Galgotias यूनिवर्सिटी को AI Summit स्टॉल खाली करने का आदेश, चाइनीज रोबोट को अपना इनोवेशन बताने पर हुई थी फजीहत
दिल्ली के भारत मंडपम में चल रही AI Summit से गलगोटिया यूनिवर्सिटी को स्टॉल खाली करने के लिए कहा गया है. आरोप है कि विश्वविद्यालय ने चीन में बने रोबोट को अपना इनोवेशन बताकर पेश किया. इस दावे पर सोशल मीडिया में विवाद खड़ा हो गया और कई यूजर्स ने इसे भ्रामक बताया. 350 करोड़ रुपये के AI इकोसिस्टम निवेश के दावे के बाद मामला और बढ़ा.
AI Impact Summit: गलगोटिया यूनिवर्सिटी को दिल्ली के भारत मंडपम में चल रही AI Summit से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने यूनिवर्सिटी से अपना स्टॉल खाली करने को कहा है. 16 फरवरी से चल रही इस समिट में विश्वविद्यालय पर आरोप है कि उसने चीन में बने रोबोट को अपना इनोवेशन बताकर पेश किया. इस दावे को लेकर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सवाल उठाए और इसे गलत बताया. इसी विवाद के बाद अधिकारियों ने यह कार्रवाई की है.
चाइनीज रोबोट को बताया अपना इनोवेशन
समिट के दौरान विश्वविद्यालय की ओर से एक रोबोट का पेश किया गया. दावा किया गया कि यह उनके AI इकोसिस्टम का हिस्सा है. बाद में जानकारी सामने आई कि रोबोट चीन निर्मित था. इस पर आरोप लगा कि उसे स्वदेशी नवाचार के रूप में पेश किया गया. इसी बात ने विवाद को जन्म दिया.
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
जैसे ही मामला सामने आया, सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. यूजर्स ने सवाल उठाया कि अगर तकनीक इंपोर्ट की गई थी तो उसे स्पष्ट रूप से बताया क्यों नहीं गया. कई लोगों ने इसे गलत और भ्रामक करार दिया.
350 करोड़ के निवेश का दावा
समिट में मौजूद विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने दावा किया था कि छात्रों के लिए AI इकोसिस्टम बनाने में 350 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है. इस बयान के बाद जब रोबोट की असली प्रोडक्ट पर सवाल उठे तो विवाद और बढ़ गया.
ये भी पढ़ें- डीपफेक और बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती की तैयारी! सोशल मीडिया कंपनियों से उम्र आधारित नियमों पर बात कर रही सरकार
अधिकारियों की कार्रवाई
पूरे मामले की जानकारी सामने आने के बाद विश्वविद्यालय को समिट स्थल खाली करने के लिए कहा गया. विश्वविद्यालय ने आरोपों का खंडन किया है और सफाई पेश की है.
IIT से ज्यादा प्राइवेट यूनिवर्सिटी के पेटेंट आवेदन
भारत सरकार की इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी इंडिया की सालाना रिपोर्ट के अनुसार देश में पेटेंट आवेदनों के मामले में प्राइवेट यूनिवर्सिटियां कई बार IIT से आगे रही हैं. 2022-23 की रिपोर्ट के मुताबिक गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने 1089 पेटेंट आवेदन सबमिट किए, जबकि सभी IIT मिलाकर 803 आवेदन ही कर सके. इसी तरह 2023-24 की रिपोर्ट में Lovely Professional University ने 2241 आवेदन किए, जबकि सभी IIT ने मिलकर 1740 आवेदन दाखिल किए.
Annual Report 2024-25 इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी इंडिया
| क्रम संख्या | संस्थान का नाम | पेटेंट आवेदन |
|---|---|---|
| 1 | Lovely Professional University | 2241 |
| 2 | Saveetha Institute of Medical and Technical Sciences | 2038 |
| 3 | Indian Institute of Technology | 1740 |
| 4 | Jain Deemed to be University | 1504 |
| 5 | Siksha O Anusandhan University | 995 |
| 6 | Sanskriti University | 703 |
| 7 | Sathyabama Institute of Science and Technology | 645 |
| 8 | Vellore Institute of Technology | 629 |
| 9 | Presidency University Bengaluru | 625 |
| 10 | Graphic Era Deemed to be University | 592 |
Latest Stories
लोन लेने की जल्दी बढ़ा सकती है मुसीबत, ऐप इंस्टॉल करने से पहले जान लें ठगों की ये नई चाल, चेतावनी जारी
भारत समेत कई देशों में ठप रहा YouTube, करोड़ों यूजर्स परेशान, Google ने दिया जवाब
AI Impact Summit: अब धरती नहीं, अंतरिक्ष में बनेगा भारत का डेटा सेंटर, 2.5 मिलीसेकंड में होगा डेटा ट्रांसफर; 3D प्रिंटेड रॉकेट से होगा लॉन्च
