बाजार की उठा-पटक में सस्ते शेयरों पर नजर, 1 रुपये के आसपास मिल रहे ये 4 स्टॉक्स; चेक करें फंडामेंटल्स

विदेशी निवेशक लगातार पैसा निकाल रहे हैं और रिटेल निवेशक भी सतर्क हो गए हैं. ऐसे माहौल में कई लोग बाजार से दूरी बना रहे हैं. ऐसे माहौल में कुछ निवेशक सस्ते शेयरों की तलाश में रहते हैं. खासकर ऐसे स्टॉक्स जो कम कीमत पर मिलते हैं और जिनके फंडामेंटल ठीक-ठाक हैं.

पेनी स्टॉक्स Image Credit: Freepik.com

Penny Stocks: शेयर बाजार इन दिनों काफी उतार-चढ़ाव से गुजर रहा है. वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के कारण निवेशकों में डर का माहौल बना हुआ है. विदेशी निवेशक लगातार पैसा निकाल रहे हैं और रिटेल निवेशक भी सतर्क हो गए हैं. ऐसे माहौल में कई लोग बाजार से दूरी बना रहे हैं. हालांकि आज बाजार में थोड़ी राहत देखने को मिली है.

सेंसेक्स में करीब 1 प्रतिशत और निफ्टी में 1.07 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है. ऐसे माहौल में कुछ निवेशक सस्ते शेयरों की तलाश में रहते हैं. खासकर ऐसे स्टॉक्स जो कम कीमत पर मिलते हैं और जिनके फंडामेंटल ठीक-ठाक हैं. आज हम आपको ऐसे ही 4 शेयरों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत करीब 1 रुपये के आसपास है.

Karnawati Innovation

Karnawati Innovation का शेयर करीब 1.55 रुपये पर चल रहा है. यह कंपनी प्लास्टिक पैकेजिंग के बिजनेस में काम करती है. यह PET बोतल, जार और अन्य पैकेजिंग प्रोडक्ट्स सप्लाई करती है. इसके ग्राहक फार्मा, FMCG और बॉटलिंग कंपनियां हैं.
कंपनी ने पिछले साल अपना मुनाफा बढ़ाया है. 2023-24 में इसका मुनाफा 20.37 लाख रुपये रहा, जो पिछले साल 17.63 लाख रुपये था.

इंडिकेटरDec ’25Sep ’25
टोटल रेवेन्यू71.520
ऑपरेटिंग खर्च (Operating Expenses)69.618.4
ऑपरेटिंग प्रॉफिट (Operating Profit)1.91.6
ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन (%)2.58%8.08%
टैक्स से पहले मुनाफा (Profit Before Tax)1.91.6
नेट प्रॉफिट1.91.6
सोर्स: Trendlyne

Pulsar International

Pulsar International का शेयर करीब 1.76 रुपये पर है. यह कंपनी शेयर और कमोडिटी ट्रेडिंग का काम करती है. इसकी शुरुआत 1990 में हुई थी.

संकेतकदिसंबर 2025सितंबर 2025
कुल रेवेन्यू (Total Revenue)39.68
ऑपरेटिंग खर्च (Operating Expenses)36.17.7
ऑपरेटिंग मुनाफा (Operating Profit)3.60.2
ऑपरेटिंग मुनाफा मार्जिन (%)9.03%2.95%
टैक्स से पहले मुनाफा (PBT)3.60.2
(Net Profit)3.30.2

Lesha Industries

Lesha Industries का शेयर करीब 1 रुपये पर चल रहा है. कंपनी स्टील और ट्रेडिंग बिजनेस में काम करती है. कंपनी अपने बिजनेस को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रही है. इसका शेयर कैपिटल बढ़कर 28.45 करोड़ रुपये हो गया है.

संकेतकदिसंबर 2025सितंबर 2025
कुल रेवेन्यू (Total Revenue)1.30.2
ऑपरेटिंग खर्च (Operating Expenses)1.20.1
ऑपरेटिंग मुनाफा (Operating Profit)-0.1
ऑपरेटिंग मुनाफा मार्जिन (%)-6.67%-0.59%
टैक्स से पहले मुनाफा (PBT)0.10.1
Net Profit0.10.1

क्या रखें ध्यान

कम कीमत वाले शेयर सस्ते जरूर लगते हैं, लेकिन इनमें जोखिम भी ज्यादा होता है. ऐसे में निवेश करने से पहले कंपनी की पूरी जानकारी लेना जरूरी है. बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच ये सस्ते शेयर निवेशकों का ध्यान खींच रहे हैं. लेकिन इनमें निवेश सोच-समझकर ही करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- तिमाही नतीजों के बाद गिरा TCS, 2 ब्रोकरेज हाउस ने लगाया बड़ा दांव, कहा खरीदो; इन वजहों से आएगी तेजी

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.