AI Impact Summit: अब कॉल सेंटर नहीं, AI करेगा आपकी हर समस्या का हल, मिनटों में मिलेगा जवाब
दिल्ली में हो रहे India AI Impact Summit 2026 में ऐसी कई तकनीकें सामने आई हैं. इन्हीं में से एक कंपनी Gnani.ai ने अपने AI सॉल्यूशन और प्लेटफॉर्म का डेमो दिखाया, जिसमें वॉइस AI, मल्टी लैंग्वेज सपोर्ट और ऑटोमेशन पर जोर दिया गया है.
AI Impact Summit: कस्टमर केयर पर लंबी कॉल वेटिंग और बार बार एजेंट से बात करने की परेशानी खत्म हो जाएगी. AI तेजी से इस जगह को लेने के लिए तैयार है. दिल्ली में हो रहे India AI Impact Summit 2026 में ऐसी कई तकनीकें सामने आई हैं. इन्हीं में से एक कंपनी Gnani.ai ने अपने AI सॉल्यूशन और प्लेटफॉर्म का डेमो दिखाया, जिसमें वॉइस AI, मल्टी लैंग्वेज सपोर्ट और ऑटोमेशन पर जोर दिया गया है. यह भारत का पहला स्पीच-टू-स्पीच AI मॉडल है.
खास बात यह है कि यह AI एक साथ लाखों ग्राहकों की समस्या संभाल सकता है और वह भी बिना थके. कंपनियों के लिए यह कम खर्च और ज्यादा काम का मौका है, जबकि ग्राहकों के लिए तेज और आसान सेवा. आने वाले समय में कॉल सेंटर की जगह AI एजेंट्स लेते नजर आ सकते हैं, जो कस्टमर सर्विस का पूरा सिस्टम बदल देंगे.
कंपनी का AI मॉडल क्या है
Gnani.ai ने अपने AI मॉडल को Sovereign AI नाम दिया है. यह पूरी तरह भारत में बना है. कंपनी का दावा है कि इसका मॉडल तेजी से काम करता है और कई भाषाओं को समझ सकता है. इसमें स्पीच टू टेक्स्ट और टेक्स्ट टू स्पीच जैसी सुविधाएं हैं, जिससे इंसान और मशीन के बीच बातचीत आसान हो जाती है.
40 से ज्यादा भाषाओं का सपोर्ट
इस प्लेटफॉर्म की सबसे खास बात यह है कि यह 40 से ज्यादा भाषाओं में काम कर सकता है. इसमें हिंदी, अंग्रेजी के साथ कई भारतीय और विदेशी भाषाएं शामिल हैं. इससे कंपनियां अलग अलग राज्यों और देशों के ग्राहकों से आसानी से बात कर सकती हैं.

बिजनेस में कैसे होगा फायदा
कंपनी का कहना है कि AI एजेंट्स के जरिए बैंकिंग, टेलीकॉम, रिटेल और ऑटो सेक्टर में काम आसान हो जाएगा. उदाहरण के लिए कॉल सेंटर में AI खुद ही ग्राहकों से बात कर सकता है, उनकी समस्या समझ सकता है और समाधान दे सकता है. इससे कंपनियों का खर्च कम होगा और काम तेजी से होगा.
कई सेक्टर में इस्तेमाल
यह AI प्लेटफॉर्म BFSI, टेलीकॉम, रिटेल और ऑटोमोबाइल सेक्टर में इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे लोन कलेक्शन, कस्टमर सपोर्ट, सेल्स और सर्विस जैसे काम ऑटोमैटिक हो सकते हैं. कंपनी का दावा है कि इससे कंपनियों की कमाई बढ़ सकती है और ग्राहकों का अनुभव बेहतर हो सकता है.
क्या है खास फीचर
इस AI में इन्या असिस्ट, इन्या शील्ड और इन्या इनसाइट्स जैसे फीचर्स हैं. यह कॉल्स को समझ सकता है, फ्रॉड पहचान सकता है और डेटा एनालिसिस कर सकता है. इससे कंपनियों को सही फैसले लेने में मदद मिलती है. इस तरह की AI तकनीक भारत को टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर बना सकती है. इससे देश में नई नौकरियां भी बन सकती हैं और डिजिटल इंडिया को बढ़ावा मिलेगा. आने वाले समय में AI भारत की अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका निभा सकता है.
ये भी पढ़ें- Gold-Silver Price Today 16-02-2026: चांदी में आई गिरावट लेकिन सोना हुआ महंगा, जानें कहां पहुंची कीमतें
Latest Stories
भारत समेत कई देशों में ठप रहा YouTube, करोड़ों यूजर्स परेशान, Google ने दिया जवाब
AI Impact Summit: अब धरती नहीं, अंतरिक्ष में बनेगा भारत का डेटा सेंटर, 2.5 मिलीसेकंड में होगा डेटा ट्रांसफर; 3D प्रिंटेड रॉकेट से होगा लॉन्च
डीपफेक और बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती की तैयारी! सोशल मीडिया कंपनियों से उम्र आधारित नियमों पर बात कर रही सरकार
