सोलर सेक्टर के इस शेयर में बड़ी खरीदारी! कई दिग्गज विदेशी फंड ने लगाए पैसे; शेयरों में आई तेजी
सबसे बड़े खरीदारों में Quant Mutual Fund शामिल रहा, जिसने 40,83,769 इक्विटी शेयर खरीदे. वहीं Nomura India Investment Fund Mother Fund ने 25 लाख शेयर खरीदे, जबकि Smallcap World Fund Inc ने 24,44,993 इक्विटी शेयर खरीदे.
मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया. बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स 0.17 फीसदी चढ़कर 24,072.40 पर पहुंच गया. इस दौरान रिन्यूएबल एनर्जी और सोलर सेक्टर के शेयरों में खास हलचल देखने को मिली. इसी कड़ी में Premier Energies Ltd के शेयर में करीब 3 फीसदी की तेजी आई और स्टॉक 1,014.80 रुपये तक पहुंच गया. कंपनी के शेयरों में यह तेजी बड़े घरेलू और विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारी खरीदारी के बाद देखने को मिली.
कई बड़े फंड्स ने खरीदे शेयर
एक्सचेंज डाटा के मुताबिक, 25 मई 2026 को कई म्यूचुअल फंड, बीमा कंपनियों और विदेशी संस्थागत निवेशकों ने Premier Energies के शेयर ब्लॉक और बल्क डील्स के जरिए खरीदे. इन शेयरों की औसत कीमत 955 रुपये प्रति शेयर रही.
किन निवेशकों ने खरीदे शेयर?
सबसे बड़े खरीदारों में Quant Mutual Fund शामिल रहा, जिसने 40,83,769 इक्विटी शेयर खरीदे. वहीं Nomura India Investment Fund Mother Fund ने 25 लाख शेयर खरीदे, जबकि Smallcap World Fund Inc ने 24,44,993 इक्विटी शेयर खरीदे.
इसके अलावा:
- Canara Robeco Mutual Fund ने 14,13,612 शेयर खरीदे
- Tata Mutual Fund ने 13,08,900 शेयर खरीदे
- SBI Life Insurance Company Limited ने भी 13,08,900 शेयर खरीदे
अन्य बड़े निवेशकों में 360 ONE Mutual Fund, Bajaj Finserv Mutual Fund, Bandhan Mutual Fund, Edelweiss Mutual Fund, HDFC Mutual Fund, Kotak Mahindra Mutual Fund, HDFC Life Insurance Company Limited, Reliance Nippon Life Insurance Company Limited और Abu Dhabi Investment Authority शामिल रहे.
शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा?
- Premier Energies का शेयर मंगलवार को करीब 3.45 फीसदी की तेजी के साथ 1,019 रुपये के आसपास कारोबार करता नजर आया.
- पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 3.25 फीसदी चढ़ा है. वहीं पिछले तीन महीनों में स्टॉक ने लगभग 39.7 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है. हालांकि, पिछले एक साल में शेयर करीब 4.07 फीसदी कमजोर रहा है.
कंपनी क्या करती है?
Premier Energies Ltd सोलर सेल और सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग के कारोबार में काम करती है. कंपनी रिन्यूएबल एनर्जी वैल्यू चेन में सक्रिय है और भारत समेत विदेशी बाजारों में यूटिलिटी, कमर्शियल और रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स के लिए सोलर प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है.
इसे भी पढ़ें- Q4 नतीजों के बाद इस शेयर में लगा अपर सर्किट, मुनाफे में 310% की उछाल, भाव ₹100 से कम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इस शेयर ने मचाया तहलका! आई 15% की तेजी, Q4 मुनाफे में बंपर उछाल; मैनेजमेंट ने कही ये बड़ी बात
ACME Solar को मिला बड़ा सरकारी प्रोजेक्ट, 8000 MW के पार पहुंचा पोर्टफोलियो; शेयरों में तेजी
RVNL के शेयर में क्या अभी और आएगी गिरावट? चौथी तिमाही में 59% घटा मुनाफा, जानें- एक्सपर्ट की सलाह
