₹30 से कम के इस स्टॉक पर बड़ा अपडेट! मिले करोड़ों के 3 ऑर्डर, क्या अब निचले स्तर से भागेंगे शेयर?

शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली. शेयर 3.26 प्रतिशत गिरकर 28.50 रुपये पर बंद हुआ था. हालांकि ट्रेडिंग के दौरान शेयर करीब 3.94 प्रतिशत चढ़कर 29.42 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया. कंपनी के शेयर का 52 हफ्ते का उच्च स्तर 69.88 रुपये है, जबकि 52 हफ्ते का निचला स्तर 27.20 रुपये है.

क्या अब भागेंगे शेयर Image Credit: Canva

इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर की माइक्रो कैप कंपनी Niraj Cement Structurals Ltd को सरकार से तीन बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मिले हैं. इन प्रोजेक्ट्स की कुल कीमत करीब 179.65 करोड़ रुपये है, जिसमें जीएसटी भी शामिल है. ये प्रोजेक्ट महाराष्ट्र और ओडिशा में रोड और ब्रिज इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े हैं. फिलहाल शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर के काफी करीब ट्रेड कर रहा है. अब देखना होगा कि क्या इस करोड़ों के ऑर्डर के बाद इसके शेयरों में तेजी लौटती है या नहीं?

शेयरों का हाल

शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली. शेयर 3.26 प्रतिशत गिरकर 28.50 रुपये पर बंद हुआ था. हालांकि ट्रेडिंग के दौरान शेयर करीब 3.94 प्रतिशत चढ़कर 29.42 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया. कंपनी के शेयर का 52 हफ्ते का उच्च स्तर 69.88 रुपये है, जबकि 52 हफ्ते का निचला स्तर 27.20 रुपये है. फिलहाल शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर के काफी करीब ट्रेड कर रहा है.

महाराष्ट्र में मिला 80 करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रोजेक्ट

कंपनी को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला है. इस प्रोजेक्ट की कीमत करीब 80.12 करोड़ रुपये है. इस प्रोजेक्ट के तहत इलाके में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर बनाने और ट्रैफिक सुरक्षा बढ़ाने का काम किया जाएगा. इसके अंतर्गत इंसुली गांव के खामदेव नाका और जराप सावंतवाडी जंक्शन पर दो व्हीकुलर अंडरपास बनाए जाएंगे. यह प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन यानी EPC मॉडल पर पूरा किया जाएगा और इसे 12 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

ओडिशा में भी मिले दो इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट

कंपनी को ओडिशा में भी दो अलग-अलग इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मिले हैं, जिससे राज्य में हाईवे और ब्रिज कंस्ट्रक्शन सेगमेंट में उसकी मौजूदगी और मजबूत होगी. पहला प्रोजेक्ट नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI से मिला है. यह जॉइंट वेंचर कॉन्ट्रैक्ट करीब 91.33 करोड़ रुपये का है. यह प्रोजेक्ट नेशनल हाईवे 16 के पुइंतोला से इछापुरम सेक्शन पर स्थित है.

इसके अलावा ओडिशा के पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट ने कंपनी को एक और प्रोजेक्ट दिया है. यह कॉन्ट्रैक्ट करीब 8.20 करोड़ रुपये का है, जिसके तहत नेशनल हाईवे 326 पर जेरीगुडा नाले के ऊपर एक छोटा पुल बनाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें- Q3 नतीजों के बाद इन 3 कंपनियों का बड़ा ऐलान! कैपेक्स भी बढ़ाया, 5 साल में शेयरों ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

सरकार से इस बड़ी योजना को मंजूरी मिलते ही गोली की रफ्तार से भागे वॉटर इंफ्रा शेयर; Shakti Pumps 18% और Jain Irrigation 9% तक चढ़े

डिविडेंड की बाप हैं ये 3 ऑयल कंपनियां, P/E रेशियो भी कम, क्‍या गिरते बाजार में कायम रहेगा जादू, रखें नजर

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध से बढ़े फ्रेट रेट, इन शिपिंग कंपनियों के शेयर बन सकते हैं चमकते सितारे, रखें नजर

गैस की किल्लत से चमके TTK प्रेस्टीज, Gandhimathi और स्टोव क्राफ्ट के शेयर, 15% तक की तेजी, मिला ये फायदा

HAL-BEL नहीं, ₹2.2 लाख करोड़ के एयरोस्‍पेस बूम से चमकेंगे ये 3 इंजीनियरिंग स्टॉक्स, रखें नजर

शेयर बाजार में 11 मार्च को क्यों आई बड़ी गिरावट, सिर्फ पश्चिम एशिया संकट ही नहीं बल्कि ये भी हैं बड़ी वजहें