₹910 करोड़ के ऑर्डर के बाद फोकस में ये शेयर, विजय केडिया का भी लगा पैसा, भाव ₹30 से कम
Patel Engineering Ltd की मजबूत मौजूदगी हाइड्रोपावर, टनलिंग और सिंचाई सेगमेंट में है. कंपनी अब तक 85 से ज्यादा डैम, 40 हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट और 300 किलोमीटर से ज्यादा टनल का काम पूरा कर चुकी है. Q3FY26 तक Vijay Kedia ने अपनी कंपनी Kedia Securities Private Ltd के जरिए इसमें 1.01 प्रतिशत हिस्सेदारी ले रखी है.
Vijay Kedia Stock: इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी Patel Engineering Ltd के शेयर आज, 23 फरवरी के कारोबार में चर्चा में रहे. कंपनी को Himachal Pradesh Power Corporation Limited की ओर से बड़ा ऑर्डर मिला है. इस खबर के बाद शेयर में करीब 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली. इस कंपनी का स्टॉक आज 27.85 रुपये पर ट्रेड करता दिखा और इंट्राडे में 28.55 रुपये का हाई लगाया. Q3FY26 तक Vijay Kedia ने अपनी कंपनी Kedia Securities Private Ltd के जरिए इसमें 1.01 प्रतिशत हिस्सेदारी ले रखी है.
ऑर्डर के बारे में
मुंबई स्थित Patel Engineering Ltd को Renukaji Dam Project पैकेज 1 के लिए L1 घोषित किया गया है. इस प्रोजेक्ट की कुल कीमत 910.08 करोड़ रुपये है. यह प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के ददाहू गांव में स्थित है और इसे 30 महीने में पूरा करना है.
सेगमेंट वाइज ऑर्डर बुक
कंपनी की ऑर्डर बुक में सबसे बड़ा हिस्सा हाइड्रोइलेक्ट्रिक सेगमेंट का है, जिसकी वैल्यू 8855.1 करोड़ रुपये है और यह कुल ऑर्डर बुक का 58.55 प्रतिशत है. सिंचाई सेगमेंट से 2851.5 करोड़ रुपये के 21 प्रोजेक्ट हैं, जो 18.86 प्रतिशत हिस्सा रखते हैं. टनल प्रोजेक्ट 939.0 करोड़ रुपये के 5 प्रोजेक्ट के साथ 6.21 प्रतिशत हिस्सा रखते हैं. रोड प्रोजेक्ट 215.3 करोड़ रुपये के 5 प्रोजेक्ट के साथ 1.42 प्रतिशत योगदान देते हैं. अन्य श्रेणी में 2262.3 करोड़ रुपये के 5 प्रोजेक्ट हैं, जो कुल का 14.96 प्रतिशत हैं.
क्लाइंट वाइज ऑर्डर बुक
ऑर्डर बुक का बड़ा हिस्सा केंद्र सरकार और पब्लिक सेक्टर कंपनियों से आता है, जिसकी वैल्यू 8957.0 करोड़ रुपये है, और 16 प्रोजेक्ट के साथ यह 59.23 प्रतिशत है. राज्य सरकार के विभागों से 5192.9 करोड़ रुपये के 33 प्रोजेक्ट हैं, जो 34.34 प्रतिशत हिस्सा रखते हैं. अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट 175.2 करोड़ रुपये का एक प्रोजेक्ट है, जबकि अन्य क्लाइंट से 798.1 करोड़ रुपये के 2 प्रोजेक्ट हैं.
कंपनी का प्रोफाइल
Patel Engineering Ltd की मजबूत मौजूदगी हाइड्रोपावर, टनलिंग और सिंचाई सेगमेंट में है. कंपनी अब तक 85 से ज्यादा डैम, 40 हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट और 300 किलोमीटर से ज्यादा टनल का काम पूरा कर चुकी है.
इसे भी पढ़ें- गोली की रफ्तार से भागा ये AI स्टॉक! FII ने बढ़ाई होल्डिंग, भाव ₹25 से कम, रखें शेयरों पर नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Stocks to Watch: 13 अप्रैल को इन 11 शेयरों पर रखें नजर, दिख सकती है हलचल; जानें क्या हैं बड़े ट्रिगर्स
इस छुपा रुस्तम स्टॉक पर रखें नजर, Coca-Cola, Pepsi और Nestle जैसी कई कंपनियां हैं कस्टमर; तेजी से बढ़ा रही है कैपेसिटी
BSE का बड़ा एक्शन! Ola Electric सहित 75 शेयरों के सर्किट बदले, सट्टेबाजी और तेज उतार-चढ़ाव पर लगेगा ब्रेक
