अगले हफ्ते किन शेयरों में दिखेगा दम? Choice Broking ने बताया- भागेंगे ये 3 स्टॉक्स! रखें रडार पर
बाजार 3 दिनों से तेजी दिखा रहा है. अब सवाल है कि अगले हफ्ते किन शेयरों में तेजी का मौका बन सकता है. Choice Broking के रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने तीन शेयर चुने हैं जिनमें टेक्निकल सेटअप मजबूत दिख रहा है.
भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ. मेटल और PSU बैंक शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिली. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 283.29 अंक यानी 0.34 प्रतिशत चढ़कर 83734.25 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 93.95 अंक यानी 0.37 प्रतिशत बढ़कर 25819.35 पर बंद हुआ. अब सवाल है कि अगले हफ्ते किन शेयरों में तेजी का मौका बन सकता है. Choice Broking के रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने तीन शेयर चुने हैं जिनमें टेक्निकल सेटअप मजबूत दिख रहा है.
KIMS में ब्रेकआउट का संकेत
Krishna Institute of Medical Sciences, यानी KIMS में डेली चार्ट पर लंबी गिरावट वाली ट्रेंडलाइन से साफ ब्रेकआउट देखने को मिला है. यह संकेत देता है कि करेक्शन का दौर खत्म होकर अब ऊपर की चाल शुरू हो सकती है. शेयर गिरते चैनल के रेजिस्टेंस के ऊपर मजबूत बुलिश कैंडल के साथ बंद हुआ है और वॉल्यूम में भी सुधार दिखा है, जो नई खरीदारी का संकेत है. भाव 20 EMA और 50 EMA के ऊपर टिका हुआ है, जिससे शॉर्ट टर्म मोमेंटम मजबूत दिख रहा है.
- 710 रुपये पर खरीदारी करें
- स्टॉपलॉस 680 रुपये
- टारगेट 770 रुपये
680 रुपये के आसपास टूटी हुई ट्रेंडलाइन अब मजबूत सपोर्ट का काम करेगी. जब तक शेयर इस स्तर के ऊपर बना रहता है, तब तक 760 से 780 रुपये के जोन की ओर बढ़ने की संभावना बनी रहेगी.
INDIANB ऑल टाइम हाई के करीब
Indian Bank, यानी INDIANB अपने ऑल टाइम हाई के बेहद करीब ट्रेड कर रहा है, जो मजबूत बुलिश स्ट्रक्चर और संस्थागत खरीदारी का संकेत है. डेली चार्ट पर ताजा कैंडल दिन के ऊपरी स्तर के पास बंद हुई है, जिससे बाजार में भरोसा और खरीदारी का दबाव साफ दिखता है. शेयर 20, 50 और 100 EMA के ऊपर बना हुआ है. तेजी के दौरान वॉल्यूम बढ़ना एक तरह का एक्यूमलेशन दिखाता है. RSI भी बुलिश जोन में है.
- 920 रुपये पर खरीदारी करें
- स्टॉपलॉस 880 रुपये
- टारगेट 990 रुपये
880 रुपये के ऊपर टिके रहने तक सेटअप मजबूत रहेगा और 990 रुपये तक की तेजी संभव है.
COROMANDEL में कंसोलिडेशन से बाहर निकलने की कोशिश
Coromandel International, यानी COROMANDEL डेली टाइम फ्रेम पर कई हफ्तों की कंसोलिडेशन रेंज से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है.
शेयर ने दोबारा 20 और 50 EMA के ऊपर जगह बना ली है और दोनों एवरेज अब ऊपर की ओर मुड़ते दिख रहे हैं. 2280 रुपये के आसपास 100 EMA का क्लस्टर मजबूत डिमांड जोन बना रहा है. हाल की बुलिश कैंडल और बेहतर वॉल्यूम से संकेत मिलता है कि एक्यूमुलेशन के बाद नई खरीदारी आई है. RSI 60 के ऊपर निकल चुका है, जो पॉजिटिव मोमेंटम दिखाता है.
- 2369 रुपये पर खरीदारी करें
- स्टॉपलॉस 2275 रुपये
- टारगेट 2550 रुपये
2275 रुपये के ऊपर टिके रहने तक ब्रेकआउट वैलिड रहेगा और 2550 रुपये तक की चाल बन सकती है.
इसे भी पढ़ें- इस शेयर में लगा अपर सर्किट, ₹80 करोड़ निवेश की खबर के बाद बदला सेंटीमेंट! भाव ₹20 से कम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
कोचीन शिपयार्ड को मिला मेगा ऑर्डर, 6 शिप बनाएगी कंपनी; गुरुवार को फोकस में रहेंगे शेयर
Nifty Outlook 19 Feb: डेली चार्ट पर बनी बुलिश कैंडल, एक्सपर्ट ने बताया- ये लेवल टूटते ही निफ्टी जाएगा ऑल टाइम हाई
मल्टीबैगर IT स्टॉक में 9 फीसदी की तूफानी तेजी, एक ऑर्डर ने बदल दी शेयर की चाल; जानें- क्या करती है कंपनी
