Nifty Outlook 19 March: हायर हाई और हायर लो बनाते हुए बनी बुलिश कैंडल, जानें क्या है अब एक्सपर्ट की राय

पिछले तीन सत्रों में निफ्टी करीब 800 अंक उछल चुका है और 23,800 के अहम रेजिस्टेंस के पास पहुंच गया है. आगे के लिए अगर निफ्टी 23,618 के ऊपर बना रहता है तो यह तेजी 24,000 से 24,300 तक जा सकती है. वहीं नीचे की ओर 23,000 का स्तर अहम सपोर्ट है, जबकि 22,700 से 22,400 के बीच मजबूत बेस बना हुआ है.

निफ्टी आउटलुक Image Credit: Tv9 Network

बुधवार को शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी रहा. सेंसेक्स 633.29 अंक यानी 0.83 प्रतिशत चढ़कर 76,704.13 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 196.65 अंक यानी 0.83 प्रतिशत बढ़कर 23,777.80 के स्तर पर बंद हुआ. बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो FMCG और मेटल को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए. रियल्टी, IT, ऑटो, मीडिया, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, टेलीकॉम और इंफ्रा सेक्टर में 1 से 3 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली. अब सवाल है कि तीन दिनों की तेजी के बाद बाजार पर एक्सपर्ट का क्या व्यू है.

गिरते ट्रेंड के बाद अब बाजार में रिकवरी

HDFC Securities के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट, नागरज शेट्टी के मुताबिक, बाजार में लगातार तीसरे दिन मजबूत तेजी देखने को मिली और निफ्टी करीब 196 अंक चढ़कर दिन के ऊपरी स्तर के पास बंद हुआ. चार्ट पर एक मजबूत बुलिश कैंडल बनी है, जो संकेत देती है कि 22,955 के आसपास शॉर्ट टर्म बॉटम बन चुका है. पिछले एक महीने से गिरते ट्रेंड के बाद अब बाजार में रिकवरी दिख रही है और आने वाले समय में अगर तेजी बनी रहती है तो निफ्टी 24,000 से 24,200 के स्तर तक जा सकता है. नीचे की ओर 23,550 का स्तर मजबूत सपोर्ट रहेगा.

हायर हाई और हायर लो बनाते हुए बुलिश कैंडल

बजाज ब्रोकिंग के अनुसार, निफ्टी ने लगातार तीसरे दिन हायर हाई और हायर लो बनाते हुए बुलिश कैंडल बनाई है, जो बाजार में जारी पुलबैक रैली को दिखाता है. पिछले तीन सत्रों में निफ्टी करीब 800 अंक उछल चुका है और 23,800 के अहम रेजिस्टेंस के पास पहुंच गया है. आगे के लिए अगर निफ्टी 23,618 के ऊपर बना रहता है तो यह तेजी 24,000 से 24,300 तक जा सकती है. वहीं नीचे की ओर 23,000 का स्तर अहम सपोर्ट है, जबकि 22,700 से 22,400 के बीच मजबूत बेस बना हुआ है.

23,860 से 24,000 के बीच मजबूत रेजिस्टेंस

HDFC Securities के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट, विनय रजनी के मुताबिक, निफ्टी ने 22,953 के निचले स्तर से 900 अंकों से ज्यादा की रिकवरी की है और अब यह 5-DEMA के ऊपर आ गया है, जो एक पॉजिटिव संकेत है. हालांकि अभी भी इंडेक्स 20 और 50 DEMA के नीचे है, जिससे मुनाफावसूली का दबाव आ सकता है. उनका कहना है कि 23,860 से 24,000 के बीच मजबूत रेजिस्टेंस है, जबकि 23,350 का स्तर अब सपोर्ट के तौर पर काम करेगा.

इसे भी पढ़ें- चढ़ते बाजार का चीता! लगा 20 फीसदी का अपर सर्किट, कंपनी पर जीरो कर्ज, जानें अचानक क्यों बना रॉकेट?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

IPL 2026 की आहट से झूमा ये स्टॉक, एक ऐलान से 10 फीसदी चढ़े शेयर, रिन्यूएबल सेक्टर का है बिग बुल!

पश्चिम एशिया का संघर्ष झुलसा देगा सिरेमिक टाइल्स इंडस्ट्री का कारोबार, रेवेन्यू में गिरावट की आशंका, इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Closing Bell: बाजार में लगा तेजी का हैट्रिक, सेंसेक्स 633 अंक और निफ्टी 23750 के ऊपर बंद; IT शेयरों में बंपर रैली

पश्चिम एशिया में तनाव से अमोनिया सप्लाई पर संकट, इन 3 फर्टिलाइजर कंपनियों का प्रोडक्शन प्रभावित, नजर में रखें शेयर

Dixon Technologies के सितारे गर्दिश में! डिमांड और बढ़ती लागत ने बढ़ाई मुश्किल, क्या शेयरों पर दिखेगा असर

शेयर बाजार में आज रैली, इन 5 वजहों से गोली की रफ्तार से भागे Nifty-Sensex, निवेशकों ने कमाए 7 लाख करोड़