OnEMI Tech का शानदार डेब्यू, 11% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर, 1 लॉट पर ₹1653 का मुनाफा

डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म Kissht संचालित करने वाली OnEMI Technology Solutions के शेयरों ने शुक्रवार को बाजार में शानदार शुरुआत की. कंपनी का शेयर बीएसई और एनएसई पर करीब 11 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ. आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी और एक लॉट पर निवेशकों को करीब ₹1,653 का मुनाफा हुआ.

OnEMI Technology Solutions Listing Image Credit: Canva/ Money9

OnEMI Technology Solutions Listing: OnEMI Technology Solutions (Kissht) के शेयरों की शुक्रवार को शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत हुई. कंपनी के शेयर बीएसई पर 11.7 फीसदी प्रीमियम के साथ 191 रुपये पर और एनएसई पर 11.11 फीसदी बढ़त के साथ 190 रुपये पर लिस्ट हुआ है. कंपनी का आईपीओ निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा था और इसे 9.5 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था.

हर लॉट पर 1653 रुपये का मुनाफा

लिस्टिंग होते ही रिटेल निवेशकों को हर लॉट पर 1,653 रुपये का मुनाफा हुआ है. 87 शेयरों के लॉट साइज होने की वजह से उन्होंने 1 लॉट के लिए 14,877 रुपये निवेश किए. लिस्टिंग के बाद 87 शेयरों का भाव 16530 रुपये हो गया. इस तरह से एक लॉट पर 1,653 रुपये का मुनाफा हुआ.

GMP से कम पर हुई लिस्टिंग

कंपनी का 926 करोड़ रुपये का आईपीओ 30 अप्रैल से 5 मई के बीच खुला था, जिसमें शेयर का प्राइस बैंड 162 से 171 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था. लिस्टिंग के बाद कंपनी का मार्केट कैप करीब 3,218 करोड़ रुपये पहुंच गया. हालांकि, ग्रे मार्केट में शेयरों के 16 फीसदी तक प्रीमियम पर लिस्ट होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन वास्तविक लिस्टिंग उससे थोड़ी कम रही.

यह भी पढ़ें: GMP धड़ाम! IPO से ₹925.92 करोड़ जुटा रही कंपनी, सचिन तेंदुलकर का भी लगा है दांव, जानें कितना करना होगा निवेश

लिस्टिंग के बाद शेयर का हाल

OnEMI के शेयर 190 रुपये पर खुला और 210.69 रुपये के हाई तक पहुंचा. 10:32 बजे यह 203 रुपये पर कारोबार कर रहा है. यानी शेयर अपने अपर प्राइस बैंड से लगभग 19 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है.

क्या करती है कंपनी?

OnEMI Technology Solutions एक फिनटेक कंपनी है, जो लोगों को आसान तरीके से डिजिटल लोन और EMI पर खरीदारी की सुविधा देती है. यह कंपनी अपने Kissht और Ring ऐप्स के जरिए ग्राहकों और दुकानदारों को क्रेडिट और पेमेंट सेवाएं प्रदान करती है. लोन देने और उसकी वसूली का काम इसकी पार्टनर NBFC कंपनी Si Creva Capital Services करती है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.