाणा समेत कई राज्यों में गरज-चमक और ओला गिरने का अलर्ट
Latest Stories
लॉन्च हुआ Infinix Note Edge 5G, 6500mAh बैटरी के साथ इन शानदार फीचर्स से है लैस
Google ने I/O 2026 की तारीखों का किया ऐलान, जानें कब होगा इवेंट और क्या रहेगा खास
लोन लेने की जल्दी बढ़ा सकती है मुसीबत, ऐप इंस्टॉल करने से पहले जान लें ठगों की ये नई चाल, चेतावनी जारी
