Closing Bell: बाजार में रिकवरी! सेंसेक्स 918 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार; निवेशकों को हुआ ₹7 लाख करोड़ का फायदा
सेक्टोरल फ्रंट पर ऑटो, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल्टी, FMCG, PSU बैंक और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में 1-2 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई. हालांकि आईटी सेक्टर में कमजोरी रही और इंडेक्स करीब 1.7 फीसदी गिरकर बंद हुआ.
घरेलू शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी देखने को मिली. गुरुवार, 10 अप्रैल को इंडेक्स मजबूती के साथ बंद हुए. निफ्टी 24,000 के ऊपर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 918 अंकों की तेजी के साथ 77,550 के स्तर पर वहीं, निफ्टी 275 अंकों की तेजी के साथ 24,050 के लेवल पर बंद हुआ. ब्रॉडर मार्केट में भी मजबूती रही, जहां मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली. निफ्टी के टॉप गेनर्स में Asian Paints, Eicher Motors, ICICI Bank, Bajaj Auto और Mahindra & Mahindra शामिल रहे. वहीं गिरावट वाले शेयरों में Coal India, Sun Pharma, Infosys, TCS और Tech Mahindra शामिल रहे. इस तेजी के बाद निवेशकों को करीब 7 लाख करोड़ का फायदा हुआ.
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
सेक्टोरल फ्रंट पर ऑटो, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल्टी, FMCG, PSU बैंक और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में 1-2 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई. हालांकि आईटी सेक्टर में कमजोरी रही और इंडेक्स करीब 1.7 फीसदी गिरकर बंद हुआ.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

क्या है तेजी की वजह?
सीजफायर और बातचीत की उम्मीद से सपोर्ट
अमेरिका और ईरान के बीच संभावित वार्ता की खबरों ने बाजार के सेंटिमेंट को मजबूत किया है. साथ ही पाकिस्तान में बातचीत की संभावना से निवेशकों को उम्मीद है कि मिडिल ईस्ट का तनाव कुछ कम हो सकता है. इसी पॉजिटिव संकेत के चलते शुक्रवार, 10 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में कारोबार करते नजर आए, हालांकि अनिश्चितता अब भी बनी हुई है.
तेल कीमतों में राहत बनी हुई
Brent Crude और WTI Crude में आज हल्की तेजी जरूर देखी गई, लेकिन कीमतें अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बनी हुई हैं, जो भारत जैसे इंपोर्टर देश के लिए राहत की बात है. साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं, जिससे सप्लाई संकट कम होने की उम्मीद है और बाजार को सपोर्ट मिला है.
ग्लोबल बाजारों में रैली
एशियाई बाजारों में भी मजबूती देखने को मिली. जापान का इंडेक्स Nikkei 225 करीब 1.65 फीसदी चढ़ा, जबकि कोरियाई बाजार KOSPI में 1.68 फीसदी की तेजी रही. चीन के बाजार भी हरे निशान में रहे. इसके अलावा अमेरिकी बाजारों की मजबूत क्लोजिंग ने भी भारतीय बाजार को सहारा दिया.
कैसा रहा था कल का बाजार?
शेयर बाजार में गुरुवार को कमजोरी का माहौल देखने को मिला. सेंसेक्स 931 अंक यानी 1.20 फीसदी गिरकर 76,632 पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी भी 222 अंक या 0.93 फीसदी फिसलकर 23,775 के स्तर पर आ गया था. सेक्टोरल फ्रंट पर दबाव साफ दिखा, जहां ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली हावी रही थी. इसके उलट मेटल और फार्मा सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जिससे इन इंडेक्स में बढ़त दर्ज हुई.
इसे भी पढ़ें- तिमाही नतीजों के बाद गिरा TCS, 2 ब्रोकरेज हाउस ने लगाया बड़ा दांव, कहा खरीदो; इन वजहों से आएगी तेजी
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Nifty Outlook 13 April: वीकली चार्ट पर मजबूत बुलिश कैंडल, अब आगे क्या हो रणनीति, जानें एक्सपर्ट की राय?
भारत के डिफेंस सेक्टर अब ग्लोबल खिलाड़ी, ये 3 कंपनियां NATO देशों को कर रहे सप्लाई; 5 साल में दिया 944% तक का रिटर्न
GRSE vs Mazagon Dock: किस शिपबिल्डिंग शेयर में ज्यादा दम, 5 साल में दिया 2283 फीसदी तक का रिटर्न
