Opening Bell: सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 22700 के पार; TCS में 2% और RIL में 1% की तेजी
Opening Bell: बुधवार को बेंचमार्क सूचकांकों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, क्योंकि निवेशकों ने मुनाफावसूली की और अमेरिका के महत्वपूर्ण महंगाई आंकड़ों से पहले सतर्क रुख अपनाया.
Opening Bell: कमजोर वैश्विक संकेतों के बावजूद, गुरुवार 15 अक्टूबर को भारतीय प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बढ़त के साथ खुले. निफ्टी 22650 के आसपास रहा. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 385 अंक या 0.53 फीसदी बढ़कर 73,167 पर पहुंच गया. शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 भी 79 अंक या 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 22,701 पर आ गया.
टॉप गेनर्स और लूजर्स
गुरुवार को IT शेयरों में तेजी बनी रही और ये सेंसेक्स में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले शेयर रहे. TCS, टेक महिंद्रा और इंफोसिस, तीनों में 1.5 फीसदी से अधिक की बढ़त दर्ज की गई. वहीं, दूसरी ओर अडानी पोर्ट्स सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाला शेयर रहा.

सेक्टोरल इंडेक्स
आज शुरुआती कारोबार में निफ्टी IT इंडेक्स 1.4 फीसदी चढ़ा और सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा. दूसरी ओर, निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट आई.

Latest Stories
शेयर मार्केट में आज क्यों आई बंपर तेजी, सेंसेक्स में 800 अंकों के उछाल के पीछे क्या हैं फैक्टर्स?
Stock in Focus: आज फोकस में रहेंगे RIL, जियो फाइनेंशियल, टाटा टेक और विप्रो समेत कई शेयर, दिख सकती है हलचल
21 अक्टूबर से खुलेगा Jio IPO, रिलायंस शेयरधारकों के लिए ₹2,500 करोड़ का कोटा
