IPO भाव से नीचे आया NSE शेयर, 1.26% टूटा स्टॉक, क्या ₹2050 का टारगेट पूरा कर पाएगा?

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के शेयर सोमवार को मुनाफावसूली और बाजार में तेज गिरावट के बीच IPO भाव 1785 से नीचे आ गए. शेयर 1770 रुपये के निचले स्तर तक पहुंचा. वहीं, PL Capital, Macquarie और Emkay Global ने NSE पर कवरेज शुरू करते हुए 1950 से 2050 रुपये तक के टारगेट दिए हैं.

एनएसई

Highlights

  • NSE का शेयर सोमवार को अपने IPO भाव से नीचे फिसल गया है.
  • बाजार में तेज गिरावट और शेयर में मुनाफावसूली के दबाव के बीच शेयर ₹1,761 के निचले स्तर तक पहुंच गया.
  • अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में गतिरोध के कारण बाजार पर दबाव बढ़ा है.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के शेयर सोमवार को अपने IPO भाव से नीचे फिसल गए. बाजार में तेज गिरावट और शेयर में मुनाफावसूली के दबाव के बीच NSE का शेयर 1770 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गया. यह पिछले बंद भाव से 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है. निवेशकों के बीच बढ़ती सतर्कता की एक बड़ी वजह कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें भी हैं. फिलहाल अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में रुकावट के कारण बाजार पर दबाव बढ़ा है.

लिस्टिंग के दिन 5 फीसदी से ज्यादा चढ़ा था शेयर

NSE के शेयर की बाजार में शुरुआत 24 सितंबर को हुई थी. शेयर ने 1785 रुपये के IPO भाव के मुकाबले 1800 रुपये पर लिस्टिंग की थी यानी इसकी लिस्टिंग 0.84 फीसदी के प्रीमियम पर हुई थी. लिस्टिंग के दिन शेयर ने 5.21 फीसदी की तेजी के साथ 1,878 रुपये का हाई लेवल छुआ. हालांकि, बाद में इसमें कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली और कारोबार के आखिरी में शेयर 1818 रुपये पर बंद हुआ. यह IPO भाव से 1.85 फीसदी ऊपर था.

पहले कारोबारी दिन के आखिरी में NSE का मार्केट कैप 449955 करोड़ रुपये रहा था. सोमवार को यह घटकर 438075 करोड़ रह गया यानी एक कारोबारी सत्र में NSE के मार्केट कैप में 11880 करोड़ रुपये की कमी आई.

NSE का IPO कितना बड़ा था?

NSE का 22,569 करोड़ रुपये का IPO देश का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ था. इसे निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली और इश्यू कुल 5.71 गुना सब्सक्राइब हुआ. IPO में 8.86 करोड़ शेयरों की पेशकश की गई थी, जबकि इसके लिए 50.58 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं. NSE ने IPO के लिए प्रति इक्विटी शेयर 1700 से 1785 रुपये का प्राइस बैंड तय किया था.

PL Capital का ₹1950 का टारगेट

PL Capital ने NSE पर कवरेज शुरू करते हुए ‘Accumulate’ रेटिंग दी है. ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 1950 रुपये का टारगेट तय किया है. यह 1,785 रुपये के IPO भाव से करीब 9.2 फीसदी की बढ़त दर्शाता है.

Macquarie ने ₹1965 का टारेगट दिया

Macquarie ने NSE पर कवरेज शुरू करते हुए ‘Outperform’ रेटिंग दी है. ब्रोकरेज ने NSE के शेयर के लिए 1,965 रुपये का टारगेट दिया है. यह IPO भाव से करीब 10 फीसदी की बढ़त दिखाता है.

Emkay Global का ₹2,050 का टारगेट

Emkay Global Financial Services ने भी NSE पर कवरेज शुरू किया है. ब्रोकरेज ने शेयर पर ‘Buy’ रेटिंग दी है और सितंबर 2027 के लिए 2050 रुपये का टारगेट दिया है. यह IPO भाव 1,785 रुपये से करीब 15 फीसदी की बढ़त दर्शाता है.

क्या ₹2,050 का टारगेट पूरा कर पाएगा?

NSE शेयर भले ही सोमवार को अपने IPO भाव 1785 रुपये से नीचे फिसल गया हो, लेकिन ब्रोकरेज कंपनियां अभी भी इसमें आगे बढ़त की गुंजाइश देख रही हैं. PL Capital ने NSE के लिए 1950 रुपये, Macquarie ने 1965 रुपये और Emkay Global Financial Services ने सितंबर 2027 के लिए 2,050 रुपये का टारगेट दिया है यानी Emkay Global का टारगेट IPO भाव से करीब 15 फीसदी ऊपर है. हालांकि, शेयर का 2050 रुपये तक पहुंचना बाजार की चाल, कंपनी के प्रदर्शन और निवेशकों की धारणा समेत कई बातों पर निर्भर करेगा. इसलिए मौजूदा गिरावट के बाद यह देखना अहम होगा कि NSE शेयर आगे किस तरह कारोबार करता है.

इसे भी पढ़ें- Aastha Spintex Bonus: आज रेकॉर्ड डेट, 1 शेयर पर मिलेगा 1 बोनस शेयर, जानें किसे मिलेगा फायदा